Fri Sep 11, 2026 | 06:53 PM IST

Medically Reviewed by Neha Mohan Sinha , Clinical Nutrition and Dietetics

क्या मशरूम सच में पेट के लिए फायदेमंद है? न्‍यूट्र‍िशन‍िस्‍ट से जानें

दु‍न‍ियाभर में लोग मशरूम का सेवन करना पसंंद करते हैं। मशरूम में कैलोरी कम होती है और पोषक तत्‍व ज्‍यादा होते हैं। जानें यह गट हेल्‍थ के ल‍िए फायदेमंंद है या नहीं?

गट हेल्‍थ यानी पाचन बेहतर रहेगा, तो इम्‍यून‍िटी मजबूत होगी और बीमार‍ियों का खतरा दूर होगा। गट हेल्‍थ को बेहतर बनाने के ल‍िए के ल‍िए हेल्‍दी फूड्स का सेवन जरूरी है ज‍िसमें से एक है मशरूम। मशरूम में कैलोरी कम होती हैं और इसमें ढेर सारे पोषक तत्‍व पाए जाते हैं। मशरूम फाइबर, सेलेन‍ियम, पोटैश‍ियम वगैरह से भरपूर होता है। मशरूम में बीटा-ग्‍लूकन नामक घुलनशील फाइबर पाया जाता है इसल‍िए इसका सेवन सेहत के ल‍िए फायदेमंद कहलाता है। स्वादिष्ट होने के साथ-साथ यह शाकाहारी लोगों के लिए पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत माना जाता है। कुछ लोग मानते हैं कि‍ यह गट हेल्‍थ के ल‍िए फायदेमंद होता है, लेक‍िन क्‍या वास्‍तव में ऐसा है? इसका जवाब जानने के ल‍िए हमने Neha Sinha, Nutritionist At The Nutriwise Clinic, Lucknow से बात की।

डाइजेशन के ल‍िए फायदेमंद है मशरूम

mushroom-for-gut-health

मशरूम में प्रीबायोटि‍क फाइबर होते हैं जो गुड बैक्‍टीर‍िया को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।मशरूम में मौजूद फाइबर, मल को नरम बनाने और मल त्‍याग को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है। मशरूम में मौजूद पोषक तत्‍व इम्‍यून‍ स‍िस्‍टम को सपोर्ट करते हैं ज‍िससे इम्‍यून‍िटी को मजबूत बनाने में मदद म‍िलती है।

साल 2023 में Biology नामक जर्नल में प्रकाश‍ित एक स्‍टडी के मुताब‍िक, मशरूम में मौजूद पॉलीसैकेराइड गट माइक्रोबायोटा के संतुलन को बनाए रखने में मदद करते हैं। इससे आंतों की कार्यक्षमता को बेहतर बनाने में मदद म‍िलती है।

यह भी पढ़ें- बार-बार गैस बनना क्या किसी गंभीर बीमारी का संकेत है? डॉक्टर से जानें

क्‍या मशरूम का सेवन सभी के ल‍िए सुरक्ष‍ित है?

ज्‍यादातर लोगों को मशरूम का सेवन करने से कि‍सी प्रकार की परेशानी नहींं होती है, जबक‍ि कुछ लोगोंं को इसका सेवन करने के बाद पेट में गैस, पेट फूलना, पाचन संंबंध‍ित श‍िकायत महसूस होती है। ऐसा इसल‍िए होता है क्‍योंक‍ि मशरूम में कुछ ऐसे कार्ब्स मौजूद होते हैं, ज‍िन्‍हें कुछ लोगों का शरीर आसानी से पचा नहीं पाता है। अगर आपको पहले से पाचन संबंध‍ित समस्‍या है, तो मशरूम का सेवन सीमि‍त मात्रा में ही करें।

यह भी पढ़ें- इंफ्लेमेटरी बाउल डिजीज (IBD) का खतरा बढ़ा सकती हैं ये 5 गलत‍ियां, ऐसे मजबूत करें पाचन

मशरूम खाने का सही तरीका

गट हेल्थ के लिए मशरूम का सेवन संतुलित आहार के एक हिस्सा के रूप में किया जा सकता है। इसे सब्जी, सूप, सलाद या अन्य व्यंजनों में शामिल किया जा सकता है। अच्छी तरह पकाकर खाने से इसे पचाना आसान हो सकता है। साथ ही, ताजे और साफ मशरूम का ही सेवन करना चाह‍िए।

न‍िष्‍कर्ष:

गट हेल्‍थ को मजबूत बनाने के ल‍िए मशरूम का सेवन कर सकते हैं। मशरूम का सेवन करने से गुड बैक्‍टीर‍िया को बढ़ावा म‍िलता है और गट हेल्‍थ सुधरती है।

FAQ

  • मशरूम खाने के फायदे क्‍या हैं?

    मशरूम में फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और खनिज पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी को सपोर्ट करते हैं। साथ ही यह गट हेल्‍थ और गुड बैक्‍टीर‍िया को बढ़ाने में मदद करते हैं।
  • मशरूम खाने के नुकसान क्‍या हैं?

    कुछ लोगों को मशरूम खाने के बाद गैस, पेट फूलना या पाचन से जुड़ी समस्‍या हो सकती है। पुराने या ज्‍यादा सख्‍त मशरूम खाने से बचना चाह‍िए।

Read Next

क्या एवोकाडो टोस्ट खाने से वाकई वजन घटता है? जानें डायटिशियन से

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jun 10, 2026 17:17 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Jun 10, 2026 17:17 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Neha Mohan Sinha

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content