Doctor Verified

शरीर की सूजन कम करने में मदद करती हैं आयुर्वेद में बताई ये 10 चीजें, जानें इनके बारे में

प्राकृतिक रूप से शरीर की सूजन कम करने के लिए आयुर्वेद में कई चीजों को रामबाण माना गया है। लेख में जानें इस बारे में विस्तार से।   
  • SHARE
  • FOLLOW
शरीर की सूजन कम करने में मदद करती हैं आयुर्वेद में बताई ये 10 चीजें, जानें इनके बारे में


Anti Inflammatory Ayurvedic Food: अस्वस्थ खानपान और खराब जीवनशैली के कारण हम गंभीर समस्याओं की चपेट में आ जाते हैं। इन्हीं गंभीर समस्याओं में से एक है शरीर में सूजन की समस्या। ऐसे में शरीर के अलग-अलग हिस्सों में सूजन आ जाती है। इस समस्या से राहत देने के लिए आयुर्वेद के नुस्खे फायदेमंद हो सकते हैं। शरीर की सूजन कम करने के लिए आयुर्वेद में कई खाद्य पदार्थों के बारे में बताया गया है। इस विषय पर ज्यादा जानकारी देते हुए आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ वरालक्ष्मी यनामंद्र ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। तो आइए लेख के माध्यम से समझें इस बारे में विस्तार से। 

देसी घी- Desi Ghee

अगर आप गर्म खाने या गर्म पानी में घी डालकर सेवन करते हैं, तो इससे शरीर की सूजन कम होने में मदद मिल सकती है।

हल्दी- Turmeric

शरीर में दर्द और सूजन कम करने के लिए हल्दी सदियों से इस्तेमाल की जा रही है। इसमें एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो प्राकृतिक रूप से सूजन रोकने में मदद कर सकते हैं।

लाल चावल- Red Rice

सप्ताह में दो से तीन बार लाल चावल का सेवन करने से सूजन कम होने में मदद मिलती है। यह कार्ब्स का अच्छा ऑप्शन है, जो पाचन स्वस्थ रखने में भी मदद करता है। 

इसे भी पढ़ें- Body Swelling: शरीर में सूजन का कारण हो सकती हैं लाइफस्‍टाइल से जुड़ी ये 5 गलत‍ियां

मूंग दाल का सेवन- Moong Dal 

मूंग दाल प्रोटीन का अच्छा सोर्स है, जिसके सेवन से आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती। अगर आप जीरा और हींग के साथ मूंग दाल बनाते हैं, तो शरीर से सूजन कम होने में मदद मिलती है।

अदरक का पाउडर- Dry Ginger 

अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर की सूजन से राहत देने में मदद कर सकते हैं। इसे आप व्यंजन तैयार करते समय इस्तेमाल कर सकते हैं। 

आंवला- Amla

आंवले को आप अचार, जेम या चूर्ण के रूप में अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। ये पाचन स्वस्थ रखने में मदद करता है, साथ ही शरीर में सूजन पैदा करने वाले कारणों को कम करता है।

इसे भी पढ़ें- पूरे शरीर में सूजन हो सकती है इन 5 बीमारियों का संकेत

छाछ- Buttermilk

छाछ न सिर्फ आपके पाचन तंत्र को स्वस्थ रखेगा, बल्कि इससे शरीर में दर्द और सूजन से भी आपको राहत मिल पाएगी। इसे आप दोपहर के खाने के साथ एंजॉय कर सकते हैं।

कड़वी सब्जियां- Bitter Vegetables

कड़वी सब्जियों में ऐसे प्राकृतिक गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को डिटॉक्स करने में मदद कर सकते हैं। सब्जियां जैसे कि कंटोला और करेला खाने से आपको सूजन से राहत मिल सकती है। इसे आप व्यंजन या जूस के रूप में डाइट में शामिल कर सकते हैं।

ऑलिव ऑयल- Olive Oil

ऑलिव ऑयल हेल्दी ऑयल है, जिससे शरीर को हेल्दी फैट्स मिलते हैं। ऑलिव ऑयल को अगर आप खाना तैयार करने के लिए इस्तेमाल करते हैं, तो इससे शरीर से सूजन कम होने लगती है।

इन चीजों को डाइट में शामिल करने से आपको सूजन की समस्या से राहत मिल सकती है। लेकिन इसके साथ ही समय पर दवा लेना और परहेज रखना न भूलें।

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Varalakshmi Yanamandra (@drvaralakshmi)

Read Next

सर्दियों में कद्दू के बीज खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें सेवन का तरीका

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version