Fri Sep 11, 2026 | 09:06 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

रात में सोने से पहले चेहरे पर लगाएं मोरिंगा तेल, जानें इस्तेमाल का सही तरीका और फायदे

How To Apply Moringa Oil To Face: रात में सोने से पहले स्किन पर मोरिंगा ऑयल लगाने से स्किन से जुड़ी कई परेशानियां कम होती हैं। इसमें एक्ने, पिंपल जैसी परेशानियां शामिल हैं। यहां तक कि मोरिंगा ऑयल बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने में भी मददगार है।

How To Use Moringa Oil For Skin: स्किन केयर की बात आती है, तो ज्यादातर लोग इस ओर ध्यान नहीं देते हैं। सबको लगता है कि आखिर स्किन की क्या केयर करनी है? इससे क्या ही फर्क पड़ जाता है। असल बात ये है कि जब आप स्किन की अच्छी तरह देखभाल नहीं करते हैं, तो इससे रिंकल्स या फाइन लाइन्स कम उम्र में ही नजर आने लगते हैं। कई लोग ऐसा न हो, इसके लिए कई तरह के घरेलू नुस्खे अपनाते हैं। वैसे भी आयुर्वेद में स्किन केयर के लिए मोरिंगा ऑयल का लंबे समय से यूज किया जा रहा है। माना जाता है कि इससे स्किन काफी स्मूद और सॉफ्ट हो जाती है। हालांकि, मोरिंगा तेल का सही तरह से इस्तेमाल किया जाए, तो इसके बेहतर प्रभाव देखने को मिलते हैं। आइए, सिरसा के रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) से जानते हैं रात को सोने से पहले इसे किस तरह अपनी स्किन पर अप्लाई करें।

रात में सोने से पहले किस तरह मोरिंगा ऑयल यूज करें- How To Use Moringa Oil On Face Overnight

how to use moringa oil on face overnight 2 (3)

करें स्किन की सफाई

मोरिंगा ऑयल चेहरे पर लगाने से पहले अपने फेस को अच्छी तरह साफ करें। अच्छी तरह साफ करें। विशेषकर, महिलाओं को सोने से पहले अपना चेहरा जरूर धोना चाहिए। असल में वे पूरा दिन मेकअप में रहती हैं। अगर रात को सोने से पहले मेकअप को रिमूव न किया जाए, तो इससे स्किन पोर्स ब्लॉक हो सकते हैं और कील-मुंहासों की समस्या हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: दुल्हन बनने वाली हैं तो ऐसे दें चेहरे की थकान को मात, ब्राइडल ग्लो के लिए लगाएं ये तेल

टोनर करें यूज

अपनी स्किन पर पानी या टोनर छिड़कें। इससे स्किन और क्लीन हो जाती है, जिससे कि मोरिंगा ऑयल लगाने के बाद स्किन इसे बेहतर तरीके से एब्जॉर्ब करती है।

ऑयल अप्लाई करें

अब अपनी स्किन पर मोरिंगा ऑयल लगाएं। इसके लिए सिर्फ दो से तीन बूंदें काफी हैं। बेहतर होगा कि तेल को पहले अपनी उंगली पर लें और इसके बाद सर्कुलर मोशन में चेहरे पर अप्लाई करें। इस तेल से माथे, गाल और ठुड्डी की अच्छी मसाज करना न भूलें।

एक्सपर्ट की सलाह

एक्सपर्ट की मानें, तो किसी भी तरह के नए प्रोडक्ट को चेहरे पर लगाने से पहले उसका पैच टेस्ट जरूर लेना चाहिए। इसी तरह, मोरिंगा ऑयल को भी पहली बार यूज कर रहे हैं, तो करीब 24 घंटे तक उसे ऑब्जर्व करें। अगर दाने या रेडनेस हो रही है, तो अगली बार इस तेल का यूज न करें। हमेशा मोरिंगा ऑयल का कम मात्रा में ही यूज करें। अच्छे रिजल्ट के लिए आप कैरियर ऑयल के साथ इसे मिक्स कर सकते हैं। ज्यादा मात्रा में इस्तेमाल करने से स्किन अधिक ऑयली नजर आ सकती है।

इसे भी पढ़ें: ड्राई स्‍क‍िन और एक्‍ने जैसी 5 समस्‍याएं दूर करता है मोर‍िंगा ऑयल, जानें इस्‍तेमाल का तरीका

निष्कर्ष

कुल मिलाकर, कहने की बात ये है कि मोरिंगा ऑयल हमारी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है। इससे स्किन लंबे समय तक हाइड्रेटेड रहती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे विटामिन सी, ई होते हैं। यह कोलेजन को भी बूस्ट करता है। हालांकि, स्किन के लिए मोरिंगा ऑयल के असंख्य लाभ हैं। इसके बावजूद, इसे सीमित मात्रा में ही स्किन पर अप्लाई करना चाहिए। अधिक मात्रा में इसे यूज करने से स्किन को नुकसान हो सकता है।

All Image  Credit: Freepik

Read Next

पौधे से तोड़ा गया एलोवेरा या रंगीन जेल? आयुर्वेदाचार्य से जानें आपकी स्किन के लिए कौन सा है सबसे सेफ

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 11, 2026 13:02 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Jan 11, 2026 13:02 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content