एक समय तक हमें लगता था कि सिर्फ बुजुर्गों के ही बाल सफेद होते हैं, लेकिन मौजूदा समय में कम उम्र के लोगों के भी बाल सफेद हो रहे हैं। यहां तक कि छोटे बच्चों में भी सफेद बालों की समस्या देखने को मिलती है। बहुत कम उम्र में बाल सफेद होने की वजह से यह लोगों के बीच तनाव और चिंता का विषय बन जाता है। ऐसे में यह जान लेना बहुत जरूरी है कि आखिर कम उम्र में बाल सफेद होने के क्या कारण हैं? यहां हम आपको इसके कारणों के बारे में विस्तार से समझा रहे हैं। इस बारे में जानने के लिए हमने राजौरी गार्डन स्थित कॉस्मेटिक स्किन क्लिनिक की कॉस्मेटोलॉजिस्ट और त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. करुणा मल्होत्रा से बात की।
क्या कहता है अध्ययन?
-1779265158919.jpg)
साल 2016 में International Journal of Trichology में प्रकाशित शोध पत्र से पता चलता है कि कम उम्र में बाल सफेद होने के पीछे कई तरह के कारण जिम्मेदार हैं। इस अध्ययन में 25 वर्ष से कम उम्र के उन युवाओं के स्वास्थ्य, लाइफस्टाइल और ब्लड सैंपल की जांच की गई थी, जिनके बाल जल्दी सफेद हो गए थे और उनकी तुलना उतने ही उम्र के उन युवाओं से की गई जिनके बाल सामान्य थे। इसमें स्पष्ट होता है कि शरीर में पोषक तत्वों की कमी, आनुवंशिक कारक और खराब जीवनशैली शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें: कम उम्र में सफेद बालों का कारण कहीं आयरन की कमी तो नहीं? डॉक्टर से जानें सच
कम उम्र में बाल सफेद होने के कारण
-1779265269650.jpg)
पोषक तत्वों की कमीः अगर किसी के बाल कम उम्र में सफेद हो जाते हैं, तो उसका एक कारण पोषक तत्वों की कमी को माना जा सकता है। विशेषकर, जिन लोगों में आयरन और विटामिन बी 12 की कमी काफी ज्यादा होती है, उनमें कम उम्र में सफेद बाल होने की समस्या हो सकती है।
हाई कोलेस्ट्राॅलः वैसे तो बैड कोलेस्ट्राॅल का बढ़ना किसी के लिए भी सही नहीं है। हालांकि, यह कम उम्र में बालों को सफेद बनाने के लिए भी जिम्मेदार है। असल में, बैड कोलेस्ट्राॅल की वजह से ऑक्सीडेटिव तनाव बढ़ता है, सूजन आती है और ब्लड सर्कुलेशन में भी अवरोध उत्पन्न होता है।
खराब जीवनशैलीः अगर कोई लंबे समय से खराब जीवनशैली अपना रहा है, तो उनमें भी कम उम्र में बालों का सफेद होने की समस्या हो सकती है। खराब जीवनशैली का मतलब है, एक्सरसाइज न करना, अनहेल्दी फूड्स का सेवन करना, स्मोकिंग करना आदि। इनकी वजह से कई मेडिकल कंडीशन भी हो सकती हैं, जिससे हार्मोनल बदलाव ट्रिगर हो सकता है। यह स्थिति भी कम उम्र में ही बालों को सफेद कर देती है।
इसे भी पढ़ें: क्या पानी के कारण बाल सफेद हो सकते हैं? जानें इसकी सच्चाई
निष्कर्ष
हालांकि, आजकल कम उम्र में बालों के सफेद होने को ज्यादातर लोग सामान्य ही मानते हैं, लेकिन अब भी कई लोगों में यह चिंता का विषय है। इसलिए, जरूरी है कि आप इसके कारणों के बारे में जानें और जरूरी होने पर अपनी जीवनशैली में बदलाव करें। हां, अगर सफेद बाल किसी बीमारी का नतीजा है, तो बेहतर होगा कि उस बीमारी का इलाज करवाएं।
All Image Credit: Freepik
FAQ
कम उम्र में बाल सफेद होने के लिए कौन से विटामिन की कमी जिम्मेदार है?
विटामिन बी12 और आयरनकी भारी कमी होने पर बाल जल्दी सफेद होते हैं।क्या खराब लाइफस्टाइल से भी बाल सफेद हो सकते हैं?
हां, एक्सरसाइज न करना, अत्यधिक तनाव में रहना, स्मोकिंग और अनहेल्दी डाइट फॉलो करना बालों को समय से पहले सफेद बनाती है।क्या लाइफस्टाइल सुधारने से सफेद बाल दोबारा काले हो सकते हैं?
अगर बाल पोषक तत्वों की कमी या तनाव के कारण सफेद हुए हैं, तो डाइट सुधारने और सप्लीमेंट्स लेने से नए आने वाले बाल काले हो सकते हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
May 20, 2026 13:51 IST
Modified By : Meera Tagore May 20, 2026 13:51 IST
Published By : Meera Tagore
Reviewed By : Dr Karuna Malhotra