Doctor Verified

आलू खाने से बढ़ती है गैस और अपच की समस्या? जानें इससे बचने के लिए कैसे खाएं आलू

आलू खाने के बाद अधिकतर लोग गैस, अपच की शिकायत करते हैं। लेकिन अगर इसका सेवन सही तरीके से किया जाए तो, यह सेहत के लिए भी लाभकारी होता है। जानें कैसे खाएं आलू- 
  • SHARE
  • FOLLOW
आलू खाने से बढ़ती है गैस और अपच की समस्या? जानें इससे बचने के लिए कैसे खाएं आलू

आलू कैसे खाएं (how to eat potato)? आलू का सेवन अधिकतर घरों में किया जाता है। यह एक ऐसी सब्जी है, जिसे सभी सब्जियों के साथ मिलाकर खाया जा सकता है। कुछ लोग आलू को तलकर खाते हैं, तो कुछ लोग इसके चिप्स बनाते हैं। इसके अलावा कई लोग आलू की सब्जी भी खाते हैं। लेकिन कुछ ऐसे भी लोग हैं, जो आलू खाने के बाद गैस, एसिडिटी और अपच (acidity gas indigestion) की शिकायत करते हैं। ऐसे में वे आलू खाना ही बंद कर देते हैं। तो क्या आलू खाने से सच में गैस बनती है (does potato cause gas or acidity)? क्या आलू खाने से अपच की समस्या होती है? आलू खाने से कब्ज बनती है (does potato cause constipation)? इस बारे में जानने के लिए हमने आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक, द्वारका की डायटीशियन डॉक्टर सुगीता मुटरेजा (Dr Sugeeta Mutreja, a dietician at Arogya Diet and Nutrition Clinic, Dwarka) से बातचीत की-

डॉक्टर सुगीता मुटरेजा बताती हैं कि आजकल अधिकतर लोग आलू का सेवन तलकर या भूनकर करते हैं। यह स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसके अलावा अधिक मात्रा में आलू करना का सेवन भी सेहत को नुकसान पहुंचाता है। अगर आलू का सेवन तलकर या भूनकर किया जाए, तो इससे गैस और अपच की समस्या हो सकती है। दरअसल, आलू को तलने से यह तेल का काफी मात्रा में अवशोषण कर लेता है, जो स्वास्थ्य नुकसान पहुंचाता है। आलू खाने के बाद गैस और अपच न हो, इसलिए आलू को सही तरीके से खाना बहुत जरूरी है। जानें कैसे खाएं आलू-

how to eat potato

गैस और अपच से बचने के लिए कैसे खाएं आलू (how to eat potato)

आलू का सेवन करने से गैस, अपच की समस्या बढ़ सकती है। आलू मोटापा भी (does potato cause fat) बढ़ाता है। लेकिन अगर सही तरीके से आलू का सेवन किया जाता है, तो इसके कई लाभ भी मिलते हैं। जानें गैस और अपच से बचने के लिए कैसे करें आलू का सेवन-

  • अपच की समस्या दूर करने के लिए आलू को कोयला या उपले में भून लें। इसका छिलका निकालकर थोड़ा नमक और नींबू लगाकर खाएं। इससे पेट ठीक होगा और अपच की समस्या भी दूर होगी
  • आलू को उबालने के बाद इसमें बहुत अधिक मिर्च-मसाले का उपयोग न करें। आप आलू उबाल लें। इस पर सिर्फ नमक छिड़क लें। इस तरह आलू के सेवन से आपको लाभ मिलेगा।
  • आलू के फायदों को लेने के लिए इसे बिना तले ही खाएं। बिना तेल में भूना आलू सेहत के लिए नुकसानदायक नहीं होता है। यानी तेल आलू को हानिकारक बनाता है। 
  • बिना तेल का आलू खाने से आपको इसके सभी पोषक तत्व मिलेंगे। इससे आपको ताकत मिलेगी।
  • आलू का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए, क्योंकि अधिक आलू का सेवन आलस को बढ़ाता है। कम आलू पौष्टिकता का काम करता है। 

how to eat potato

तले हुए आलू खाने के नुकसान (fried potatoes side effects)

आलू तेल का बहुत अधिक मात्रा में अवशोषण करता है। तला हुआ आलू स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक होता है। इसलिए आलू को तलकर, भूनकर कभी नहीं लेना चाहिए। इसके अलावा आपको आलू के चिप्स खाने से भी परहेज करना चाहिए। जानें आलू खाने के नुकसान (potato side effects)- 

अगर आपको भी आलू खाकर गैस और अपच होती है, तो आप अपने आलू खाने के तरीके को बदलकर देखिए। यकीन मानिए, ऊपर बताए गए तरीकों से आलू खाने से आपको नुकसान नहीं बल्कि कई लाभ मिलेंगे। अगर किसी स्वास्थ्य समस्या से परेशान हैं, तो डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करें।

Read Next

सेब के बीज खाने के नुकसान: आप भी खा लेते हैं सेब के बीज तो रहें सावधान, जानें इसके 5 नुकसान

Disclaimer