क्या रात को नहीं पीना चाहिए नारियल पानी? जानें Coconut Water से जुड़े 6 सवालों के जवाब

Coconut water: नारियल पानी सेहत के लिए काफी लाभकारी होता है। चलिए जानते हैं नारियल पानी से जुड़े कुछ खास सवालों के जवाब
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या रात को नहीं पीना चाहिए नारियल पानी? जानें Coconut Water से जुड़े 6 सवालों के जवाब

oconut water: नारियल पानी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें सभी जरूरी विटामिंस और मिनरल्स पाए जाते हैं। नारियल पानी की तासीर ठंडी होती है, इसलिए सभी लोग इसका आसानी से सेवन कर सकते हैं। नारियल के पानी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो शरीर में मौजूद फ्री रेडिकल्स को नष्ट करता है और शरीर को स्वस्थ रखता है। नारियल पानी स्वास्थ्य के लिए इतना लाभकारी है कि अधिकतर लोगों के मन में इससे जुड़े सवाल रहते हैं। चलिए आज जानते हैं इन्हीं सवालों के जवाब-

1. नारियल पानी में क्या होता है (coconut water nutritional value)

नारियल पानी फाइबर और प्रोटीन का अच्छा सोर्स होता है। इसमें ऊर्जा, फैट, कैल्शियम और आयरन भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा नारियल पानी में विटामिन सी, पोटैशियम, सोडियम और मैग्नीशियम भी होता है।

coconut water benefits

2. क्या किडनी स्टोर में नारियल पानी पीना फायदेमंद है? (coconut water for kidney stone )

नारियल पानी पीने से शरीर में जमा गंदगी आसानी से निकल जाती है। यह बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद करता है। इसलिए किडनी स्टोन होने पर नारियल का पानी पीना फायदेमंद माना जाता है। नारियल पानी किडनी में जमा क्रिस्टल को यूरिन के जरिए बाहर निकालने में मदद करता है। किडनी की पथरी वाले लोगों को रोजाना एक नारियल पानी का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे धीरे-धीरे किडनी में जमा पथरी शरीर से बाहर निकल जा सकती है।

इसे भी पढ़ें - Green Coconut: हृदय और पेट से जुड़ी सभी बीमारियों को खत्‍म करने में मदद करता है हरा नारियल, जानें इसके सेवन का सही समय

3. क्या रात के समय नहीं पीना चाहिए नारियल पानी?

अधिकतर लोगों को लगता है कि नारियल पानी सिर्फ सुबह ही पीना चाहिए। इसका सेवन रात को नहीं करना चाहिए। जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है। नारियल पानी को रात के समय भी आसानी से पिया जा सकता है। आप चाहें तो डिनर के बाद भी नारियल पानी पी सकते हैं। इससे पाचन में आसानी होती है और कब्ज की समस्या से राहत मिलती है। साथ ही रात को नारियल पानी पीने से नींद भी काफी अच्छी आती है।

4. क्या नारियल पानी सिर्फ सुबह खाली पेट पीना चाहिए?

वैसे तो अधिकतर लोग नारियल पानी का सेवन सुबह खाली पेट करते हैं। लेकिन यह जरूरी नहीं है कि इसे सिर्फ सुबह ही पीना चाहिए। आप नारियल पानी का सेवन दिन के किसी भी समय पर कर सकते हैं। कई लोग नारियल पानी लंच से पहले तो कुछ लोग बाद में भी करते हैं। लेकिन खाली पेट नारियल पानी पीना काफी फायदेमंद माना जाता है।

coconut water benefits

इसे भी पढ़ें - नारियल पानी जितने फायदे मिलेंगे इन 5 ड्रिंक्स को पीने से, न्यूट्रिशनिस्ट से जानें

5. क्या नारियल पानी पीने से शरीर हाइड्रेटेड रहता है?

नारियल पानी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसे रोजाना पीने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। अक्सर डायरिया, उल्टी, बुखार होने पर शरीर में पानी की कमी हो जाती है। इस स्थिति में नारियल पानी पीना फायदेमंद माना जाता है। नारियल पानी शरीर में पानी की कमी दूर करता है, साथ ही जरूरी पोषक तत्वों की पूर्ति भी करता है। लेकिन इसके साथ ही हाइड्रेटेड रहने के लिए आपको नॉर्मल पानी पीना भी जरूरी होता है। हाइड्रेटेड रहने के लिए दिन में 8-10 गिलास पानी जरूर पिएं। 

6. क्या नारियल पानी से वजन कम होता है?

नारियल पानी फाइबर का एक अच्छा सोर्स है। फाइबर लेने से भूख कम लगती है, जिससे वजन कम घटाने में मदद मिलती है। एक नारियल पानी पीने के बाद आप लंबे समय तक बिना खाना खाए रह सकते हैं। नारियल पानी में कैलोरी भी काफी कम होती है। साथ ही यह पाचन को आसान बनाता है। मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।

Read Next

Flax Seeds Benefits: अलसी खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें सेवन का तरीका

Disclaimer