Doctor Verified

ज्यादा चिंता करने पर पेट हो जाता है खराब? जानें Nervous Stomach के बारे में

नर्वस स्टमक मानसिक तनाव से जुड़ी पेट की समस्या है, जिसके लक्षण मरोड़, जलन, गैस आदि हैं। इसे योग, सही डाइट और स्‍ट्रेस घटाकर ठीक कर सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
ज्यादा चिंता करने पर पेट हो जाता है खराब? जानें Nervous Stomach के बारे में


नर्वस स्टमक, जिसे अक्सर पेट की बेचैनी कहा जाता है, एक ऐसी स्थिति है जो मुख्य रूप से मानसिक तनाव और चिंता के कारण होती है। यह कोई बीमारी नहीं है, बल्कि दिमाग और पेट के बीच आपसी संबंध का नतीजा है। जब हम तनाव में होते हैं या घबराते हैं, तो इसका असर हमारी पाचन प्रणाली पर पड़ता है। इसकी वजह से पेट में ऐंठन, जलन, मितली या गैस जैसी समस्याएं हो सकती हैं। कई बार, नर्वस स्टमक अस्थायी होता है और तनाव खत्म होने के साथ ठीक हो जाता है, लेकिन कुछ मामलों में यह लंबे समय तक बना रह सकता है, जिससे व्यक्ति असहज और कमजोर महसूस कर सकता है। इसका मुख्य कारण स्‍ट्रेस भरी जीवनशैली, अनियमित खानपान और नींद की कमी हो सकता है। इस समस्या को समझकर और सही उपाय अपनाकर इसे कंट्रोल किया जा सकता है। नर्वस स्टमक के लक्षण, कारण और इलाज को आगे व‍िस्‍तार से समझते हैं। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के केयर इंस्‍टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फ‍िजिश‍ियन डॉ सीमा यादव से बात की।

नर्वस स्टमक के लक्षण- Nervous Stomach Symptoms

what-is-nervous-stomach

नर्वस स्टमक के लक्षण हर व्‍यक्‍त‍ि में अलग हो सकते हैं-

  • पेट में ऐंठन या मरोड़ एक आम समस्या है, जो असुविधा पैदा करती है।
  • नर्वस स्टमक के कारण पेट भारी लग सकता है जैसे क‍ि पेट में गैस जमा हो गई हो।
  • नर्वस स्टमक की वजह से कई बार उल्‍टी या म‍ितली जैसे लक्षण महसूस होते हैं।
  • भोजन पचाने में कठिनाई हो सकती है।
  • नर्वस स्टमक के कारण डायर‍िया या कब्‍ज की समस्‍या हो सकती है।
  • इस समस्‍या के कारण घबराहट का एहसास हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- सर्दियों में पाचन दुरुस्त रखने के लिए खाएं ये 5 हाई फाइबर फूड्स

नर्वस स्टमक के कारण- Nervous Stomach Causes

नर्वस स्टमक का मुख्य कारण दिमाग और पेट के बीच संबंध में गड़बड़ी है। इसके अन्य कारण इस प्रकार हैं-

  • मानसिक च‍िंता के कारण पाचन तंत्र प्रभावित हो सकता है।
  • जो लोग बहुत ज्‍यादा कैफीन का सेवन करते हैं, उन्‍हें नर्वस स्‍टमक की समस्‍या हो सकती है।
  • स्‍ट्रेस के दौरान रिलीज होने वाले हार्मोन, जैसे कोर्टिसोल, पेट पर असर डाल सकते हैं।
  • समय पर खाना न खाने से पेट की स्थिति खराब हो सकती है।
  • अपर्याप्त आराम शरीर की पाचन क्रिया को प्रभावित करती है।

नर्वस स्टमक का इलाज- Nervous Stomach Treatment

नर्वस स्टमक का इलाज इसके कारणों को पहचानकर किया जा सकता है। इन उपायों की मदद ली जा सकती है-

  • पेट की जलन और अपच से राहत देने के ल‍िए डॉक्‍टर दवाओं का सहारा लेते हैं।
  • मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत करने के लिए साइकोथेरेपी की मदद ली जाती है।
  • अगर समस्या गंभीर हो, तो डॉक्‍टर की सलाह ली जाती है।
  • इसके अलावा डॉक्‍टर पेट को हाइड्रेटेड रखने के ल‍िए पानी का सेवन करने की सलाह देते हैं।
  • नर्वस स्‍टमक का इलाज करने के ल‍िए तले-भुने और मसालेदार भोजन से बचना चाह‍िए।
  • ध्यान और प्राणायाम करके मानसिक तनाव को कम करने में मदद म‍िलती है।

नर्वस स्टमक से बचने के उपाय- How to Prevent Nervous Stomach

  • नर्वस स्टमक से बचने के ल‍िए समय पर खाना चाह‍िए और सोने का समय फ‍िक्‍स होना चाह‍िए।
  • योग, ध्यान और एक्‍सरसाइज को रूटीन में शाम‍िल करें।
  • फाइबर और प्रोटीन से भरपूर भोजन करें।
  • कैफीन और एल्कोहल के सेवन से बचें।

नर्वस स्टमक को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए क्योंकि यह मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। सही जीवनशैली और समय पर इलाज से इसे सही ढंग से कंट्रोल किया जा सकता है।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

Read Next

व्हाइट ब्लड सेल्स ड‍िसऑर्डर (असामान्‍यता) क्‍या है? डॉक्‍टर से जानें इसके लक्षण, कारण और इलाज

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version