What Causes Pain In Your Right Testicle In Hindi: अंडकोष, जिसे हम अंग्रेजी में टेस्टीकल्स कहते हैं। टेस्टीकल्स पुरुषों का मुख्य रिप्रोडक्टिव सिस्टम है, जो स्पर्म और हार्मोन प्रोड्यूस करने का काम करता है। अंडकोष टेस्टेस्टेरोन जैसे हार्मोन को जनरेट करने में मदद करता है। टेस्टेस्टेरोन वह हार्मोन है, जो पुरुषों की भारी आवाज, मजबूत मसल्स और बॉडी हेयर के लिए जिम्मेदार होता है। बहरहाल, स्वास्थ्य की अन्य समस्याओं की तरह अंडकोष में भी दिक्कतें आ सकती हैं। इसका बुरा असर पुरुषों के रिप्रोडक्टिव हेल्थ पर पड़ता है। जैसे कभी-कभी दाएं अंडकोष में दर्द होने लगता है। इस तरह की तकलीफ की अनदेखी करना सही नहीं है। दाएं अंडकोष में दर्द क्यों होता है, इस बारे में जानें मेडिकवर हॉस्पिटल के यूरोलॉजिस्ट और एंड्रोलॉजिस्ट डॉ. विजय दहिफले से विस्तार से-
दाएं अंडकोष में दर्द के कारण- Right Testicle Pain Causes In Hindi
इंफेक्शन होना
दाएं अंडकोष में इंफेक्शन होने पर इसमें दर्द की समस्या हो सकती है। दाएं अंडकोष में इंफेक्शन के कई कारण होते हैं, तो जैसे एपिडीडिमाइटिस, ऑर्काइटिस, प्रोस्टेटाइटिस हो सकते हैं। आपको बता दें कि ये सभी ऐसे संक्रमण हैं, जिसकी वजह से अंडकोष में सूजन हो जाती है। ऐसा बुखार, सेक्सुअल ट्रांसमिटेड इंफेक्शन, जैसे क्लैमाइडिया और गोनोरिया के कारण होता है। कभी-कभी यूरिन इंफेक्शन के कारण भी दाएं अंडकोष में दर्द होना शुरू हो जाता है।
इसे भी पढ़ें: पुरुषों के अंडकोष (टेस्टिस) में दर्द के हो सकते हैं ये 10 कारण, यूरोलॉजिस्ट से जानें कैसे करें इसका इलाज
चोट लगना
दाएं अंडकोष में चोट लगने पर भी इसमें दर्द की शिकायत हो सकती है। यह चोट माइल्ड या घातक हो सकती है। कभी-कभी चोट इस तरह लगती है, वह सीधे स्क्रॉटम को आहत करती हैं, जिससे सूजन, जलन जैसी कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। दाएं अंडकोष में चोट लगने को बिल्कुल भी हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए। ऐसा कुछ हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
मेडिकल इमर्जेंसी
टेस्टीकल टॉर्शन जैसी मेडिकल इमर्जेंसी होने पर भी दाएं अंडकोष में दर्द की समस्या हो सकती है। आपको बता दें कि टेस्टीकल टॉर्शन वह समस्या होती है, जिसमें शुक्राणु कॉर्ड मुड़ जाते हैं। यह स्थिति बहुत ही खतरनाक होती है। इससे ब्लड फ्लो बाधित होता है, जिससे तेज दर्द होने लगता है।
इसे भी पढ़ें : लिंग की त्वचा में खिंचाव (पैराफिमोसिस) की समस्या क्यों होती है? डॉक्टर से जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज
नर्व डैमेज
डायबिटिक न्यूरोपैथी के मरीजों की नसें अक्सर क्षतिग्रस्त हो जाती हैं, जिससे ब्लड फ्लो बाधित होता है। हालांकि, नर्व डैमेज होने पर अंडकोष में दर्द होने का जोखिम कम होता है। इसके बावजूद, कभी-कभी यह स्थिति देखने को मिलती है कि डायबिटिक न्यूरोपैथी के मरीजों में दाएं टेस्टीकल में दर्द का अहसास होने लगता है।
दाएं अंडकोष में दर्द होने पर कब जाएं डॉक्टर के पास
चाहे, दाएं हो या बाएं। किसी भी अंडकोष में दर्द हो या कोई अन्य दिक्कत हो, तो इसकी अनदेखी करना सही नहीं है। अंडकोष में दर्द होने पर आप तुरंत डॉक्टर के पास जाएं। इसके अलावा, अगर आप अंडकोष में सूजन, तीव्र दर्द, स्क्रॉटम में स्वेलिंग या अन्य समस्या हो, तो एक्सपर्ट से संपर्क करने में देरी न करें।
All Image Credit: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version