Mon Oct 12, 2026 | 08:56 PM IST

Medically Reviewed by Dr Chanchal Sharma , BAMS-Ayurveda

डिलीवरी के बाद बढ़ गया है पेट? बिना जिम जाए इन 5 आसान तरीकों से करें कम

डिलीवरी के बाद महिलाओं में हार्मोनल बदलावों से पेट बढ़ने की समस्या होती है। डॉ. चंचल शर्मा के अनुसार, संतुलित आहार, पर्याप्त नींद और नियमित शारीरिक गतिविधि से इसे कम किया जा सकता है।
डिलीवरी के बाद बढ़ गया है पेट? बिना जिम जाए इन 5 आसान तरीकों से करें कमडिलीवरी के बाद बढ़ गया है पेट? बिना जिम जाए इन 5 आसान तरीकों से करें कम

डिलीवरी के बाद महिलाओं के शरीर में कई तरह के हार्मोनल और इमोशनल बदलाव होते हैं। इन बदलावों के कारण पेट निकलना, वजन बढ़ना, मांसपेशियों का कमजोर होना और त्वचा का ढीला पड़ना शामिल है। डिलीवरी के बाद कई महिलाएं चाहती हैं कि वे पहली जैसी फिट हो जाएं और उनका पेट पहले जैसा हो जाए, लेकिन इसके लिए आपको खुद के लिए समय निकालना और शरीर को पर्याप्त समय देना जरूरी है। आयुर्वेदा की डायरेक्टर, स्त्री रोग विशेषज्ञ और आयुर्वेदिक डॉ. चंचल शर्मा (Ayurvedic Dr. Chanchal Sharma, Director and Gynecologist, Asha Ayurveda) बताती हैं कि संतुलित आहार, पर्याप्त नींद, नियमित शारीरिक गतिविधि और सही रूटीन की मदद से धीरे-धीरे हेल्दी वजन बनाने में मदद मिल सकती है। हालांकि, डिलीवरी के बाद पेट कम करने के लिए जल्दबाजी करना या बहुत सख्त डाइट अपनाना सही नहीं है।

डिलीवरी के बाद पेट की चर्बी कम करने के आसान टिप्स

Dr. Chanchal Sharma के अनुसार, डिलीवरी के बाद पेट की चर्बी कम करने के लिए आप इन टिप्स को फॉलो कर सकती हैं-

1. संतुलित और पौष्टिक आहार लें

डिलीवरी के बाद शरीर को रिकवरी के लिए प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, विटामिन और अन्य पोषक तत्वों की जरूरत होती है। अपने खाने में दालें, दूध या दही, अंडे, पनीर, हरी सब्जियां, फल, साबुत अनाज और ड्राई फ्रूट्स शामिल करें। बहुत कम खाना खाने या भोजन छोड़ने से बचना चाहिए। अगर आप ब्रेस्टफीडिंग करवा रही हैं तो पर्याप्त मात्रा में कैलोरी और पोषण लेना बहुत जरूरी है।

2. पर्याप्त पानी पिएं

दिनभर नियमित रूप से पानी पीते रहें। ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली महिलाओं को प्यास ज्यादा लग सकती है, इसलिए हर थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहें। दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें, ताकि शरीर को बेहतर तरीके से काम करने और पाचन को बेहतर बनाए रखने में मदद मिल सके। ध्यान रहे, सिर्फ पानी पीने से पेट की चर्बी कम नहीं होती है, लेकिन यह सहायक हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: बिना जिम जाए कम करनी है पेट की चर्बी? किचन में रखी इन चीजों से बनाएं ये फैट बर्नर ड्रिंक्स

3. धीरे-धीरे चलना शुरू करें

डॉक्टर की सलाह पर और अपनी शारीरिक स्थिति के अनुसार हल्की वॉक करना शुरू करें। शुरुआत में 5 से 10 मिनट की हल्की वॉक कर सकती हैं। धीरे-धीरे समय और चलने की गति बढ़ा सकती हैं। नियमित रूप से वॉक करने से सक्रियता बढ़ती है और वजन कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।

4. सही तरह से आराम करें

नवजात शिशु की देखभाल के कारण नींद पूरी करना अक्सर महिलाओं के लिए मुश्किल हो सकती है। इसलिए, जब संभव हो, आराम करें और परिवार की मदद लें। नींद की कमी भूख बढ़ने और एनर्जी को कम करतीहै, जो बेली फैट को प्रभावित कर सकते हैं। इसलिए, रिकवरी के दौरान सही तरह से आराम करना जरूरी है।

5. पेट की मांसपेशियों को मजबूत करें

डॉक्टर या फिजियोथेरेपिस्ट की सलाह से हल्के पेल्विक फ्लोर एक्सरसाइज और गहरी सांस लेने वाले एक्सरसाइज करना शुरू कर सकते हैं। अगर आप एक्सरसाइज को लेकर कंफ्यूज रहते हैं तो एक्सपर्ट से सही एक्सरसाइज को लेकर सलाह ले सकते हैं। डिलीवरी के कुछ महीनों तक क्रंचेज या मुश्किल एक्सरसाइज करने से बचना चाहिए।

Tips-To-Reduce-Belly-FatTips-To-Reduce-Belly-Fat

क्या कहती है स्टडी?

साल 2020 में The Journal Of Clinical And Aesthetic Dermatology में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, डिलीवरी के बाद पेट की चर्बी कम करने और पेट के आकार में सुधार के लिए HIFEM (हाई-इंटेंसिटी फोकस्ड इलेक्ट्रोमैग्नेटिक) तकनीक एक सुरक्षित और नॉन-सर्जिकल तरीका है, जो पेट की मांसपेशियों में तेज संकुचन पैदा करके काम करती है। 2 हफ्तों के दौरान दिए गए 30-30 मिनट के 4 ट्रीटमेंट सेशन के बाद MRI स्कैन के नतीजों से पता चला कि पेट की चर्बी में 1 महीने के अंदर औसतन 17.0% और 3 महीने में 20.2% की कमी आई, जो 6 महीने बाद भी 17.6% पर बनी रही।

कब और कैसे शुरू करें शारीरिक गतिविधियां?

Dr. Chanchal Sharma बताती हैं कि डिलीवरी के बाद एक्सरसाइज शुरू करने का सही समय इस बात पर निर्भर करता है कि आपकी नॉर्मल डिलीवरी हुई है या सी-सेक्शन और रिकवरी कैसी चल रही है।

  • शुरुआती दिनों में आराम और हल्की शारीरिक गतिविधियों पर ध्यान दें।
  • डिलीवरी के शुरुआती दिनों में आराम और हल्की गतिविधियों को अपनाएं।
  • रिकवरी के अनुसार धीरे-धीरे वॉक का करने का समय बढ़ाएं।
  • डॉक्टर की परमिशन मिलने पर हल्की स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करना शुरू करें।
  • दर्द, ब्लीडिंग बढ़ने, पेट में खिंचाव या पेल्विक हिस्से में भारीपन महसूस होने पर एक्सरसाइज न करें।

इसे भी पढ़ें: अजवाइन से पेट की चर्बी कैसे कम करें? फॉलो करें एक्सपर्ट के दिए ये टिप्स

नॉर्मल डिलीवरी के बाद

अगर डिलीवरी में कोई मुश्किल नहीं हुई है तो आप अपनी सुविधा के अनुसार हल्की गतिविधियां और हल्की वॉक करना शुरू कर सकती हैं। शुरुआत में शरीर पर ज्यादा प्रेशर न डालें। दर्द या असामान्य थकान होने पर आराम करें।

सी-सेक्शन के बाद

सी-सेक्शन के बाद महिलाओं को अपने शरीर का खास ध्यान रखना बहुत जरूरी है। इसलिए, शरीर को ठीक होने के लिए समय दें। हल्की शारीरिक गतिविधियां करने और एक्सरसाइज करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना बहुत जरूरी है। हैवी वर्कआउट और पेट पर प्रेशर डालने वाले एक्सरसाइज तब तक न करें, जब तक डॉक्टर करने की अनुमति न दें।

पेट कम करते समय किन गलतियों से बचें?

Dr. Chanchal Sharma का कहना है कि डिलीवरी के बाद जल्दी वजन कम करने के लिए क्रैश डाइट, भोजन छोड़ना या जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज करना नुकसानदायक हो सकता है। पेट पर बेल्ट बांधने से भी सीधे चर्बी कम नहीं होती है। इसी तरह, सिर्फ पेट के एक्सरसाइज करने से उसी जगह की चर्बी कम होने की गारंटी नहीं होती है।

ध्यान रखें कि आप अपने शरीर की तुलना दूसरी महिलाओं से न करें। हर महिला की रिकवरी अलग होती है। अगर पेट के बीच उभार दिखाई देता है, कमर में दर्द रहता है या पेशाब रोकने में समस्या होती है, तो डॉक्टर या फिजियोथेरेपिस्ट से कंसल्ट करें।

निष्कर्ष
डिलीवरी के बाद पेट की चर्बी कम करने के लिए संतुलित आहार, पर्याप्त मात्रा में पानी पीना, अच्छी नींद और नियमित रूप से शारीरिक गतिविधियां करना फायदेमंद हो सकता है। पेट की मांसपेशियों को मजबूत करने वाले एक्सरसाइज भी मदद कर सकते हैं, लेकिन इन्हें सही समय पर शुरू करना जरूरी है। अगर वजन, पेट की मांसपेशियों या एक्सरसाइज को लेकर कोई चिंता है तो डॉक्टर से कंसल्ट करना जरूरी है।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • डिलीवरी के बाद बेली फैट क्यों बढ़ता है?

    डिलीवरी के बाद बेली फैट बढ़ने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिनमें शामिल हैं हार्मोनल बदलाव, गर्भाशय का आकार और मांसपेशियों में खिंचाव।
  • डिलीवरी के बाद वजन कम करने का सही समय क्या है?

    डिलीवरी के बाद वजन कम करने की सही शुरुआत आमतौर पर प्रसव के 6 से 8 हफ्ते बाद डॉक्टर की सलाह पर की जाती है।

Read Next

→ Navratri Fasting: नवरा‍त्र‍ि व्रत के दौरान वर्कआउट करें या नहीं? जानें सुरक्षित एक्सरसाइज रूटीन और जरूरी टिप्स

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 12, 2026 19:33 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr Chanchal Sharma