How to Manage Joint Pain During Menopause in Hindi: मेनोपॉज महिलाओं में होने वाली एक आम समस्या है, जिसमें महिलाओं के पीरियड्स बंद हो जाते हैं। आसान शब्दों में समझें तो यह एक ऐसी स्थिति है, जिसमें महिलाओं को पीरियड्स नहीं आते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक मेनोपॉज आमतौर पर 55 साल तक महिलाओं को हो जाता है। वहीं, महिलाओं में मासिक धर्म की शुरूआत 14 से 15 साल तक हो जाती है। मेनोपॉज की स्थिति में महिलाओं को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कई महिलाएं मेनोपॉज होने पर जोड़ों में दर्द का सामना भी करती हैं। अगर आपकी भी यह समस्या रहती है तो इस लेख को जरूर पढ़ें। लाइफस्टाइल में बदलाव करके मेनोपॉज के दौरान होने वाले जोड़ों में दर्द को कम किया जा सकता है। मेनोपॉज के दौरान एक्सरसाइज करने के साथ ही खान-पान पर ध्यान देने से भी जोड़ों के दर्द को कम किया जा सकता है। आइये वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता से जानते हैं मेनोपॉज के दौरान जोड़ों में दर्द होने से राहत कैसे पाएं? (How Does Exercise Help Joint Pain in Hindi) -
मेनोपॉज के दौरान जोड़ों में दर्द होने से राहत कैसे पाएं?
1. हेल्दी डाइट लें
मेनोपॉज होने पर आपको अपनी डाइट को लेकर एक्टिव रहना चाहिए। अगर इस स्थिति में आपको जोड़ों में दर्द हो रहा है तो ऐसे में अपनी डाइट में बदलाव लाएं। ऐसे में आपको पर्याप्त पानी पीने के साथ ही एंटी-ऑक्सीडेंट्स और हेल्दी फैट्स वाले आहार जैसे अखरोट, एवाकाडो, अलसी के बीज आदि खाना चाहिए।
2. नियमित एक्सरसाइज करें
मेनोपॉज के दौरान जोड़ों में दर्द होने पर आपको एक्सरसाइज करनी चाहिए। नियमित तौर पर एक्सरसाइज करने से न केवल आपके घुटने मजबूत होते हैं, बल्कि हड्डियों और जोड़ों की फ्लेक्सिबिलिटी भी बढ़ती है। एक्सरसाइज करने से जोड़ों के आस-पास की मांसपेशियां मजबूत और एक्टिव रहती हैं। कुछ एक्सरसाइज जैसे स्विमिंग, एरोबिक्स और वॉकिंग आदि नैचुरल ब्रेसेस के तौर पर जोड़ों को सपोर्ट करने में मदद करती हैं।
3. वजन नियंत्रित रखें
अगर मेनोपॉज के दौरान आपका वजन बढ़ा है तो संभव है कि आपको जोड़ों में दर्द की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, हेल्दी वेट मेनटेन रखकर आप जोड़ों के दर्द की समस्या से राहत पा सकते हैं। वजन कम करने से न केवल जोड़ों की दर्द कम होता है, बल्कि इससे सूजन के साथ-साथ अर्थराइटिस होने की आशंका भी कम होती है।
इसे भी पढ़ें - क्या है मेनोपॉज की समस्या? जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव के आसान तरीके
4. ले सकते हैं थेरेपी
मेनोपॉज में जोड़ों में दर्द होने पर आप हीट और कोल्ड थेरेपी जैसी तकनीकों की मदद ले सकते हैं। इसके साथ ही साथ आप एक्यूपेंचर थेरेपी की मदद से भी अपने जोड़ों के दर्द की समस्या को कम कर सकते हैं। ऐसे में आप प्रभावित हिस्से पर हीटिंग या कोल्ड पैड को रख सकते हैं। इससे न केवल प्रभावित हिस्से का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, बल्कि मांसपेशियां भी एक्टिव होती हैं, जिससे जोड़ों में दर्द की समस्या कम होती है।