Rosemary Water Vs Rice Water Which Is Better For Hair In Hindi: आज के समय में बहुत से लोग बालों के झड़ने, टूटने और बालों के पतला होने जैसी कई समस्याओं से परेशान रहते हैं। ऐसा फिजिकल एक्टिविटीज न करने, अनहेल्दी खानपान और कई अन्य बुरी आदतों के कारण हो सकता है। ऐसे में बालों को हेल्दी और घना बनाने के लिए अक्सर लोगों को रोजमेरी के पानी और चावल के पानी जैसी चीजों का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है, लेकिन कई बार लोगों के मन में सवाल उठता है कि बालों की अच्छी ग्रोथ के लिए इन दोनों में से क्या ज्यादा फायदेमंद हैं? ऐसे में आइए आशा आयुर्वेदा की डायरेक्टर और स्त्री रोग विशेषज्ञ और आयुर्वेदिक डॉक्टर चंचल शर्मा (Ayurvedic Dr. Chanchal Sharma, Director and Gynecologist, Asha Ayurveda) से जानेंगे कि रोजमेरी का पानी या चावल का पानी लंबे और घने बालों के लिए क्या ज्यादा फायदेमंद होता है?
बालों के लिए रोजमेरी का पानी
डॉक्टर चंचल शर्मा बताती हैं कि रोजमेरी के पानी में विटामिन ए, बी, सी और मिनरल्स जैसे पोषक तत्व होते हैं, साथ ही, इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटीइंफ्लेमेटरी, एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल के गुण होते हैं। इसका इस्तेमाल करने से स्कैल्प की सूजन को कम करने, बालों को जड़ों से पोषण देने, स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने, बालों का ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाव करने, झड़ने से रोकने, बालों को मोटा और घना बनाने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: बालों के लिए रोजमेरी और घी के फायदे और इस्तेमाल का तरीका
-1771073553869.jpg)
बालों के लिए चावल का पानी
डॉक्टर चंचल शर्मा आगे बताती हैं कि चावल के पानी में आमीनो एसिड, विटामिन ई, बी और सी जैसे पोषक तत्व होते हैं, साथ ही, इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीइंफ्लेमेटरी के गुण होते हैं। बालों पर चावल के पानी को लगाने से बालों को मजबूती देने, बालों को झड़ने और टूटने से रोकने, हेल्दी, शाइनी, सॉफ्ट बनाने, स्कैल्प की सूजन को कम करने, बालों की डैमेज से बचाव करने और स्कैल्प के पीएच को बैलेंस करने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: रोजमेरी और चावल के पानी से बनाएं हेयर स्प्रे, बाल होंगे हेल्दी और घने
हेल्दी बालों के लिए रोजमेरी का पानी या चावल का पानी क्या है फायदेमंद?
आयुर्वेदिक डॉक्टर चंचल शर्मा के अनुसार, रोजमेरी का पानी और चावल का पानी दोनों ही बालों के लिए अपने-अपने तरीकों से फायदेमंद होते हैं। इनका इस्तेमाल करने से स्कैल्प को गहराई से पोषण देने, बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देने, बालों के टेक्सचर में सुधार करने, बालों को स्मूद बनाने, बालों को जड़ों से मजबूती देने और बालों को टूटने से रोकने में मदद मिलती है।
सावधानियां
रोजमेरी के पानी या चावल के पानी का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। किसी भी पानी से एलर्जी होने पर इसका इस्तेमाल करने से बचें। इसके अलावा, बालों से जुड़ी अधिक परेशानी होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
निष्कर्ष
बालों को हेल्दी, घना और शाइनी बनाने के लिए रोजमेरी का पानी और चावल का पानी दोनों की फायदेमंद हैं। इनका इस्तेमाल करने से स्कैल्प के स्वास्थ्य में सुधार करने, बालों को जड़ों से मजबूती देने और बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देने में मदद मिलती है। इनसे एलर्जी होने पर इनका इस्तेमाल करने से बचें। ध्यान रहे, बालों से जुड़ी अधिक समस्या महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। इसके अलावा, हेल्दी और घने बालों के लिए बैलेंस डाइट लें, एक्सरसाइज करें और हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करने की कोशिश करें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
रोजमेरी का पानी बालों में कब लगाना चाहिए?
रोजमेरी के पानी का इस्तेमाल करने से बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देने और बालों को जड़ों से पोषण देने में मदद मिलती है। ऐसे में हेल्दी बालों के लिए बालों को धोने के बाद रोजमेरी के पानी से धो लें। इससे बालों को स्वास्थ्य में सुधार होता है।राइस वॉटर लगाने से क्या होता है?
राइस वॉटर यानी चावल के पानी को धोने से बालों को जड़ों से मजबूती देने, बालों की ग्रोथ को बढ़ाना देने, डैंड्रफ को कम करने, स्कैल्प के रूखेपन को कम करने, स्कैल्प के पीएच को बैलेंस करने, बालों को कंडीशन करने और शाइनी बनाने में मदद मिलती है।हेल्दी बालों के लिए क्या करें?
हेल्दी बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देने के लिए बैलेंस डाइट लें, पर्याप्त पानी पिएं, हीट स्टाइलिंग टूल्स का इस्तेमाल सीमित करें, बालों को कंडीशन करें, नियमित रूप ट्रिंम करें, स्कैल्प की मालिश करें, स्ट्रेस कम करें, पर्याप्त नींद लें, नियमित एक्सरसाइज करें, बालों की साफ-सफाई का खास ध्यान रखें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Feb 14, 2026 18:24 IST
Modified By : Priyanka Sharma Feb 14, 2026 18:24 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Dr Chanchal Sharma