
घर में पकवान, मिठाई बननी हो या गरम-गरम भटूरे मैदा का प्रयोग कई तरह की डिशेज को बनाने के लिए किया जाता है पर अगर आप नकली या मिलावटी मैदा का सेवन करेंगे तो आपकी सेहत बिगड़ सकती है, मार्केट में असली के साथ नकली मैदा भी खूब बिकता है जिसकी पहचान करना मुश्किल होता है क्योंकि दिखने में नकली मैदा, असली जैसा ही नजर आता है। नकली मैदा में अक्सर चॉक पाउडर, बोरिक पाउडर, बोरिक पाउडर मिलाकर बेचा जाता है इसलिए आपको असली और नकली मैदा के बीच पहचान करना आना चाहिए। मिलावटी मैदा में विटामिन और पोषक तत्व नदारत होते हैं और इसका सेवन आपकी सेहत के लिए भी हानिकारक होता है इसलिए इस लेख के जरिए हम जानेंगे असली और नकली मैदा के बीच अंतर समझने का तरीका।
नकली मैदा खाने के नुकसान (Side effects of eating fake maida)
नकली मैदा का सेवन करने से शरीर को कई नुकसान होते हैं जैसे-
- नकली मैदा का सेवन करने से लिवर इंजाइम्स बढ़ सकते हैं।
- अगर आप नकली मैदा का सेवन करेंगे तो आपको पेट में दर्द की समस्या हो सकती है।
- नकली मैदा का सेवन करने से एलर्जी की समस्या हो सकती है।
- अगर आप नकली मैदा खाएंगे तो आपको पेट में जलन हो सकती है।
- नकली मैदा का सेवन करने से उल्टी या दस्त की समस्या हो सकती है।
इसे भी पढ़ें- मैदे से बनी चीजें ज्यादा खाने से आपके पाचनतंत्र पर पड़ता है बुरा असर, हो सकते हैं ये 5 नुकसान
इस तरह पहचानें मैदा असली है या नहीं (Maida is real or not)
आपको बता दें कि बाजार में नकली मैदा भी बिकता है, इसमें चॉक पाउडर मिलाकर बेचा जाता है, पर 2 तरीकों से आप मैदा असली है या नकली इसकी पहचान कर सकते हैं- आप आटे में 2 चम्मच पानी मिलाएं और 3 चम्मच नींबू के रस को एड करें फिर एक मिनट के लिए छोड़ दें फिर ध्यान दें अगर बुलबुले नजर आएं तो मतलब मैदा में मिलावट है।
एफएसएसएआई ने बताया मिलावटी मैदा को पहचानने का तरीका
FSSAI (फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया) ने शुद्ध मैदा और चावल के आटे को चेक करने के लिए एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है, इसकी मदद से आप इसमें मिलावट का पता लगा सकते हैं। वीडियो लिंक नीचे दिया है-
Detecting Boric acid adulteration in Maida / Rice flour.#DetectingFoodAdulterants_10#AzadiKaAmritMahotsav@jagograhakjago @mygovindia @MIB_India @PIB_India @MoHFW_INDIA pic.twitter.com/IudYjxy4Sw
— FSSAI (@fssaiindia) October 14, 2021
नकली मैदा को यूं पहचानें (How to identify fake maida)
मैदा में बोरिक एसिड की मिलावट की जाती है, अगर आप बोरिक एसिड के बारे में नहीं जानते तो आपको बता दें कि इसका इस्तेमाल एंटीसेप्टिक दवा के रूप में जर्म्स को मारने के लिए किया जाता है, इसका सेवन मैदा के रूप में करने से आप बीमार पड़ सकते हैं। मैदा में मिलावट की पहचान करने के लिए आप मैदा में तीन से चार बूंद हाइड्रोक्लोरिक एसिड मिलाएं फिर टर्मरिक पेपर स्ट्रिप को घोल में डुबोएं, मैदा में मिलावट होगी तो स्ट्रिप का रंग लाल हो जाएगा और मिलावट नहीं होगी तो रंग में कोई बदलाव नहीं होगा।
ज्यादा मैदा खाने के नुकसान
मैदा जिसे हम व्हाइट फ्लाॅर के नाम से भी जानते हैं उसे गेहूं से बनाया जाता है। गेहूं की बाहरी और अंदर की परत को निकाल दिया जाता है। सफेद रंग का जो स्टॉर्च बचता है उसे पीसकर मैदा तैयार किया जाता है। मैदा ज्यादा रिफाइनिंग प्रोसेस से गुजरता है इसलिए इसे बनाते समय जरूरी पोषक तत्व खत्म होते जाते हैं इसलिए ये सेहत के लिए फायदेमंद नहीं माना जाता। मैदा को आटे से बनाया जाता है इसलिए इसमें भी ग्लूटन पाया जाता है, ग्लूटन का सेवन करने से पेट फूलना, पेट दर्द आदि समस्या हो सकती हे।
आप मैदा खरीदते समय थोड़ी जागरुकता दिखाएं तो मैदा की शुद्धता का पता लगा सकते हैं। खुले बिक रहे मैदा को खरीदने से बचें, इस तरह के मैदा में गंदगी और मिलावट दोनों की आशंका ज्यादा रहती है।