स्किन को एक्सफोलिएट करने का मतलब होता है कि त्वचा से डेड स्किन को बाहर निकालना। इससे स्किन रिजुवनेट होती है और निखार भी बढ़ता है। यहां तक कि सप्ताह में एक बार स्किन को एक्सफोलिएट किया जाए, तो इससे त्वचा की रंगत में भी सुधार होता है। कुछ लोग नियमित रूप से अपने होंठों को भी एक्सफोलिएट करते हैं। इसके लिए चीनी-कॉफी का यूज करते हैं। ऐसे लोगों की भी कमी नहीं है, जो होंठों को चीनी-कॉफी से एक्सफोलिएट करना पसंद करते हैं। वहीं, कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो फटे होंठों तक को चीनी-कॉफी से एक्सफोलिएट करते हैं। ऐसे में यह सवाल जरूर उठता है कि क्या वाकई फटे होंठों को चीनी-कॉफी से एक्सफोलिएट करना सही है? आइए, जानते हैं राजौरी गार्डन स्थित कॉस्मेटिक स्किन क्लिनिक की कॉस्मेटोलॉजिस्ट और त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. करुणा मल्होत्रा की सलाह।
क्या फटे होंठों को चीनी-कॉफी से एक्सफोलिएट कर सकते हैं?- Can I Exfoliate My Lips With Sugar And Coffee

सर्दियों के दिनों में फटे होंठों की समस्या होना कोई हैरानी की बात नहीं। फटे होंठों से राहत पाने के लिए कुछ लोग घी और मलाई जैसी चीजों का उपयोग करते हैं। इनमें नेचुरल फैट होता है, जो होंठों को नेचुरली पिंक बनाता है और स्मूदनेस को भी बरकरार रखता है। जहां तक सवाल इस बात का है कि क्या वाकई फटे होंठों को चीनी-कॉफी की मदद से एक्सफोलिएट किया जा सकता है? इस बारे में डॉ. करुणा मल्होत्रा का कहना है, "फटे होंठों को चीनी-कॉफी से एक्सफोलिएट करना सही नहीं है। इससे आपके होंठों से खून निकल सकता है और आपकी कंडीशन ज्यादा बिगड़ सकती है।" डॉक्टर आगे सलाह देते हैं, "आमतौर पर इस तरह के इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल डीआईवाई के रूप में किया जाता है। अगर आप फटे होंठों पर इन तत्वों का उपयोग जारी रखते हैं, तो इससे होंठ की त्वचा छिल सकती है, खून आ सकता है और घाव गहरा भी हो सकता है।" American Academy of Dermatology (AAD) में प्रकाशित एक गाइडलाइन के अनुसार फटे होंठों को स्क्रब नहीं करना चाहिए।
यह भी पढ़ें: फटे होंठों के लिए घर पर बनाएं केसर-ग्लिसरीन बाम, मिलेंगे ये खास फायदे
फटे होंठों को चीनी-कॉफी से एक्सफोलिएट करने के नुकसान
-1768483445784.jpg)
होंठों से ब्लीडिंगः फटे होंठों को स्पेशल केयर की जरूरत होती है। इन पर लिप बाम लगाना चाहिए ताकि समस्या का समाधान हो सके। वहीं, अगर आप फटे होंठों को चीनी-कॉफी से एक्सफोलिएट करते हैं, तो ऐसे में चीनी के बारीक कण आपके क्रैक्ड लिप्स में फंस सकते हैं और प्रभावित हिस्से से ब्लीडिंग हो सकती है।
इरिटेशन और दर्दः फटे होंठों को चीनी-कॉफी से एक्सफोलिएट करने से स्किन में इरिटेशन हो सकती है, जिससे पेन यानी दर्द भी बढ़ सकता है। असल में, फटे होंठों पर खून निकल आए, तो वहां दर्द होने लगता है और खाने-पीने के दौरान जलन भी होने लगती है।
यह भी पढ़ें: Winter Lip Care: सर्दियों में फटे होंठों को सॉफ्ट और शाइनी बनाने के लिए घर पर बनाएं ये 3 लिप स्क्रब
निष्कर्ष
फटे होंठों को एक्सफोलिएट करना सही नहीं है। फिर चाहे, आप इसके लिए किसी भी तरह के घरेलू प्रोडक्ट्स का यूज करें। फटे होंठों को पहले हील होने दें। इसके लिए, घी, मलाई, लिप बाम जैसी चीजें इस्तेमाल करें। इसके अलावा, नियमित रूप से खुद को हाइड्रेटेड रखें। इससे होंठों की हीलिंग तेजी से होती है। जब होंठ पूरी तरह ठीक हो जाएं, तो आप लिप मास्क की मदद से होंठों को एक्सफोलिएट करें। यह ज्यादा कारगर तरीका है। इससे होंठों के डार्क स्पॉट कम होते हैं और होंठ स्मूद भी बनते हैं।
All Image Credit: Freepik
FAQ
होठों को एक्सफोलिएट कैसे करें?
होंठों को ज्यादा जोर से एक्सफोलिएट नहीं करना चाहिए। इससे होंठ फट सकते हैं और ब्लीडिंग हो सकती है। आप होंठों को एक्सफोलिएट करने के लिए चीनी-कॉफी पानी की कुछ बूंदें मिक्स करें। अब इससे मिश्रण को अपनी उंगली पर लगाएं और धीरे-धीरे होंठों पर रगड़ें। इससे होंठ धीरे-धीरे एक्सफोलिएट होने लगेंगे।क्या कॉफी और चीनी होठों के लिए अच्छी है?
कॉफी और चीनी से बने स्क्रबर से होंठों को नेचुरली एक्सफोलिएट किया जा सकता है। आप चाहें, तो जरूरत अनुसार इसमें जैतून का तेल मिक्स कर लें। इससे डेड स्किन रिमूव होती हैं और लिप्स सॉफ्ट होते हैं।अगर मैं रोजाना एक्सफोलिएट करूं तो क्या होगा?
स्किन को रोजाना एक्सफोलिएट करना सही नहीं होता है। इससे स्किन का सीबम प्रोडक्शन प्रभावित होता है और स्किन ड्राई हो सकती है। ड्राई स्किन में पिंपल और जलन जैसी समस्याएं देखने को मिलती हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jan 16, 2026 11:03 IST
Modified By : Meera Tagore Jan 16, 2026 11:03 IST
Modified By : Meera TagoreJan 16, 2026 11:03 IST
Published By : Meera Tagore
Reviewed By : Dr Karuna Malhotra