हर किसी की चाहत होती है अच्छी त्वचा पाने की और सुन्दर दिखने की। लेकिन बदलते मौसम की वजह से त्वचा कभी शुष्क तो कभी तैलीय हो जाती है। और इस वजह से बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है जैसे पिम्पल, दाग धब्बे, फुंसियाँ इत्यादि। यहाँ हम बात करने वाले है ऐसे भोजन या फ़ूड्स के बारे में जिन्हें खाने से त्वचा में शुष्कता नहीं आएगी और त्वचा को प्राकर्तिक नमी मिलेगी। सौंदर्य हर व्यक्ति को चाहिए होता है और दमकती हुई त्वचा भी हर व्यक्ति की चाहत होती है। आज हम यहाँ उसी के बारे में जानने वाले हैं।
बादाम:
बादाम एक ऐसा सूखा मेवा है जिसके अनगिनत फायदे हैं। बालों और त्वचा के लिए बादाम को बहुत उम्दा माना जाता है। बादाम खाने से त्वचा सम्बंधित सभी समस्याएँ दूर होती हैं। त्वचा को प्राकर्तिक नमी प्रदान करने में बादाम सहायक है। साथ ही चेहरे के दाग़, धब्बे भी इससे समाप्त हो जाते हैं।
इसे भी पढ़ें: चमकदार और जवां त्वचा के लिए अपनाएं कॉफी के ये 4 फेसपैक, जानें क्या है इस्तेमाल करने का तरीका
टॉप स्टोरीज़
लौकी:
लौकी को त्वचा के लिए और बालों के लिए सबसे अधिक पौष्टिक माना जाता है। लौकी का जूस भी सेहत के लिए बहुत उम्दा माना जाता है। लौकी के प्रतिदिन सेवन से त्वचा से शुष्कता दूर हो जाती है और त्वचा चमकदार हो जाती है। साथ ही साथ वजन कम करने में भी लौकी सहायक होती है।
एक चम्मच गाय का घी:
बाजार में आपको कई प्रकार के घी मिलेंगे लेकिन आपको गाय का घी ही खाना है। प्रतिदिन एक चम्मच गाय के घी का सेवन करना चाहिए। इससे त्वचा की शुष्कता दूर होती है साथ ही इससे शरीर को ऊर्जा मिलती है। हर मौसम में गाय का घी फायदा पहुँचता है। अगर घी घर में बना हुआ हो तो फिर सोने पर सुहागा वाली बात हो जाएगी।
पपीता:
पपीते के सेवन से त्वचा एक दम दमक उठती है और पपीता आसानी से बाजार में उपलब्ध भी हो जाता है। पपीता भी बालों और त्वचा दोनों के लिए बहुत उत्तम माना जाता है। लेकिन गर्भवती महिलाओं को पपीते का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर रोज आप पपीता नहीं खा सकते तो एक दिन के अंतराल से पपीते का सेवन जरूर करें। पपीते में ऐसे विटामिन और खनिज होते हैं तो त्वचा को चमका देते हैं और पर्याप्त नमी प्रदान करते हैं।
हल्दी वाला दूध:
हल्दी वाला दूध सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। और अगर दूध गाय या बकरी का हो तो इसके जितना पोषण किसी अन्य आहार से नहीं मिल सकता। हल्दी से त्वचा की सभी परेशानियाँ दूर हो जाती है। हल्दी वाला दूध रोज रात को सोने से पहले पीना चाहिए इससे त्वचा प्राकृतिक रूप से चमकेगी और शुष्कता दूर होगी। कच्ची हल्दी भी बहुत फायदा करती है त्वचा के लिए हल्दी को बहुत उम्दा माना जाता है।
इसे भी पढ़ें: आपके होंठों के लिए बेहद फायदेमंद हो सकती है ग्लिसरिन, जानें इसके 5 फायदे
इन सभी आहार को लेने से शुष्क त्वचा की समस्या दूर होती है। त्वचा में निखार भी आता है साथ ही अन्य बीमारियाँ भी नियंत्रित होती हैं जैसे मोटापा, बालों की समस्या, हाथ-पैरों में दर्द इत्यादि। कई अन्य आहार भी आप ले सकते हैं जैसे अनार, अख़रोट, मछली, अंडे, मछली के अंडे इत्यादि।
Read More Article On Skin Care Tips In Hindi