Things To Know About Maida: मैदा से जुड़ी कई कहीं-सुनी बातें हमने बचपन से सुनी होती है। जैसे कि मैदा खाने से वजन बढ़ता या ज्यादा मैदा खाने से पेट में जम जाती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है यह सभी बातें ठीक होती हैं या नहीं? ज्यादातर जंक फूड में मैदा ही इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप घर पर भी छोले-भटूरे बनाते हैं, तो उसमें भी मैदा इस्तेमाल की जाती है। ऐसे में आप मैदा को कितना अवॉइड कर सकते हैं। फिटनेस एक्सपर्ट्स की मानें तो, लंबे समय तक मैदा खाने से आपको कई बीमारियां हो सकती है। लेकिन मैदा के बारे में कई चीजें पता होनी बहुत जरूरी है। लाइफस्टाइल डिजीज कोच रिद्धि पटेल ने मैदा से जुड़ी कुछ चीजों की जानकारी दी है। आइये लेख में एक्सपर्ट से जानें इनके बारे में।
मैदा से जुड़ी इन जरूरी बातों को न करें नजरअंदाज- Facts To Know About Maida Flour
मैदा पेट में चिपक जाता है- Maida Sticks in Stomach
मैदा से जुड़ी यह बात हम सभी ने सुनी होती है कि मैदा पचती नहीं है बल्कि पेट में चिपक जाती है। लेकिन क्या ऐसा सच में होता है? एक्सपर्ट से इस बात को गलत साबित किया है। एक्सपर्ट रिद्धि पटेल के मुताबिक मैदा आपके पेट में चिपकता नहीं है, बल्कि जल्दी पच जाता है। हमारे पेट में म्यूकस होता है, जो खाने को पेट से बाहर निकलने में मदद करता है।
मैदा जल्दी नहीं पचता है- Problem In Digestion
अधिकतर लोग मैदा यह सोचकर अवॉइड करते हैं कि मैदा पचता नहीं है। जबकि ऐसा बिलकुल नहीं है। मैदा को आटे को प्रोसेस्ड करके बनाया जाता है। ऐसे में इसमें मौजूद सारे पोषक तत्व और मिनरल्स निकल जाते हैं। इसलिए इसके सेवन से कई लोगों को पाचन संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। लेकिन यह आटे से जल्दी पच जाता है।
इसे भी पढ़ें- पार्क या खुले मैदान में एक्सरसाइज करते हैं, तो मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स, बीमारियों से होगा बचाव
चीनी से अधिक ग्लाइसेमिक इंटेक्स- High Glycemic Index
मैदा का ग्लाइसेमिक इंटेक्स शुगर से ज्यादा होता है। इसलिए इसके सेवन के कारण कुछ लोगों की शुगर स्पाइक हो जाती है। इसलिए आप मैदा को किस तरह या किस चीज के साथ खा रहे हो यह बहुत निर्भर करता है।
इन बातों का भी रखें ध्यान
- अगर आप कभी-कभी मैदा खा रहे हैं, तो यह आपके लिए नुकसानदायक नहीं है। लेकिन ध्यान रखें कि आप इसे डेली डाइट का हिस्सा न बनाएं।
- जिन लोगों को शुगर, हार्मोनल इंबैलेंस या ब्लड प्रेशर की समस्या है, उन्हें मैदा अवॉइड करनी चाहिए। क्योंकि इसके सेवन से उनकी समस्याएं बढ़ सकती हैं।
- अगर आपको पाचन संबंधित समस्याएं रहती हैं या आप वेट लॉस डाइट पर हैं, तो मैदा पूरी तरह अवॉइड करें।
इसे भी पढ़ें- क्या मैदा वाकई आंतों में चिपकता है? जानें डॉक्टर से इस बारे में
लेख में आज हमने मैदा से जुड़ी जरूरी चीजों के बारे में जाना है। इस लेख में हमने आपको सामान्य जानकारी दी गई है। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए एक्सपर्ट से बात करें।
View this post on Instagram
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version