Expert

शहद के बारे में इन 6 सवालों को लेकर अक्सर कंफ्यूज रहते हैं लोग, एक्सपर्ट से जानें इनका जवाब

शहद के सेवन से सेहत को कई फायदे हो सकते हैं। ऐसे में एक्सपर्ट से जानते हैं शहद यानि हनी से जुड़े कुछ जरूरी सवाल और जवाब...
  • SHARE
  • FOLLOW
शहद के बारे में इन 6 सवालों को लेकर अक्सर कंफ्यूज रहते हैं लोग, एक्सपर्ट से जानें इनका जवाब

शहद का इस्तेमाल शरीर की कई समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। आयुर्वेद में इसे महत्वपूर्ण औषधि के रूप में जाना जाता है। वहीं अगर इसके पोषक तत्वों की बात की जाए तो इसके अंदर महत्वपूर्ण पोषक तत्व जैसे प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम, सोडियम, फास्फोरस, जिंक, कॉपर, सेलेनियम, विटामिन सी आदि पाए जाते हैं तो सेहत के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकते हैं। लेकिन शहद के फायदे नुकसान के अलावा शहद से जुड़े कुछ ऐसे सवाल हैं, जिनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख भी इन्हीं सवालों पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि शहद की तासीर कैसी होती है? या रात को सोने से पहले शहद का सेवन किया जा सकता है? इससे अलग कुछ अन्य सवाल भी हैं, जिनके बारे में जानना जरूरी है। इसके लिए हमने न्यूट्रिशनिस्ट और वैलनेस एक्सपर्ट वरुण कत्याल ( Nutritionist and wellness expert varun katyal) से भी बात की है। पढ़ते हैं आगे...

1 - शहद की तासीर कैसी होती है?

बता दें कि शहद की तासीर गर्म होती है। यही कारण होता है कि सर्दियों में शहद का सेवन अधिक किया जाता है। हालांकि लोग गर्मी में भी इसका सेवन सीमित मात्रा में कर सकते हैं।

2 - रात को सोने से पहले शहद का सेवन करना चाहिए?

जी हां, देखती रात को सोने से पहले शायद का सेवन कर सकता है इससे व्यक्ति को किसी प्रकार का नुकसान नहीं होगा। ऐसे में रात को सोने से पहले एक चम्मच शहद को दूध में मिक्स करके सेवन करें> ऐसा करने से सेहत को कई फायदे हो सकते हैं।

3 - शहद और सफेद बालों से क्या संबंध है?

बता दें कि शहद के अंदर शर्करा और हाइड्रोजन पेराक्साइड होते हैं। ऐसे में हाइड्रोजन पेराक्साइड के अधिक सेवन से शरीर में तनाव बढ़ सकता है, जिससे सफेद बालों की समस्या हो सकती है। ऐसे में व्यक्ति को सीमित मात्रा में शहद का सेवन करना चाहिए। सीमित मात्रा में शहद के सेवन से हाइड्रोजन पेराक्साइड से किसी भी प्रकार का नुकसान सेहत को नहीं होगा।

इसे भी  पढ़ें- शहद और केसर के फायदे: शहद के साथ केसर मिलाकर खाने से शरीर को मिलते हैं ये 8 फायदे

4 - वजन कम करने के लिए शहद का इस्तेमाल?

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो शहद का सेवन गर्म दूध के साथ करें। ऐसा करने से न केवल बैली फैट को हटाया जा सकता है बल्कि इसमें कैलरी की मात्रा की बेहद कम होती है। बता दें कि वजन कम करने के लिए खाली पेट गर्म पानी में शहद मिलाकर पीने से भी बेहद फायदा हो सकता है। ऐसा करने से पेट की चर्बी भी घट सकती है।

5 - क्रिस्टलाइज्ड हनी खराब होता है?

अकसर आपने सुना होगा कि लोगों को लगता है तब शहद में क्रिस्टल बनने शुरू हो जाते हैं तो इसका मतलब यह है कि शहद खराब हो चुका है। लेकिन आपको बता दें कि ये एक मिथक है। जब लंबे समय तक शहद रखा रहता है तो उसकी बनावट पर बदलाव आ सकता है। लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि वह खराब हो गया है।

इसे भी  पढ़ें- दूध और शहद का सेवन पुरुषों के लिए है बहुत फायदेमंद, दूर होती हैं ये 6 समस्याएं

6 - शहद शरीर को कैसे डिटॉक्स करता है?

बता दें कि एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू के रस के साथ से शहद को मिलाकर इसका सेवन करें। ऐसा करने से न केवल शरीर को डिटॉक्स किया जा सकता है बल्कि विषाक्त पदार्थों को भी शरीर से बाहर निकाला जा सकता है। हालांकि इस घोल का सेवन व्यक्ति को खाली पेट कर सकते हैं।

नोट - ऊपर बताए गए बिंदुओं से पता चलता है कि शहद से जुड़े सवाल जवाब के बारे में जानकर शहद की गुणवत्ता के बारे में पता लगाया जा सकता है। लेकिन व्यक्ति को अपनी डाइट में शहद को जोड़ने से पहले एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। 

इस लेख में फोटोज़ Freepik से ली गई हैं।

Read Next

आलू खाने से बढ़ती है गैस और अपच की समस्या? जानें इससे बचने के लिए कैसे खाएं आलू

Disclaimer