मुलेठी से बनाएं ये बेहतरीन फेसपैक, लगाते ही चेहरे पर आएगी ताजगी और त्वचा लंबे समय तक दिखेगी जवां

मुलेठी के इस्तेमाल से आप स्किन से जुड़ी कई समस्याओं से निजात पा सकते हैं। चलिए जानते हैं मुलेठी फेसपैक बनाने का तरीका-
  • SHARE
  • FOLLOW
मुलेठी से बनाएं ये बेहतरीन फेसपैक, लगाते ही चेहरे पर आएगी ताजगी और त्वचा लंबे समय तक दिखेगी जवां


हेल्दी स्किन केयर रुटीन की बात की जाए तो घरेलू नुस्खों को बेस्ट माना जाता है। क्योंकि घरेलू नुस्खों से स्किन पर साइड-इफेक्ट होने का खतरा काफी कम होता है। लेकिन कई ऐसी महिलाएं हैं, जो स्किन केयर रुटीन में केमिकल्स युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं, जिससे उनकी स्किन पर कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से डार्क स्पॉट्स और पिग्मेंटेशन जैसी समस्या उम्र से पहले ही होने लगती है। इसलिए केमिकल्स युक्त प्रोडक्ट्स के बजाय घरेलू नुस्खे आजमाएं। आज हम आपको इस लेख में मुलेठी फेसपैक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आपकी स्किन को कई समस्याओं से निजात मिलेगा। मुलेठी में एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होता है, जो स्किन की एलर्जी से आपकी सुरक्षा कर सकता है। इसके अलावा इस फेसपैक के कई अन्य फायदे होते हैं। चलिए जानते हैं मुलेठी फेसपैक बनाने की विधि और इसके अन्य फायदे- 

मुलेठी और शहद फेसपैक

नॉर्मल स्किन वालों को भी कई तरह की समस्या हो सकती है। पिंपल्स और ब्लैकहेड्स जैसी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आप मुलेठी और शहद के इस्तेमाल से फेसपैक बना सकते हैं। चलिए जानते हैं मुलेठी से नॉर्मल स्किन वालों के लिए कैसे तैयार करें फेसपैक?

इसे भी पढ़ें - पनीर फेसपैक लगाने से दूर होते हैं त्वचा पर दिखने वाले बढ़ती उम्र के लक्षण, जानें इसे बनाने का तरीका

आवश्यक सामाग्री 

  • मुलेठी पाउडर - 2 टेबलस्पून
  • शहद - डेढ टेबलस्पून
  • नींबू का रस - 1 टेबलस्पून

विधि और इस्तेमाल करने का तरीका

फेसपैक तैयार करने के लिए 1 कटोरी लें। अब इसमें मुलेठी पाउडर और शहद को मिक्स करें। दोनों को मिक्स करने के बाद इसमें नींबू का रस मिलाएं। ध्यान रखें कि पेस्ट में गांठ न बनें। अगर आपको पेस्ट पतला करना है, तो आप इसमें 1 चम्मच गुलाबजल भी मिला सकते हैं। 

अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाने से पहले अच्छी तरह से धो लें और तौलिए से सुखाएं। जब चेहरा सूख जाए, तो उंगलियों या फिर ब्रश की मदद से गर्दन और चेहरे पर मुलेठी फेसपैक लगाएं। करीब 25 मिनट तक इस फेसपैक को अपने चेहरे पर लगा हुए छोड़ दें। इसके बाद अपना चेहरा साफ कर लें। बाद में अपने चेहरे पर हल्का सा गुलाबजल लगा लें। इस फेसपैक को सप्ताह में कम से कम 2 बार जरूर लगाएं। इससे आपको कई तरह की परेशानियों से निजात मिलेगा। 

मुलेठी और चंदन फेसपैक

मुलेठी और चंदन से तैयार फेसपैक सेंसटिव स्किन वालों के लिए असरकारी हो सकता है। इससे आपको स्किन पर होने वाले रैशेज और खुजली से तुरंत राहत मिल सकता है। 

आवश्यक सामाग्री 

  • मुलेठी पाउडर -1 टेबलस्पून
  • चंदन पाउडर - 1/2 टेबलस्पून
  • कच्चा दूध - 1 से 2 चम्मच

फेसपैक बनाने और लगाने की विधि

  • इस फेसपैक को तैयार करने के लिए 1 कटोरी में मुलेठी और चंदन का पाउडर लें। 
  • इसके बाद इसमें कच्चा दूध डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। ध्यान रखें कि पेस्ट में गांठ न बनें और पेस्ट ज्यादा पतला न हो। 
  • अब अपने चेहरे को अच्छे से धोकर सुखा लें। 
  • इसके बाद गर्दन से चेहरे तक फेसपैक लगाएं। 
  • करीब 15 से 20 मिनट बाद अपने चेहरे को ठंडे पानी से धोएं।
  • सप्ताह में दो बार इस फेसपैक को लगाने से सेंसिटिव स्किन पर होने वाली समस्याओं से निजात पा सकते हैं।  

इसे भी पढ़ें - तरबूज के बीजों से दूर होती हैं स्किन की कई समस्याएं, जानें कैसे करें इस्तेमाल

मुलेठी और नींबू का फेसपैक

ऑयली स्किन वाले इस फेसपैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे रोमछिद्र में जमा गंदगी और ऑयल से निजात पाया जा सकता है। 

आवश्यक सामाग्री

  • मुलेठी पाउडर - 1 टेबलस्पून
  • संतरे के छिलके का पाउडर - 1 टेबलस्पून
  • नींबू का रस - 1 टेबलस्पून

बनाने की विधि और इस्तेमाल करने का तरीका

  • इस फेसपैक को तैयार करने के लिए एक कटोरी लें। अब इसमें संतरे के छिलके का पाउडर डालें। 
  • इसके बाद इसमें मुलेठी पाउडर और नींबू का रस मिक्स करें। 
  • अगर आपका पेस्ट ज्यादा गाढ़ा है, तो आप इसमें गुलाबजल मिक्स करें। 
  • इसके बाद अपने चेहरे को धोकर करीब 5 मिनट के लिए इस फेसपैक को अपने चेहरे पर लगाएं। 
  • जब मास्क सूख जाए, तो हल्की-हल्की मसाज करके मास्क को हटाएंय़ 
  • इसके बाद 10 मिनट के लिए इसी तरह छोड़ दें।
  • बाद में ठंडें पानी से अपना चेहरा साफ कर लें। 
  • इसके बाद अपनी स्किन पर गुलाबजल लगाएं।
  • सप्ताह में 2 बार इस मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

मुलेठी से तैयार इन फेसपैक का इस्तेमाल करने से आपको कई तरह की परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। स्किन पर मौजूद दाग-धब्बों और झुर्रियों से राहत दिलाने में यह फेसपैक गुणकारी साबित हो सकता है। लेकिन आपको इनमें मिक्स की गई चीजों से एलर्जी है, तो आप उन चीजों को बिना मिक्स किए भी फेसपैक लगा सकते हैं। इससे भी आपकी स्किन हेल्दी हो सकती है

Image Credit - Pixabay

Read More Articles on Skin Care in Hindi

Read Next

तरबूज के बीजों से दूर होती हैं स्किन की कई समस्याएं, जानें कैसे करें इस्तेमाल

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version