अंडकोष के एक तरफ दर्द होना टेस्टिकुलर टॉर्शन का हो सकता है संकेत, जानें इसके कारण और लक्षण

Testicular Torsion in Hindi: कई बार अंडकोष में तेज दर्द होना टेस्टिकुलर टॉर्शन का संकेत हो सकता है। आइये डॉक्टर से जानते हैं इसके कारण और लक्षण के बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
अंडकोष के एक तरफ दर्द होना टेस्टिकुलर टॉर्शन का हो सकता है संकेत, जानें इसके कारण और लक्षण


Testicular Torsion in Hindi: पुरुषों में कई बार अंडकोष में दर्द होता है या कुछ लोगों में सूजन भी रहती है। कुछ मामलों में ये वेरिकोसील (अंडकोष की नसों का गुच्छा बनना) की ओर इशारा हो सकता है। अंडकोष यानि टेस्टिस में दर्द होने के पीछे अन्य भी कई कारण जैसे चोट लगना, किडनी स्टोन और एपिडिडिमिटिस इंफेक्शन आदि। हालांकि, ऐसी स्थिति को बिलकुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। कई बार अंडकोष में दर्द होना टेस्टिकुलर टॉर्शन (Testicular Pain May be Sign of Testicular Torsion) भी हो सकता है। यह एक गंभीर स्थिति है। जिससे सेहत को भारी नुकसान पहुंचा सकता है। आइये डर्मेटोलॉजिस्ट और डर्मासर्जन डॉ. अग्नि कुमार बोस से जानते हैं इसके बारे में। 

टेस्टिकुलर टॉर्शन क्या होता है? (What is Testicular Torsion)

टेस्टिकुलर टॉर्शन एक ऐसी स्थिति है, जिसमें अंडकोष एक ही तरफ को घूम जाते हैं। यह एक तरह की मेडिकल इमरजेंसी है (Testicular Torsion is a Medical Emergency), जिसमें अंडकोष में ब्लड की सप्लाई बिलकुल नहीं होती है। इसलिए अंडकोष में तेज दर्द होने पर इसे बिलकुल नजरअंदाज न करें। टेस्टिकुलर टॉर्शन होने पर 6 घंटों के भीतर ही इसकी सर्जरी करानी बेहद जरूरी होती है। ऐसा नहीं करने पर अंडकोष काम करना बंद कर देते हैं और उन्हें हमेशा के लिए निकालना भी पड़ सकता है। समय से इलाज करा लेने पर आप अंडकोष में होने वाले पर्मानेंट डैमेज से बच सकते हैं। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr. Agni Kumar Bose (@doctor.agni)

टेस्टिकुलर टॉर्शन के कारण (Testicular Torsion Causes)

  • टेस्टिकुलर टॉर्शन होने के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। 
  • कई बार ज्यादा वेट लिफ्टिंग करने या कोई हेवी एक्टिविटी करने से टेस्टिकुलर टॉर्शन हो सकता है। 
  • कुछ मामलों में मास्टरबेशन यानि हस्थमैथुन और सेक्स (Masturbation and Sex) करने से भी ऐसी स्थिति हो सकती है। 
  • अंडकोष में चोट लगने से भी टेस्टिकुलर टॉर्शन हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें - Testicles Size: अंडकोष छोटे बड़े क्यों होते हैं? जानें अंडकोष का नार्मल साइज

टेस्टिकुलर टॉर्शन के लक्षण (Testicular Torsion Symptoms)

  • टेस्टिकुलर टॉर्शन होने पर शरीर में कई लक्षण दिखाई दे सकते हैं। 
  • टेस्टिकुलर टॉर्शन होने से पहले अंडकोष में तेज दर्द होता है, जो आमतौर पर एक ही टेस्टिस में होता है।  
  • ऐसे में आपके सीमन से खून आने के साथ ही स्क्रॉटम यानि अंडकोष में गांठ (Lumps in Scrotum) बन सकती है। 
  • पेट में दर्द होने और उल्टी की समस्या हो सकती है। 
  • ऐसे में कई बार अंडकोष में सूजन भी आ सकती है। 

Read Next

40+ उम्र के पुरुष वेट लॉस के दौरान न करें ये 5 गलतियां, तभी मिलेगी पूरा फायदा

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version