Does Maida Really Stick To Intestine: आजकल बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी को मैदा खाने की आदत होती है। मैदा का सेवन घर में बनने वाले छोले-भटूरे या बाजार में मिलने वाले पिज्जा हर तरीके से किया जाता है। मैदा एक रिफाइंड प्रोडक्ट है, इसलिए इसके ज्यादा सेवन से सेहत को नुकसान भी हो सकता है। मैदा के बारे में कई लोग यह भी मानते हैं, कि यह आंतों में चिपकने लगता है। लेकिन क्या ऐसा सच में होता है? इस बारे में जानकारी देते हुए न्यूट्रिशनिस्ट अमिता गदरे ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। आइये लेख में जानें इस बारे में विस्तार से।
क्या मैदा सच में आंतों में चिपकता है? Does Maida Really Stick To Intestine
एक्सपर्ट के मुताबिक मैदा आंतों में चिपकता नहीं है। क्योंकि जब हम मैदा खाते हैं, तो इसे पकाकर खाते हैं। मुंह में चबाने से लेकर पेट में घुलने तक मैदा आराम से पेट में पचता है। इसलिए मैदा के बारे में यह धारणा गलत है। लेकिन अगर आप मैदा का सेवन ज्यादा करते हैं, तो इससे आपका पाचन खराब हो सकता है। इसके सेवन से आपको पेट दर्द, एसिडिटी और खासकर कब्ज की समस्या हो सकती है। इसमें फाइबर बहुत कम मात्रा में होता है, जिस कारण इसे पचाने में थोड़ी परेशानी होती है। साथ ही, मैदा के सेवन से कुछ लोगों में ब्लड शुगर लेवल भी बढ़ सकता है।
इसे भी पढ़ें- सेहत की थाली: खाने में हेल्दी और स्वादिष्ट होती है गुड़ की रोटी, जानें रेसिपी, फायदे और पोषक तत्व
जानें मैदा के सेवन से कब्ज की समस्या कैसे होती है? Why We Feel Constipated After Eating Maida
हमारे पाचन तंत्र को स्वस्थ रहने के लिए डायट्री फाइबर की जरूरत होती है। लेकिन गेंहू के आटे से मैदा बनाते वक्त उसमें से फाइबर निकाल दिया जाता है। इसलिए जब हम मैदा का ज्यादा सेवन करते हैं, तो इससे हमारे शरीर को फाइबर नहीं मिलता है। फाइबर की कमी होने के कारण खाने को पचाने में मुश्किल होती है। इसलिए हमें कब्ज या एसिडिटी जैसी समस्याएं होने लगती हैं।
इन बातों का भी रखें ध्यान
- अगर आप लिमिट में मैदा का सेवन करते हैं, तो यह आपके लिए नुकसानदायक नहीं होगा।
- अगर आप मैदा का सेवन कर भी रहे हैं, तो ध्यान रखें कि आप सब्जियों की मात्रा ज्यादा रखें। इससे आपके शरीर को पर्याप्त फाइबर मिलेगा और आपको कब्ज की समस्या नहीं होगी।
- मैदा का सेवन करते वक्त ध्यान रखें कि आप इसे उबालकर और भूनकर ही सेवन करें। इससे यह पचने में आसान हो जाता है।
- अगर आपको कोई स्वास्थ्य समस्या या पाचन से जुड़ी समस्या रहती है, तो मैदा के सेवन से परहेज रखें।
- मैदा के ज्यादा सेवन से आपका वजन भी बढ़ सकता है। इसलिए इसे कम मात्रा में ही सेवन करें।
इसे भी पढ़ें- मैदा से बनी चीजें खाने से सेहत को हो सकते हैं ये 5 गंभीर नुकसान
इस लेख में आपको सामान्य जानकारी प्रदान की गई है। इस बारे में और अधिक जानकारी पाने के लिए डॉक्टर से संपर्क करें।लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।
View this post on Instagram
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version