अनहेल्दी लाइफस्टाइल से आज के समय में कई महिलाएं पीसीओएस यानी पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS) से परेशान रहती हैं। इसके कारण उनको इंसुलिन रेजिस्टेंस, वजन बढ़ने और हार्मोनल असंतुलन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जो स्वास्थ्य को कई तरीकों से प्रभावित करते हैं। इस दौरान सुबह के समय प्रोटीन से भरपूर ब्रेकफास्ट लेना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है। आइए जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन से जानें पीसीओएस में हाई प्रोटीन ब्रेकफास्ट में क्या खाएं?
PCOS में हाई-प्रोटीन ब्रेकफास्ट
डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, पीसीओएस में हाई प्रोटीन ब्रेकफास्ट को लेने से शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने, भूख को कंट्रोल करने और वजन कम करने में मदद मिल सकती है। ध्यान रहे, इन महिलाओं को ब्रेकफास्ट में मीठे सीरियल्स, शुगरी ड्रिंक्स, पैकेज्ड ड्रिंक्स और मीठी चाय या कॉफी का सेवन करने से बचना चाहिए। इसके अलावा, हेल्दी रहने के लिए बैलेंस डाइट लें और नियमित एक्सरसाइज करें।
इसे भी पढ़ें: जिम करने वाले ट्राई करें ये 5 हाई-प्रोटीन ब्रेकफास्ट विकल्प, मिलेगी एनर्जी और बढ़ेंगी मसल्स
मूंग दाल चीला और पनीर खाएं
मूंग दाल में भरपूर मात्रा में प्रोटीन और फाइबर होता है। ऐसे में मूंग दाल के चीले में पनीर डालकर खाने से शरीर में प्रोटीन की कमी को दूर करने, ब्लड शुगर को नियंत्रित करने, वजन को नियंत्रित करने और पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद मिल सकती है।
-1781261153758.jpg)
बेसन का चीला खाएं
बेसन का चीला प्रोटीन का एक अच्छा सोर्स है। इसका सेवन करने से शरीर में एनर्जी बनाए रखने, मसल्स के स्वास्थ्य में सुधार करने, पेट को लंबे समय तक भरा रखने और वजन को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।
इसे भी पढ़ें: PMOS (PCOS) में महिलाओं को प्री-डायबिटीज का बढ़ सकता है रिस्क, डॉक्टर से जानें वजह
ग्रीक योगर्ट के साथ सीड्स और नट्स खाएं
पीसीओएस की स्थिति में सीड्स और नट्स को ग्रीक योगर्ट में मिलाकर खाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। इसके लिए भिगोए हुए चिया सीड्स, फ्लैक्स सीड्स, बादाम और बेरीज को योगर्ट में मिलाकर खाएं। इससो शरीर में ओमेगा-3 फैटी एसिड और प्रोटीन की कमी को दूर करने, हार्मोन्स को बैलेंस करने, ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने और ओवरईटिंग से बचाव करने में मदद मिल सकती है।
निष्कर्ष
पीसीओएस की स्थिति में महिलाओं को वजन बढ़ने, हार्मोन्स के असंतुलित होने और थकान बनी रहने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस स्थिति में महिलाएं अपने दिन की शुरुआत बेसन का चीला, मूंग दाल के चीले के साथ पनीर और ग्रीक योगर्ट के साथ सीड्स और नट्स खाएं। इनका सेवन करने से शरीर को एनर्जी देने, वजन को नियंत्रित करने और हार्मोन्स का बैलेंस बनाए रखने में मदद मिल सकती है। ध्यान रहे, इस दौरान अधिक मीठे और नमक वाले फूड्स का सेवन करने से बचें और स्वास्थ्य से जुड़ी कोई भी परेशानी महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
पीसीओएस के 5 लक्षण क्या हैं?
पीसीओएस में महिलाओं को अनियमित पीरियड्स होने, चेहरे पर अनचाहे बाल आने, मुंहासे होने, वजन बढ़ने और फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।सुबह-सुबह प्रोटीन में क्या खाना चाहिए?
सुबह-सुबह प्रोटीन के लिए नाश्ते में अंडे, पनीर, स्प्राउट्स, ओट्स, नट्स, दही और ग्रीक योगर्ट को लिया जा सकता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jun 12, 2026 16:17 IST
Modified By : Priyanka Sharma Jun 12, 2026 16:17 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Archana Jain