Maida Side Effects In Hindi: वर्तमान समय में मैदा हमारे आहार का एक अहम हिस्सा बन चुका है। अधिकतर लोग मैदा से बने समोसे, कचौड़ी, पूड़ी और नान खाना पसंद करते हैं। इसके अलावा पिज्जा, ब्रेड, बिस्कुट और अन्य प्रोसेस्ड फूड बनाने के लिए भी मैदे का प्रयोग किया जाता है। अगर आप भी मैदा से बनी चीजें खाने के शौकीन हैं, तो आपको इसके नुकसानों के बारे में जानना जरूरी है। मैदा से बनी चीजें खाने में तो स्वादिष्ट लगती हैं, लेकिन इससे हमारी सेहत को कई तरह के नुकसान पंहुच सकते हैं। दरअसल, आटे का रिफाइंड रूप ही मैदा होता है। मैदा बनाने के लिए आटे को कई बार महीन पीसा जाता है। इस प्रक्रिया में कई सारे पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। मैदा का ज्यादा सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। इससे कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। तो आइए, विस्तार से जानते हैं मैदा से बनी चीजें खाने के नुकसान -
मैदा खाने के नुकसान - Refined Flour Or Maida Side Effects In Hindi
पोषक तत्वों की कमी
अगर आप गेंहू के आटे की जगह मैदा का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। दरअसल, गेंहू की बाहरी परत को हटाकर मैदा तैयार किया जाता है। इस प्रक्रिया में अधिकांश पोषक तत्व और फाइबर नष्ट हो जाते हैं। अगर आप रोजाना मैदा खाते हैं, तो इससे आपके शरीर में जरूरी विटामिन, मिनरल्स और फाइटोकेमिकल्स की कमी हो सकती है।
पाचन संबंधी समस्याएं
अगर आप मैदा का अधिक सेवन करते हैं, तो इससे पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। मैदा को आंत के लिए काफी नुकसानदायक माना जाता है। इसमें फाइबर नहीं होता है, जिससे यह आसानी से पच नहीं पाता है। मैदा से बनी चीजें खाने से कब्ज, अपच और एसिडिटी जैसी पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है
मैदा खाने से शरीर में ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है। दरअसल, मैदे का ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी अधिक होता है। मैदा का अधिक सेवन करने से खून में ग्लूकोज जमने लगता है, जो डायबिटीज की समस्या को अधिक बढ़ा सकता है। अगर आप रोजाना ज्यादा मात्रा में मैदा का सेवन करते हैं, तो इससे डायबिटीज होने का खतरा बढ़ सकता है।
इसे भी पढ़ें: कहीं आप तो नहीं कर रहे मिलावटी मैदा का सेवन? ऐसे पहचानें मैदा असली है या मिलावटी
हड्डियों को कमजोर बनाता है
मैदा का ज्यादा सेवन हड्डियों को कमजोर बना सकता है। दरअसल, मैदा में प्रोटीन न के बराबर होता है। जिसकी वजह से यह एसिडिक बन जाता है, जो हड्डियों से कैल्शियम को सोख लेता है। अगर आप रोजाना अधिक मात्रा में मैदा का सेवन करते हैं, तो इससे हड्डियों से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है
मैदा का ज्यादा सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ सकता है। दरअसल, मैदा में अधिक मात्रा में स्टार्च होता है, जो मोटापे का कारण बन सकता है। अगर आप मैदा का अधिक सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लीसराइड का स्तर भी बढ़ने लगता है। अगर आपको पहले से ही हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, तो मैदा खाने से बचें।
इसे भी पढ़ें: सोयाबीन का आटा खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 फायदे
अगर आप मैदा से बनी चीजों का ज्यादा सेवन करते हैं, तो इससे सेहत को कई नुकसान पहुंच सकते हैं। इससे डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल, मोटापा और पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version