Doctor Verified

अंडकोष में दर्द होने पर अपना सकते हैं ये 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर से जानें इनके बारे में

How To Reduce Testis Pain In Hindi: अंडकोष में दर्द होने पर आपको तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए। विशेषज्ञों का कहना है कि इस दर्द से राहत के लिए आप आइस पैक का यूज कर सकते हैं और कंप्लीट रेस्ट भी करें।
  • SHARE
  • FOLLOW
अंडकोष में दर्द होने पर अपना सकते हैं ये 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर से जानें इनके बारे में


How To Reduce Testis Pain In Hindi: महिलाओं की ही तरह पुरुषों को भी अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखना चाहिए। जबकि, पुरुषों को अक्सर अपनी हेल्थ के प्रति लापरवाही बरतते हुए देखा जाता है। पुरुषों को खासकर अंडकोष की हेल्थ को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए। ध्यान रखें कि किसी भी पुरुष को अंडकोष में दर्द की समस्या हो सकता है और ऐसा होने के कई कारण हो सकते हैं। सामान्यतः अंडकोषों में दर्द एक्सीडेंट या चोट लगने की वजह से होता है। इसके अलावा, ऑर्काइटिस (अंडकोष में सूजन), इनगुइनल हर्निया, एपिडीडिमाइटिस (एक तरह की ट्यूब जैसी कॉइल, जिसे एपिडीडाइमिस कहा जाता है, में सूजन), स्पर्मेटोसील (एपिडीडाइमिस में फ्लूइड से भरा सिस्ट बनना) कुछ ऐसी बीमारियां हैं, जिसकी वजह से अंडकोष में दर्द की समस्या होती है। वैसे तो अंडकोष में दर्द होने पर आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए, जो कि आपको जरूरी टेस्ट करने की सलाह देते हैं। एक्सपर्ट्स अंडकोषों की अवस्था देखते हुए पुरुषों को प्रॉपर ट्रीटमेंट करते हैं। हां, अगर दर्द ज्यादा गंभीर न हो, तो आप डॉक्टर द्वारा बताए गए कुछ सुझावों की मदद ले सकते हैं। आइए, मेडिकवर हॉस्पिटल के यूरोलॉजिस्ट और एंड्रोलॉजिस्ट डॉ. विजय दहिफले से जानते हैं इनके बारे में।

अंडकोष में दर्द कम करने के घरेलू उपाय- Home Remedies To Reduce Testicle Pain By Doctor In Hindi

home-remedies-to-reduce-testicle-pain-01

आइस पैक लगाएं

अगर आपके अंडकोष में किसी गंभीर कारणों से दर्द नहीं है, हल्का दर्द है, तो आप इससे राहत पाने के लिए आइस पैक का यूज कर सकते हैं। आइस पैक को एक कपड़े में लपेटें और अंडकोषों को हल्के-हल्के हाथों से प्रेस करें। इससे प्रभावित हिस्सा सुन्न हो जाता है और दर्द में कमी महसूस होने लगती है। इस प्रक्रिया को करीब 15 मिनट दोहराएं। इसके बाद गैप दे दें। अगर दर्द तब भी बना रहे तो आधे-एक घंटे बाद फिर इस प्रक्रिया को दोहरा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: हाइड्रोसील के कारण अंडकोष में सूजन का क्या इलाज है? डॉक्टर से जानें

पर्याप्त रेस्ट करें

home-remedies-to-reduce-testicle-pain-02

अंडकोष में दर्द होने पर पुरुषों को फिजिकल एक्टिविटी नहीं करनी चाहिए। इस दौरान उन्हें ज्यादा से ज्यादा रेस्ट करना चाहिए। आप जितना आरम करेंगे, अंडकोष में हो रहे दर्द से राहत मिलने की उतनी ज्यादा संभावना बढ़ेगी। इसके अलावा, अंडकोष में हो रहे दर्द को हल्के में न लें। बेड पर सीधा होकर लेटें, ताकि अंडकोषों पर किसी तरह का दबाव न बने।

डॉक्टर से मिलें

यह बात हमने पहले भी कही है कि जब भी पुरुषों के अंडकोषों में किसी भी तरह की तकलीफ या दिक्कत हो, तो इसकी अनदेखी जरा भी न करें। तुरंत डॉक्टर के पास जाएं। वे कारण जानकर आपका इलाज करेंगे। संभवतः एंटी-इंफ्लेमेटरी दवा देंगे, जिससे अंडकोष में की सूजन और दर्द में कमी आ सकती है। हां, ध्यान रखें कि अंडकोष में दर्द होने पर खुद से किसी तरह की दवा न लें। यह आपके हेल्थ को निगेटिव इंपैक्ट कर सकता है।

इसे भी पढ़ें: बाएं अंडकोष में दर्द होने का क्या कारण हो सकता है? जानें बचाव

अंडकोष में दर्द को कब गंभीरता से लें

अंडकोष में हो रहे दर्द के प्रति लापरवाही करना बिल्कुल ही सही नहीं है। यह पुरुषों की फर्टिलिटी को प्रभावित कर सकता है। विशेषज्ञों की मानें, तो अंडकोष में हो रहा दर्द एसटीआई यानी सेक्सुअली ट्रांसमिटड इंफेक्शन के कारण भी हो सकता है। एसटीआई जैसे गोनोरिया, सिफलिस और क्लैमाइडिया जैसी गंभीर बीमारियां शामिल हैं। अगर किसी को लंबे समय से अंडकोष में दर्द हो रहा है, तो उन्हें अपनी बॉडी में हो रहे अन्य बदलावों पर भी गौर करना चाहिए। जैसे अंडकोष में दर्द कब शुरू हुआ, कितने लंबे समय से हो रहा है और किस जगह दर्द हो रहा है? दर्द सहनीय है या असहनीय है? जब भी अंडकोष में दर्द हो, तो उसके प्रति सावधानी बरतें, उसे गंभीरता से लें और डॉक्टर के पास पहुंचे।

All Image Credit: Freepik

Read Next

क्या स्ट्रेस के कारण इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या हो सकती है? समझें डॉक्टर से

Disclaimer