Fri Sep 11, 2026 | 08:24 PM IST

Medically Reviewed by Dr Chanchal Sharma , BAMS-Ayurveda

महुआ का तेल: सर्दियों में सोने से पहले करें इस तेल से शरीर की मालिश, मिलेंगे ये 5 फायदे

महुआ का तेल: महुआ का तेल हमेशा से एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों के लिए जाना जाता है और इसका इस्तेमाल जोड़ों के दर्द और गठिया से निजात पाने के लिए किया जाता है। आइए, जानते हैं महुआ का तेल से मालिश करके सोने के फायदे।

सर्दियों के मौसम में उत्तर भारत के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड होती है। ऐसे में त्वचा एकदम रूखी हो जाती है और ब्लड सर्कुलेशन स्लो होने की वजह से मांसपेशियों में जकड़न आ जाती है। ऐसे समय में शरीर को गर्मी और पोषण देने के लिए आप तेल मालिश कर सकते हैं लेकिन ऐसे में एक बड़ा सवाल यह उठता है कि आखिर किस तेल से मसाज करना ज्यादा फायदेमंद होगा। दरअसल भारत के कई हिस्सों में, जहां आदिवासी लोग रहते हैं वहां सर्दियों के मौसम में महुआ के तेल का उपयोग किया जाता है। इस तेल को दवा के रूप में लोग प्रयोग करते हैं आधुनिक समय में कई रिसर्च हैं जो कि महुआ तेल से मालिश के कई फायदे को बताते हैं और इसी को लेकर हमने Ayurvedic Dr. Chanchal Sharma, Director and Gynecologist, Asha Ayurveda से बात की।

महुआ तेल का वैज्ञानिक परिचय

आशा आयुर्वेदा की डायरेक्टर और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ चंचल शर्मा बताती हैं कि महुआ तेल (Mahua Oil) Madhuca longifolia नामक पेड़ के बीजों से निकाला जाता है। इस हर्बल तेल में एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जिसकी वजह से आपकी त्वचा और मांसपेशियों के लिए बहुत लाभदायक होता है। इसके अलावा इसके कई फायदे हैं, जैसे कि

1. शरीर को गर्म रखता है

महुआ तेल स्वाभाविक रूप से गर्म तासीर का होता है। सर्दियों में अगर आप महुआ तेल से मालिश करके सोते हैं तो इसमें पाया जाने वाला सैचुरेटेड फैटी एसिड्स आपकी स्किन पर एक इन्सुलेटिंग लेयर बना देता है, जिससे आपका शरीर लम्बे समय तक गर्म रहता है और मांसपेशियों को आराम मिलता है।

इसे भी पढ़ें: क्या प्रेग्नेंसी में महुआ का सेवन करना सुरक्षित है? बता रहे हैं डॉक्टर

2. मांसपेशियों और जोड़ों के दर्द में राहत

महुआ तेल में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण आपके मांसपेशियों को स्वस्थ बनाए रखती है और इसमें होने वाली सूजन या जोड़ों के दर्द में राहत दिलाती है। शोधों में ऐसा पाया गया है कि अगर आप नियमित रूप से महुआ के तेल से मालिश करते हैं तो शरीर में ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है और इसमें मौजूद सभी पोषक तत्व शरीर में सभी अंगों को पोषण प्रदान करती है। जब आप रात में मालिश करके सो जाते हैं तब उसे अवशोषित करने के लिए बहुत समय मिल जाता है और इससे रिकवरी अच्छी होती है।

mahua oil massage benefits

3. रूखेपन से त्वचा की सुरक्षा

सर्दियों के मौसम में आपकी त्वचा अपेक्षाकृत ज्यादा रूखी और बेजान हो जाती है। ऐसे में महुआ तेल त्वच की नमी को सुरक्षित रखने का कार्य करता है। महुआ तेल में फैटी एसिड्स पाए जाते हैं जो आपकी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है। इससे आपकी त्वचा प्राकृतिक रूप से मुलायम बनी रहती है और आप सर्दियों में भी रूखेपन और त्वचा फटने वाली समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: सफेद बालों को काला करने के लिए लगाएं महुआ का तेल, मिलेंगे कई फायदे

4. नींद की गुणवत्ता में सुधार

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट का ऐसा मानना है कि अगर आप सोने से पहले मालिश करते हैं तो आपका नर्वस सिस्टम अच्छे से काम करता है आपको तनाव से राहत मिलती है। रात में सोने से पहले इससे मालिश करने से शरीर अंदर से गर्म हो जाता है और ठण्ड के मौसम में भी आपको अच्छी नींद आती है। जबकि आपको पता होगा कि आयुर्वेद में अच्छी नींद का क्या महत्त्व है, यह आपके शरीर और मस्तिष्क दोनों को स्वस्थ रखने के लिए बहुत जरुरी है।

5. तनाव और थकान कम करने में सहायक

अगर आप सर्दियों में महुआ तेल से मालिश करके सोते हैं तो यह आपके शरीर और दिमाग दोनों को रिलैक्स रखता है जिससे दिनभर की थकान दूर हो जाती है और आपका तनाव भी कम होता है। जब भी आपको ऐसा लगे की शरीर में सुस्ती छा गई है तो आप इस तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इस प्रकार से महुआ का तेल सर्दियों के लिए फायदेमंद हो जाता है और आप इससे रात में सोते समय मालिश करके सो सकते हैं। तो अगर आपने ये उपाय कभी ट्राई नहीं किया है तो आपको इसे एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए।

FAQ

  • सोने से पहले तुरंत क्या करना चाहिए?

    सोने से पहले आपको अपने पैरों को धोकर औरे मुंह धोकर अच्छी से शरीर को मॉइस्चराइज करना चाहिए जो कि स्किन को हेल्दी रखने में मददगार है।
  • गहरी नींद लाने के लिए क्या करें?

    गहरी नींद लाने के लिए आपको सोने से पहले गुनगुने पानी से नहाना चाहिए और बालों को चंपी करना चाहिए जो कि आपको बेहतर महसूस करने में मदद कर सकता है।
  • तनाव होने पर सोने से पहले कैसे आराम करें?

    तनाव होने पर सोने से पहले आपको ब्रीदिंग एक्सरसाइज करनी चाहिए जो कि आपको बेहतर महसूस कराता है। इसके अलावा आपको वॉक करना चाहिए, म्यूजिक सुनना चाहिए और रिलैक्स महसूस करने के लिए किताब पढ़ना चाहिए। 

Read Next

40 की उम्र में भी दिखना है जवान? आयुर्वेदाचार्य बता रहे हैं स्किन एजिंग धीमी करने वाला तेल

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 19, 2026 14:46 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
  • Jan 19, 2026 14:46 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
  • Jan 19, 2026 14:46 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Dr Chanchal Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content