गर्मी में चेहरे पर लगाएं आम से बने ये 3 फेस पैक, दूर होगी टैनिंग की समस्या

Mango Face Pack For Tan Removal: गर्मी में टैनिंग हटाने के लिए इन मैंगो फेस पैक को लगाया जा सकता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्मी में चेहरे पर लगाएं आम से बने ये 3 फेस पैक, दूर होगी टैनिंग की समस्या


Mango Face Pack For Tan Removal: गर्मी में स्किन पर टैनिंग होना एक आम समस्या है। टैनिंग की वजह से स्किन का रंग डार्क लगने के साथ स्किन काफी बुझी सी लगती है। कई लोग टैनिंग को हटाने के लिए कई तरह के महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना शुरू कर देते है। ये प्रोडक्ट्स महंगे होने के स्थ स्किन पर इनका ज्यादा उपयोग हानिकारक भी हो सकता है। ऐसे में स्किन की टैनिंग हटाने के लिए आम का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। आम फलों का राजा होने के साथ स्किन की कई समस्याओं को दूर करता है। आम में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते है जैसे विटामिन सी, विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेट्स पाए जाते है, जो टैनिंग को हटाने के साथ स्किन को ग्लइंग बनाते है। आम के ये पैक हफ्ते  में एक बार लगाएं जा सकते है। ये पैक नैचुरल होने के साथ स्किन पर इनको लगाने से कोई नुकसान भी नहीं होगा। आइए जानते हैं टैनिंग हटाने के लिए आम के फेस पैक कैसे बनाएं।

1. आम और बादाम का फेस पैक

सामग्री

1/2 कप- आम का गूदा

1 चम्मच- शहद

3-4- बादाम

1 चम्मच-बेसन

फेस पैक बनाने का तरीका

आम और बादाम का फेस पैक बनाने के लिए आम को छील कर काट लें। अब ब्लेंडर में आम, शहद, बादाम और बेसन को मिलाकर चलाएं। इन सबको मिलाने से गाढ़ा पेस्ट तैयार होगा। उसे चेहरे और गर्दन पर 20 मिनट के लिए लगा  के रखें। उसके बाद नॉर्मल पानी से वॉश करें। ये पैक टैनिंग को कम करके स्किन को चमकदार बनाता है और रंगत में भी सुधार करता है।

GLOWING SKIN

2. आम और दही का फेस पैक

सामग्री

1/2 कप- आम का गूदा

1 चम्मच-शहद

2 चम्मच- दही

फेस पैक बनाने का तरीका 

आम और दही का फेस पैक बनाने के लिए आम के गूदे में दही और शहद को मिलाकर अच्छे से फेंटे और मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगाकर रखें। उसके बाद नॉर्मल पानी से वॉश करें। ऐसा करने से टैनिंग में आराम होगा औओर ऑयली स्किन से भी छुटकारा मिलेगा।

इसे भी पढ़ें- बच्चों के लिए घर पर ही बनाएं चॉकलेट पाउडर, जानें इसके फायदे और रेसिपी

3. आम और मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक

सामग्री

1/2 कप- आम का गूदा

1 चम्मच- मुल्तानी मिट्टी

1 चम्मच- दही

फेस पैक बनाने का तरीका

आम और मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक बनाने के लिए सभी सामग्री को मिलाकर पेस्ट तैयार करे। अब इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर 20 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद नॉर्मल पानी से वॉश करें। ये पैक स्किन को ठंडक देने के साथ टैनिंग हटाने में मदद करता है।

गर्मी में टैनिंग हटाने के लिए आम के इन फेस पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें। 

All Image Credit- Freepik

Read Next

गर्मी में ढीली हो गई है त्वचा, तो टाइट करने के लिए लगाएं ये 5 DIY फेस मास्क

Disclaimer