Testicular Cancer Causes: पुरुषों के प्रजनन व यौन स्वास्थ्य के लिए अंडकोष का स्वस्थ होना बेहद आवश्यक होता है। यह अंग शुक्राणुओं के बनने और सेक्स हार्मोन को बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वृषण कैंसर अंडकोष में होता है। यह पुरुषों के प्राइवेट पार्ट के नीचे एक थैली के अंदर होता है। इस समस्या में व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कुछ पुरुषों को पेशाब से संबंधित समस्या हो सकती है, तो कुछ को अंडकोष में दर्द महसूस हो सकता है। इस तरह के कैंसर का इलाज किया जा सकता है। साथ ही, इसे फैलने के बाद भी ठीक किया जा सकता है। इस समस्या के चरण के आधार पर इसका इलाज किया जा सकता है। इसके लिए आपको नियमति रूप से अंडकोष की जांच करानी चाहिए। सही समय पर इलाज से इस कैंसर का इलाज होने की संभावना बढ़ जाती है। यह समस्या ज्यादातर 14 से 45 साल तक के पुरुषों में देखने को मिलती है। अपोलो अस्पताल के यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर अजित सक्सेना से जानते हैं कि वृषण (अंडकोष-Testicular cancer) की शुरुआत कैसे होती है। साथ ही, इसके लक्षण और कारणों के बारे में भी जानेंगे।
वृषण (अंडकोष) कैंसर की शुरुआत कैसे होती है?- How Testicular Cancer Occurs In Body in Hindi
वृषण कैंसर तब शुरू होता है जब वृषण (अंडकोषीय) कोशिकाओं के डीएनए में परिवर्तन होता है। मैयो क्लीनिक के अनुसार कोशिका के डीएनए में निर्देश होते हैं जो कोशिका को बताते हैं कि उनका कार्य क्याा है। लेकिन, जब डीएनए में बदलाव होता है तो कोशिकाएं तेजी से बढ़ने लगती हैं। कैंसर कोशिकाएं तब जीवित रहती हैं जब अंडकोष की स्वस्थ कोशिकाएं डैमेज या मरने लगती है। इससे अंडकोष में अतिरिक्त कोशिकाएं बनने लगती हैं, जो ट्यूमर (Tumor) बन सकती है। समय के साथ यह ट्यूमर अंडकोष से आगे बढ़ सकता है। साथ ही, कुछ कोशिकाएं टूटकर शरीर के अन्य भागों में फैल सकती है। वृषण कैंसर अक्सर लिम्फ नोड्स, लिवर और लंग्स में फैलता है। जब वृषण कैंसर फैलता है, तो इसे मेटास्टैटिक वृषण कैंसर (metastatic testicular cancer) कहा जाता है। लगभग सभी वृषण कैंसर रोगाणु कोशिकाओं (Germ Cells) में शुरू होते हैं। अंडकोष में रोगाणु कोशिकाएं शुक्राणु बनाती हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि रोगाणु कोशिकाओं में डीएनए परिवर्तन का कारण क्या है।
अंडकोष में कैंसर होने पर क्या लक्षण दिखाई देते हैं? - Symptoms Of Testicular Cancer In Hindi
वृषण (अंडकोष) कैंसर होने पर व्यक्ति को आगे बताए लक्षण महसूस हो सकते हैं।
- किसी भी एक या दोनों अंडकोष में गांठ या सूजन
- अंडकोष में भारीपन महसूस होना
- पेट के निचले हिस्से या कमर में हल्का दर्द
- अंडकोष में अचानक सूजन आना
- अंडकोष में दर्द या परेशानी
- स्तन के टिश्यू का बढ़ना या दर्द होना
- पीठ में दर्द, आदि।
इसे भी पढ़ें : क्या ज्यादा हस्तमैथुन (मास्टरबेशन) करने से स्पर्म काउंट कम होता है? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर
Testicular Cancer in Men: पुरुषों का अंडकोष का कैंसर एक दुर्लभ कैंसर में से एक है। लेकिन, यह किसी भी पुरुष को प्रभावित कर सकता है। इसकी होने के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है। साथ ही, समय पर रोग की पहचान कर आप इसका इलाज करवा सकते हैं। ऊपर बताए लक्षण महसूस होने पर आप अनदेखी न करें और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version