Fri Sep 11, 2026 | 07:30 PM IST

Medically Reviewed by Dr Chandni Jain Gupta , Dermatologist

अचानक पतले और बेजान होने लगे हैं बाल? डॉक्टर से जानें इसके पीछे की वजह

क्या आपके बाल पहले से ज्यादा पतले और बेजान हो रहे हैं? जानें इसके पीछे पोषक तत्वों की कमी, स्ट्रेस, हार्मोनल बदलाव या किसी स्वास्थ्य समस्या का कितना रोल हो सकता है।

इस पेज पर:-


आज के समय में ज्यादातर लोग बालों के झड़ने और टूटने जैसी समस्याओं से परेशान रहते हैं। इससे राहत के लिए अक्सर लोगों को हेल्दी डाइट लेने के साथ-साथ लाइफस्टाइल में सुधार करने के लिए कहा जाता है, लेकिन क्या वाकई में अनहेल्दी खानपान और बालों का ध्यान न रखना ही पतले बालों का कारण है? यह सवाल अक्सर लोगों के मन में आता है। ऐसे में आइए Dr. Chandani Jain Gupta, MBBS & MD - Dermatologist & Aesthetic Physician, Elantis Healthcare, New Delhi से जानें इस बारे में।

क्यों होते हैं बाल पतले और बेजान?

डॉ. चांदनी जैन के अनुसार, बालों के पतले होने की समस्या शरीर में पोषक तत्वों की कमी, स्ट्रेस, जेनेटिक्स, हार्मोन्स में बदलाव होने, हीटिंग टूल्स का अधिक इस्तेमाल करने, मेडिकल कंडीशन्स और लाइफस्टाइल से जुड़ी कई आदतों कारणों से हो सकती है।

1. अधिक स्ट्रेस में रहने

लगातार स्ट्रेस में रहने के कारण शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ बालों के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर होता है।लंबे समय तक स्ट्रेस में रहने के कारण शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ने लगता है, जिसके कारण शरीर में टेलोजेन एफ्लुवियम (Telogen Effluvium) जैसी कंडीशन्स को भी बढ़ावा मिलता है। जिससे बाल पतले दिखने लगते हैं और झड़ने की समस्या हो सकती हैं।

2. हार्मोन्स में बदलाव होने

प्रेग्नेंसी, बच्चे के जन्म के समय, मेनोपॉज, स्ट्रेस या थाराइड की स्थिति में शरीर में हार्मोन्स में बदलाव आने की समस्या होती है, जिसके कारण बालों की गुणवत्ता में बदलाव आने, बेजान दिखने और बालों के पतले होने की समस्या होती है। ऐसे में बालों के पतले होने के असल कारण का पता लगाना जरूरी हो जाता है।

साल 2022 में Cureus Journal of Medical Science में प्रकाशित रिसर्च के अनुसार, हार्मोनल गड़बड़ी में बालों में बदलाव होना एक आम समस्या है। थायराइड हार्मोन बालों की ग्रोथ साइकिल को कंट्रोल करता है। इसका स्तर कम होने पर बालों के उगने की स्पीड स्लो हो जाती है।

इसे भी पढ़ें: PMOS में क्यों झड़ने लगते हैं बाल? डॉक्टर से जानें इससे राहत के उपाय

3. पोषक तत्वों की कमी

बालों को हेल्दी रखने के लिए भी पोषक तत्वों की जरूरत होती है। शरीर में आयरन, फोलिक एसिड, जिंक, बायोटिन, विटामिन डी और कई अन्य मिनरल्य एंव विटामिन्स की कमी के कारण बालों के पतले, झड़ने और इनकी चमक खोने की समस्या हो सकती है। ऐसे में बालों को जड़ों से मजबूत और शाइनी बनाने के लिए इन पोषक तत्वों से युक्त डाइट लें।

4. बढ़ती उम्र के कारण

बढ़ती उम्र के कारण बालों की ग्रोथ साइकिल स्लो हो जाती है, जिसके कारण बालों के रोमों के सिकुड़ने और स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन के स्लो होने की समस्या होती है। ऐसे में बढ़ती उम्र के साथ लोगों को बालों के पतले और कमजोर होने की समस्या हो सकती है।

Causes of Weak and Thinning Hair 1 (4)

5. लंबे समय तक धूप या प्रदूषण में रहने

लंबे समय तक तेज धूप या प्रदूषण के संपर्क में रहने के कारण बालों में नमी कम होने लगती है, जिसके कारण बालों धीरे-धीरे बेजान और कमजोर होने लगते हैं, जिससे बालों के झड़ने और टूटने जैसी समस्याएं बढ़ने लगती हैं।

साल 2024 में Journal Skin Appendage Disorders में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, हवा में मौजूद धूल के कण (पार्टिकलेट मैटर) शरीर में सूजन पैदा करते हैं और इन्हें एलोपेसिया एरीटा (बाल झड़ने की बीमारी) से जोड़ा गया है। इसके अलावा, यूवी (UV) किरणों से ऑक्सीडेटिव नुकसान होता है और बालों की जड़ों के आसपास के सेल्स टूटने लगते हैं।

6. गलत हेयर केयर रूटीन को फॉलो करने

कई बार बालों की देखभाल गलत तरीकों से करने के कारण भी बालों के पतले, रूखे और बेजान होने की समस्या हो सकती है। जैसे बालों में अधिक शैंपू का इस्तेमाल करने, बालों को जोर से रगड़ने, गीले बालों में कंघी करने, कसकर बांधने, पोनीटेल को खोलने के लिए जोर से खींचने और बालों की साफ-सफाई का खास ध्यान न रखने के कारण भी बालों के पतले होने या जड़ों से कमजोर होने और बेजान होने की समस्या हो सकती है।

7. हीटिंग टूल्स या केमिकल्स का इस्तेमाल करने

कई लोग हेयर स्ट्रेटनर, हेयर कर्लर, ब्लो ड्रायर, बार-बार हेयर कलर करने, स्प्रे, जेल का इस्तेमाल करने और केमिकल ट्रीटमेंट्स कराने से भी बालों की बाहरी लेयर को नुकसान होता है, जिसके कारण बालों के ड्राई, कमजोर और बेजान होने की समस्या होने लगती है।

8. बालों को टाइट बांधना

बालों को टाइट बांधने और टाइट बालों को खोलते समय या एक्सरसाइज करते समय पोनीटेल बांधने से बालों पर खिंचाव पड़ सकता है और वे जड़ों से कमजोर होकर टूट सकते हैं, जिससे समय के साथ बालों के पतले होने की संभावना बढ़ सकती है।

इसे भी पढ़ें: बालों को कमजोर और डैमेज कर सकती हैं ये 7 गलतियां, आदत में हैं तो आदत बदलें

9. जेनेटिक्स के कारण

कई बार जेनेटिक्स या हेरिडिट्री (Hereditary) जैसे कारणों से भी लोगों को बालों के पतले और बेजान होने की समस्या होती है। इसके कारण लोगों को एंड्रोजेनेटिक एलोपेसिया (Androgenetic Alopecia) जैसी समस्या भी होती हैं, जिसके कारण बाल पतले होकर झड़ने लगते हैं।

10. मेडिकल कंडीशन्स के कारण

एलोपेसिया एरीटा जैसी ऑटोइम्यून स्थिति, सोरायसिस, एक्जिमा या स्कैल्प में इंफेक्शन होने, कैंसर के इलाज के दौरान या अन्य समस्याओं में दवाइयों का सेवन करने, स्कारिंग एलोपेसिया (स्कैल्प में सूजन के करण बालों के रोमों को नुकसान होने) और इम्यूनिटी कमजोर होने जैसी समस्याओं के कारण बालों के पतले, बेजान और झड़ने की समस्या हो सकती है।

11. विटामिन ए और सेलेनियम सप्लीमेंट्स अधिक लेने के कारण

कई बार विटामिन ए और सेलेनियम सप्लीमेंट्स की डोज ज्यादा लेने के कारण भी लोगों को बालों के झड़ने और कमजोर होने की समस्या हो सकती है। ऐसे में सप्लीमेंट्स का सेवन डॉक्टर की सलाह अनुसार और उनकी बताई गई मात्रा में ही करना चाहिए।

साल 2018 में Dermatology and Therapy में प्रकाशित रिसर्च के अनुसार, विटामिन ए की मात्रा जरूरत से ज्यादा होने पर बाल झड़ने की समस्या हो सकती है और ऐसा ही सेलेनियम के अधिक सेवन से भी हो सकता है।

डॉक्टर से कब मिलें?

बालों के अचानक से बहुत ज्यादा झड़ने, सिर पर खाली जगह बनने लगे, स्कैल्प में अधिक खुजली हो, दर्द महसूस हो, बालों के पतला महसूस होने, बालों के बार-बार टूटने, डैंड्रफ ज्यादा होने और बालों की नेचुरल चमक न दिखने पर तुंरत डॉक्टर से सलाह लें, ताकि बालों के पतले होने की समस्या के मूल कारण का पता लगाया जा सके। ऐसा करने से बालों को स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है।

निष्कर्ष

बालों के पतले और बेजान होने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे बैलेंस डाइट न लेने के कारण पोषक तत्वों की कमी, स्ट्रेस, हार्मोन्स में बदलाव, बढ़ती उम्र, लंबे समय तक धूप में रहने, गलत हेयर केयर, बालों को टाइट बांधने, जेनेटिक्स, मेडिकल कंडीशन्स या विटामिन ए या सेलेनियम जैसे सप्लीमेंट्स का अधिक सेवन करने। ऐसे में ध्यान रहे, बालों से जुड़ी कोई भी परेशानी महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • बालों को हेल्दी रखने के लिए क्या खाएं?

    बालों को हेल्दी और घना रखने के लिए नियमित रूप से प्रोटीन, आयरन, बायोटिन, विटामिन ए, सी, ई और डी जैसे पोषक तत्वों से युक्त फूड्स को डाइट में शामिल करना चाहिए।
  • बाल सबसे ज्यादा किसकी कमी से झड़ते हैं?

    शरीर में आयरन, प्रोटीन औप विटामिन डी जैसे पोषक तत्वों की कमी के कारण लोगों को बालों के झड़ने और पतले होने की समस्या होती है। ऐसे में बैलेंस डाइट लेने जरूरी होता है।

Read Next

उम्र बढ़ने के साथ क्यों पतले होने लगते हैं बाल? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें इसके कारण

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 05, 2026 13:28 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr Chandni Jain Gupta

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content