Tue Oct 13, 2026 | 04:57 PM IST

Medically Reviewed by Dr Chandni Jain Gupta , Dermatologist

क्या कॉफी को नारियल तेल में मिलाकर लगाने से डार्क सर्कल कम होते हैं? एक्सपर्ट से जानें

डार्क सर्कुल कम करने के लिए कुछ घरेलू उपचारों का इस्तेमाल बेहद मददगार साबित हो सकता है जैसे कॉफी। यह आंखों के आस-पास सूजन कम करने के साथ, नीली नसों वाले डार्क सर्कल्स को कम करने में मददगार है। जानते हैं इस्तेमाल का तरीका। 
क्या कॉफी को नारियल तेल में मिलाकर लगाने से डार्क सर्कल कम होते हैं? एक्सपर्ट से जानेंक्या कॉफी को नारियल तेल में मिलाकर लगाने से डार्क सर्कल कम होते हैं? एक्सपर्ट से जानें

डार्क सर्कल कई कारणों से होता है, जिसमें से एक बड़ा कारण है आपकी लाइफस्टाइल जैसे नींद की कमी, पानी की कमी और शरीर में पोषक तत्वों की कमी। इसके अलावा आंखों के आस-पास ब्लड सर्कुलेशन कम होने की वजह से भी लोगों को डार्क सर्कल्स की दिक्कत हो सकती है। साथ ही Dr. Chandani Jain Gupta, MBBS & MD - Dermatologist & Aesthetic Physician, Elantis Healthcare, New Delhi ने डार्क सर्कल के कारणों के बारे में बहुत कुछ बताया, लेकिन सबसे पहले जानते हैं क्या डार्क सर्कल के लिए कॉफी और नारियल तेल का इस्तेमाल कारगर है? एक्सपर्ट से जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

कॉफी और नारियल तेल का मिश्रण कैसे काम करता है?

Dr. Chandani Jain Gupta कहती हैं कि कॉफी और नारियल तेल का मिश्रण डार्क सर्कल के लिए बेहद फायदेमंद है, लेकिन यह इसे पूरी तरह से ठीक नहीं कर सकता। दरअसल, कॉफी पाउडर और नारियल तेल, दोनों में ही कुछ ऐसे गुण होते हैं जो डार्क सर्कल्स को कम करने में मदद कर सकते हैं जैसे बात कॉफी की करें, तो इसमें कैफीन होता है जो कि मजबूत एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर है जो कि ब्लड वेसेल्स को कुछ समय के लिए सिकोड़कर थकी हुई आंखों के सूजन को कम करने में मददगार है। अब बात नारियल तेल की करें, तो यह टिशूज व सेल्स को हाइड्रेट करता है जिससे डार्क सर्कल्स में कमी आती है। इसके अलावा भी यह दोनों डार्क सर्कल्स के लिए कई प्रकार से काम करते हैं जैसे-

डार्क सर्कल में कैसे काम करती है कॉफी?

कॉफी और नारियल तेल, दोनों ही आंखों के आस-पास खून को जमा होने से रोक सकते हैं। डॉ. चांदनी कहती हैं कि डार्क सर्कल की एक बड़ी वजह है आंखो के आस-पास खून जमना, जिसमें कि कैफीन का वासोकंस्ट्रिक्शन (Vasoconstriction) गुण बेहद फायदेमंद है। यह आंखों की पतली त्वचा के नीचे मौजूद ब्लड वेसेल्क को कुछ समय के लिए सिकोड़ देता है, जिससे वहां खून जमने के कारण दिखने वाले काले घेरे कम हो जाते हैं।

इसे भी पढ़ें: सिर्फ नींद की कमी से नहीं होते डार्क सर्कल्स, ये 7 कारण भी हो सकते हैं जिम्मेदार

डार्क सर्कल में कैसे काम करता है नारियल तेल?

International Journal of Pharmaceutical Sciences के अनुसार, आयुर्वेद में नारियल तेल अपनी शीतल (ठंडक देने वाली), स्निग्ध (पोषण देने वाली) और रोपण (घाव भरने वाली) खूबियों के लिए जाना जाता है। ठंडा, शांत और हाइड्रेटिंग होने के कारण, नारियल तेल आई पैच बनाने में एक जरूरी चीज है। यह आंखों के नीचे की नाज़ुक त्वचा को गहराई से पोषण देकर डार्क सर्कल को कम करने में मदद करता है। जहां विटामिन E, त्वचा को फिर से बनाने और चमकदार बनाने में मदद करता है, वहीं इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सूजन और थकी हुई आंखों को आराम देते हैं। यह सभी गुण मिलकर डार्क सर्कल को कम करने में मदद कर सकते हैं।

कॉफी और नारियल तेल का आई मास्क बनाने की विधि

कॉफी और नारियल तेल से आई मास्क बनाने का तरीका काफी आसान है। आपको करना यह है कि

  • 1 चम्मच कॉफी पाउडर लें।
  • 1 चम्मच नारियल तेल लें।
  • दोनों को मिलाकर एक गाढ़ा सा लेप तैयार करें।
  • इसे आंखों के आस-पास लगाएं और लगभग 30 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • 30 मिनट बाद उंगलियों में नारियल तेल लगाएं और आंखों के आस-पास सर्कुलर मोशन में मसाज करते हुए पैक को साफ कर लें।
  • अब चेहरा पानी से धो लें।
  • लगातार कुछ दिनों तक यह करने से आपको अंतर नजर आएगा।

1 (41)1 (41)

इसे भी पढ़ें: डार्क सर्कल्स के लिए अंडर-आई फिलर्स कितने असरदार? जानिए डर्मेटोलॉजिस्ट की राय

आंखों के नीचे लगाने के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां

डॉ. चांदनी कहती हैं कि आंखों के नीच इस पैक को लगाने के दौरान ध्यान दें कि कॉफी के कण आंखों के अंदर न जाएं। साथ ही आपको यह पैक इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लेना चाहिए क्योंकि कुछ लोगों को कॉफी या कॉफी से बनी चीजों से एलर्जी हो सकती है। इसके अलावा कुछ लोगों में कॉफी की खुशबू माइग्रेन को भी ट्रिगर कर सकती है इसलिए अपनी स्किन टाइप के अनुसार ही इसका इस्तेमाल करें।

निष्कर्ष:

नारियल तेल की हाइड्रेटिंग क्षमता और कॉफी का एंटी इंफ्लेमेटरी गुण भले ही डार्क सर्कल में मददगार हो, लेकिन आप इसे डार्क सर्कल का परमानेंट उपाय नहीं मान सकते। अगर आपको इससे बचाव करना है तो आपको पर्याप्त मात्रा में हाइड्रेटिंग फूड्स का सेवन करना होगा, अच्छी नींद लेनी होगी और स्ट्रेस से बचना होगा। इसके अलावा आपको फेशियल एक्सरसाइज करनी चाहिए जो कि डार्क सर्कल को कम करने में मददगार है।

FAQ

  • डार्क सर्कल हटाने के लिए क्या खाना चाहिए?

    डार्क सर्कल हटाने के लिए आपको विटामिन सी से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा विटामिन ए और आयरन से भरपूर चीजों का सेवन करें जो कि डार्क सर्कल हटाने में मददगार है।  
  • दूध से डार्क सर्कल कैसे हटाएं?

    डार्क सर्कल हटाने के लिए आप दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं जो कि त्वचा की रंगत को हल्का करने के साथ त्वचा को पोषण पहुंचाने में भी मददगार है।

Read Next

→ पिंपल हटाने से लेकर ऑयली स्किन तक के लिए फायदेमंद है लौंग का पानी, जानें लगाने और बनाने का सही तरीका

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 13, 2026 15:13 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Dr Chandni Jain Gupta