Fri Sep 11, 2026 | 07:29 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

क्या रोज आंवला खाने से बालों का झड़ना हो सकता है कम? डॉक्टर से जानें

आज के समय में बाल झड़ना (Hair Fall) एक आम लेकिन गंभीर समस्या बन चुकी है, बदलती लाइफस्टाइल, तनाव, पोषण की कमी और हार्मोनल असंतुलन के कारण कम उम्र में ही बाल कमजोर होकर गिरने लगते हैं। यहां जानिए, क्या आंवला खाने से बाल झड़ना कम होता है?

आज की तेज रफ्तार जिंदगी में बाल झड़ना सिर्फ एक समस्या नहीं, बल्कि आत्मविश्वास से जुड़ा मुद्दा बन चुका है। खास बात यह है कि अब बाल झड़ने की समस्या सिर्फ बढ़ती उम्र तक सीमित नहीं रही, बल्कि 20-30 साल के युवा भी तेजी से इसके शिकार हो रहे हैं। ऐसे में लोग महंगे हेयर प्रोडक्ट्स, ट्रीटमेंट और दवाइयों की तरफ भाग रहे हैं, लेकिन मन में सवाल यही रहता है कि क्या कोई नेचुरल और सुरक्षित उपाय भी है? इसी तलाश में लोगों की नजर बार-बार आयुर्वेद की ओर जाती है, जहां हर बीमारी का इलाज जड़ से करने की बात कही जाती है। आयुर्वेद में आंवला को स्किन और बालों के लिए एक बेहतरीन फल बताया गया है, जो न सिर्फ इम्यूनिटी बढ़ाता है बल्कि बालों और स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। दादी-नानी के घरेलू नुस्खों से लेकर आयुर्वेदिक ग्रंथों तक, आंवला को बालों की सेहत का सबसे भरोसेमंद साथी बताया गया है लेकिन क्या सिर्फ आंवला खाने से ही बाल झड़ना सच में कम हो सकता है? इस बारे में सही जानकारी के लिए हमने हरियाणा के सिरसा में स्थित रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से बात की-

क्या आंवला खाने से बाल झड़ना कम होता है?

डॉक्टर श्रेय शर्मा के अनुसार आंवला त्रिदोषनाशक होता है, यानी यह वात, पित्त और कफ, तीनों दोषों को संतुलित करता है। आयुर्वेदाचार्य श्रेय शर्मा बताते हैं, ''बालों की अधिकतर समस्याएं पित्त दोष बढ़ने के कारण होती हैं। आंवला पित्त को शांत करता है, जिससे बालों की जड़ों को पोषण मिलता है और झड़ना कम होता है।'' इसके अलावा आंवला में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो बालों की सेहत के लिए जरूरी माने जाते हैं।

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में भी हो सकता है सनबर्न? गाजर, आंवला और शकरकंद की  रेसिपी बनाकर करें स्किन सेफ

  • आंवला का नियमित सेवन बालों की जड़ों को अंदर से मजबूत करता है।
  • आयुर्वेदाचार्य श्रेय शर्मा बताते हैं कि आंवला रक्त शुद्धि (Blood Purification) में मदद करता है।
  • जब शरीर का खून साफ होता है, तो स्कैल्प तक पोषक तत्व सही तरीके से पहुंचते हैं।
  • इससे हेयर फॉलिकल्स मजबूत होते हैं और बालों का झड़ना धीरे-धीरे कम होने लगता है।
  • इसके अलावा आंवला पाचन को भी सुधारता है। आयुर्वेद के अनुसार खराब पाचन और कब्ज भी बाल झड़ने की बड़ी वजह हो सकती है।
  • आंवला अग्नि को संतुलित कर पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है।

आंवला खाने का सही तरीका क्या है?

बालों के लिए आंवला तभी असर दिखाता है जब इसे सही तरीके से और नियमित रूप से लिया जाए। आयुर्वेदाचार्य श्रेय शर्मा बताते हैं कि सुबह खाली पेट 1 ताजा आंवला खाना फायदेमंद होता है। इसके अलावा आंवला जूस भी लिया जा सकता है, लेकिन मात्रा सीमित रखें।

इसे भी पढ़ें: Best oil for grey hair: आंवला या नारियल, सफेद बालों के लिए कौन सा तेल बेहतर है? एक्सपर्ट से जानें

does amla reduce hair fall

डॉक्टर की सलाह

यह समझना जरूरी है कि सिर्फ आंवला खाने से ही बालों की हर समस्या खत्म नहीं हो जाती। आयुर्वेदाचार्य श्रेय शर्मा के अनुसार, ''अगर व्यक्ति बहुत ज्यादा तनाव में रहता है, नींद पूरी नहीं लेता या जंक फूड ज्यादा खाता है, तो आंवला भी सीमित असर ही दिखाएगा।'' बाल झड़ने से रोकने के लिए बैलेंस डाइट, पर्याप्त नींद, योग-प्राणायाम और तेल मालिश भी उतनी ही जरूरी है। आंवला इन सबके साथ मिलकर बेहतर रिजल्ट देता है।

निष्कर्ष

कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि आंवला खाने से बाल झड़ना कम हो सकता है, लेकिन यह कोई जादुई इलाज नहीं है। आयुर्वेदाचार्य श्रेय शर्मा के अनुसार, आंवला बालों की जड़ों को पोषण देकर, पित्त दोष को संतुलित कर और पाचन सुधारकर बालों की सेहत को बेहतर बनाता है। अगर इसे सही मात्रा, सही तरीके और हेल्दी लाइफस्टाइल के साथ अपनाया जाए, तो बालों के झड़ने की समस्या में जरूर राहत मिल सकती है।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • क्या आंवला रोज खा सकते हैं?

    हां, सामान्य रूप से हेल्दी व्यक्ति रोज सीमित मात्रा में आंवला खा सकते हैं। आयुर्वेद के अनुसार रोज 1 ताजा आंवला सुरक्षित माना जाता है। हालांकि, किसी बीमारी की स्थिति में डॉक्टर या आयुर्वेदाचार्य से सलाह जरूरी है।
  • कौन सा बेहतर है, कच्चा आंवला या आंवला जूस?

    ताजा आंवला पोषक तत्वों से भरपूर होता है, इसलिए इसे सबसे बेहतर माना जाता है। आंवला जूस भी फायदेमंद है, लेकिन उसमें प्रिजर्वेटिव या शुगर न हो, इस बात का ध्यान रखना चाहिए।
  • क्या आंवला गंजेपन को रोक सकता है?

    आंवला शुरुआती हेयर फॉल को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है, लेकिन यह पूरी तरह से गंजेपन का इलाज नहीं है। अगर हेयर फॉल आनुवंशिक या हार्मोनल कारणों से है, तो एक्सपर्ट की सलाह जरूरी होती है।

Read Next

PCOS और अनियमित पीरियड्स में अशोक की छाल और शतावरी कैसे करती है मदद? आयुर्वेदाचार्य से जानें इसके फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Akanksha Tiwari

Senior Sub Editor

आकांक्षा तिवारी हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 6 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और फिलहाल जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। आकांक्षा को स्वास्थ्य, पोषण और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। वे पत्रकारिता और जनसंचार में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। रिसर्च, SEO और फैक्ट-चेकिंग में उनकी खास पकड़ है और वे हमेशा प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी देने की कोशिश करती हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 03, 2026 11:47 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Feb 03, 2026 11:47 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content