Doctor Verified

फूड प्वॉइजनिंग और स्टमक बग (पेट के इंफेक्शन) में क्या अंतर होता है? जानें डॉक्टर से

Difference Between Food Poisoning and a Stomach Bug in Hindi: फूड प्वॉइजनिंग और स्टमक बग दोनों ही पेट से जुड़ी समस्याएं हैं। दोनों में ही पेट पर प्रभाव पड़ता है। फूड प्वॉइजनिंग आमतौर पर बासी और खराब खाना खाने से होती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
फूड प्वॉइजनिंग और स्टमक बग (पेट के इंफेक्शन) में क्या अंतर होता है? जानें डॉक्टर से


Difference Between Food Poisoning and a Stomach Bug in Hindi: आजकल खराब खान-पान और अनियमित जीवनशैली फॉलो करने से लोग फूड प्वॉइजनिंग की समस्या के शिकार हो रहे हैं। फूड प्वॉइजनिंग आमतौर पर खराब या बासी खाना खाने और दूषित पानी पीने के चलते होता है। कई बार लोग फूड प्वॉइजनिंग, स्टमक फ्लू और स्टमक बग आदि को लेकर कंफ्यूज हो जाते हैं। कुछ लोगों में फूड प्वॉइजनिंग और स्टमक बग (पेट के इंफेक्शन) के लक्षण एक जैसे दिखाई देते हैं। हालांकि, यह दोनों समस्याएं एक दूसरे से पूरी तरीके से अलग होती हैं। अगर आप भी फूड प्वॉइजनिंग और स्टमक बग को लेकर कंफ्यूज रहते हैं तो इस लेख को जरूर पढ़ें। इस लेख के माध्यम से आज हम आपको फूड प्वॉइजनिंग और स्टमक बग के बीच के अंतर के बारे में बताएंगे। इन दोनों में से किसी के भी लक्षण दिखाई देने पर आपको इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इससे समस्या और बढ़ सकती है। 

फूड प्वॉइजनिंग और स्टमक बग में क्या अंतर होता है?

फूड प्वॉइजनिंग और स्टमक बग दोनों ही पेट से जुड़ी समस्याएं हैं। दोनों में ही पेट पर प्रभाव पड़ता है। फूड प्वॉइजनिंग आमतौर पर बासी और खराब खाना खाने से होती है। जब खराब और एक्सपायर्ड खाना खाने से शरीर में बैक्टीरिया और वायरस प्रवेश करने लगते हैं तो वे पेट में जाकर इकठ्ठे हो जाते हैं, जिससे फूड प्वॉइजनिंग होने लगती है। वहीं, स्टमक बग एक ऐसी समस्या है, जो वायरस और पैरासाइट्स के जरिए पेट को प्रभावित करती है। आम भाषा में इसे पेट का इंफेक्शन कहा जाता है। इस इंफेक्शन के चलते पेट या आंतों में सूजन होने लगती है। 

foodpoisining-inside

क्या होता है स्टमक बग?

स्टमक बग एक प्रकार का पेट का इंफेक्शन होता है। यह इंफेक्शन भी फूड प्वॉइजनिंग की तरह ही गंदा पानी पीने और खराब खान-पान फॉलो करने से होती है। इसके चलते आपको वायरल गैस्ट्रोएंट्रेराइटिस हो सकता है। खराब खाना खाने से ई. कोली और सैलमोनेला आदि जैसे वायरस और बैक्टीरिया आपके पेट में प्रवेश कर सकते हैं, जो स्टमक बग का कारण बन सकते हैं। यह समस्या बच्चों और बड़ों किसी में भी हो सकती है। ज्यादातर मामलों में यह समस्या दूषित पानी पीने के कारण होती है। हालांकि, इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के साथ ही खुद को हाइड्रेट रखकर इस समस्या से राहत पाई जा सकती है। 

इसे भी पढ़ें - फूड पॉइजनिंग क्यों होती है? डॉक्टर से आसान भाषा में समझें इसके कारण 

फूड प्वॉइजनिंग और स्टमक बग से कैसे बचें?

  1. फूड प्वॉइजनिंग और स्टमक बग से बचने के लिए आपको खुद को हाइड्रेट रखना चाहिए।
  2. इसके लिए आपको खाना खाने से पहले अपने हाथों को साबुन से धोना चाहिए ताकि हाथों में जर्म्स और बैक्टीरिया न जा सकें।
  3. ऐसे में आपको घर की फर्श, दीवार और ऊपरी सतह को साफ रखना चाहिए।
  4. इसके लिए हाथों को सैनिटाइज करें और अपने हाइजीन पर ध्यान दें।
  5. ऐसे में आपको फ्रिज की साफ-सफाई रखनी चाहिए साथ ही साथ दूषित पानी पीने से बचें।
  6. इसके लिए कच्ची सब्जियां और फलों का सेवन करने से परहेज करना चाहिए।

Read Next

World Malaria Day: 5 तरह का हो सकता है मलेरिया बुखार, डॉक्टर से जानें इनके लक्षण

Disclaimer