Doctor Verified

रात को भूलकर भी न खाएं ये 5 सब्जियां, हो सकते हैं गंभीर नुकसान

Vegetables You Should Not Eat At Night: रात के समय कुछ सब्जियों का सेवन करने से पेट में गैस, जकड़न, मरोड़ और ब्लोटिंग जैसी परेशानियां हो सकती हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
रात को भूलकर भी न खाएं ये 5 सब्जियां, हो सकते हैं गंभीर नुकसान

Vegetables You Should Not Eat At Night: खानपान में गड़बड़ी का सीधा असर आपकी सेहत पर पड़ता है। शरीर को हेल्दी और फिट रखने के लिए सही समय पर सही फूड्स का सेवन करना चाहिए। कई बार लोग हेल्दी फूड्स को गलत समय पर खाते हैं, जिससे शरीर को नुकसान पहुंचने का खतरा रहता है। कई बार लोग बस पेट भरने और भूख मिटाने के लिए ही भोजन करते हैं। ऐसा करने से शरीर में हार्मोनल बदलाव, कब्ज, फूड सेंसिटिविटी, ब्लोटिंग जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। रात के समय का भोजन शरीर के लिए बहुत अहम होता है। इस समय अगर आप पोषक तत्वों से युक्त संतुलित डाइट का सेवन नहीं करते हैं, तो कई समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। रात के समय कुछ सब्जियों का सेवन करने से पाचन तंत्र से लेकर शरीर से जुड़ी कई समस्याओं का का खतरा रहता है।

रात में कौन सी सब्जियां नहीं खानी चाहिए?- Vegetables You Should Not Eat At Night in Hindi

रात के समय शरीर स्लो रहता है और खाने का पाचन भी धीरे होता है। इस समय अंसतुलित भोजन का सेवन करने से कई समस्याओं का खतरा बना रहता है। रात के समय आपको पोषक तत्वों से युक्त संतुलित डाइट ही लेनी चाहिये। अक्सर लोग रात में चावल खाने से बचते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस समय कुछ सब्जियों का भी सेवन करने से बचना चाहिए। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लिनिकल डाइटिशियन डॉ वीडी त्रिपाठी कहते हैं कि, "रात के समय कुछ सब्जियों का सेवन करने से पेट में गैस, जकड़न, मरोड़ और ब्लोटिंग जैसी परेशानियां हो सकती हैं।"

Vegetables You Should Not Eat At Night

इसे भी पढ़ें: क्या रात में सलाद खाना चाहिए? जानें एक्सपर्ट की राय

रात के समय डिनर में इन सब्जियों का सेवन करने से बचना चाहिए-

1.  गोभी

रात के समय गोभी का सेवन करने से भी बचना चाहिए। सर्दियों के मौसम में गोभी की स्वादिष्ट सब्जी का सेवन खूब होता है। गोभी में हाई फाइबर, रैफिनोज समेत कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जिसका सेवन करने से रात में ब्लोटिंग और नींद से जुडी परेशानियों का खतरा रहता है। इसलिए डिनर में गोभी का सेवन करने से बचना चाहिए।

2. ब्रोकली

रात के समय ब्रोकली का सेवन करने से भी कई समस्याएं हो सकती हैं। ब्रोकली में भी रैफिनोज की मात्रा होती है और इसका रात में सेवन पाचन क्रिया को स्लो करने का काम करता है। इसका सेवन रात में करने से अपच, ब्लोटिंग जैसी परेशानियों का खतरा रहता है।

3. मटर

मटर में मौजूद पोषक तत्व शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। लेकिन मटर का सेवन रात के समय में करने से ब्लोटिंग और पेट में गैस की समस्या हो सकती है। इसमें हाई फाइबर और फ्रुक्टोज की मात्रा होती है, जिसका रात में सेवन पाचन से जुडी गड़बड़ी का कारण बन सकता है।

4. शकरकंद

शरीर को हेल्दी और फिट रखने के लिए शकरकंद का सेवन फायदेमंद होता है, लेकिन इसका रात के समय में सेवन करने से बचना चाहिए। शकरकंद में हाई कार्ब्स और फाइबर होते हैं, जो ब्लोटिंग और गैस का कारण बन सकता है।

5. प्याज 

प्याज वैसे तो पेट और पाचन दोनों के लिए अच्छा होता है, लेकिन रात के समय में इसका ज्यादा सेवन शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकता है। प्याज में फाइबर और फ्रुक्टेन की मात्रा होती है, जो ब्लोटिंग और नींद से जुड़ी परेशानी का कारण बन सकता है।

इसे भी पढ़ें: फिट और हेल्दी रहने के लिए रात को खाएं ये 5 चीजें, साथ ही इनसे करें परहेज

रात के समय में ऊपर बताई गयी सब्जियों का सेवन करने से बचना चाहिए। इसके अलावा देर रात डिनर करने से भी पाचन तंत्र से जुड़ी परेशानियों का खतरा रहता है। रात में संतुलित मात्रा में पौष्टिक फूड्स का सेवन करने से शरीर हेल्दी रहता है।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

क्या दही खाने के बाद चाय-कॉफी पी सकते हैं? जानें क्या कहते हैं डाइटिशियन

Disclaimer