Doctor Verified

बाएं अंडकोष में दर्द होने का क्या कारण हो सकता है? जानें बचाव

Pain in Left Testicals: बाएं अंडकोष में दर्द एक आम समस्या है जो कई कारणों से हो सकती है, जानें कारण और बचाव।
  • SHARE
  • FOLLOW
बाएं अंडकोष में दर्द होने का क्या कारण हो सकता है? जानें बचाव


Pain in Left Testicals: बाएं अंडकोष में दर्द एक आम समस्या है जो कई कारणों से हो सकती है। यह दर्द हल्का से लेकर गंभीर तक हो सकता है। ज्यादातर मामलों में, यह दर्द गंभीर नहीं होता है और कुछ समय बाद अपने आप ठीक हो जाता है। लेकिन कुछ स्थितियों में, यह एक गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है। इसलिए, इस समस्या को गंभीरता से लेना चाहिए। आमतौर पर लोग इसे सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। आइए इस लेख में विस्तार से समझते हैं, बाएं अंडकोष  में दर्द के कारण और बचाव।

बाएं अंडकोष में दर्द के कारण

बाबू ईश्वर शरण हॉस्पिटल के सीनियर फिजीशियन डॉ समीर कहते हैं, 'कई बार इंजरी, शारीरिक संबंध बनाते समय गलतियां समेत कुछ स्वास्थ्य से जुड़े कारणों से बाएं अंडकोष में दर्द हो सकता है।' यह स्थिति शारीरिक स्वास्थ्य से जुड़े कुछ कारणों से भी हो सकती है।

Pain in Left Testicals

बाएं अंडकोष में दर्द के कुछ प्रमुख कारण इस तरह से हैं-

  • अंडकोष का मोड़ (Testicular torsion): यह एक गंभीर स्थिति है जिसमें अंडकोष अपने आसपास की नालियों से मुड़ जाता है, जिससे ब्लड फ्लो बाधित होता है। इसकी वजह से तेज दर्द हो सकता है।
  • अंडकोष में सूजन (Orchitis): अंडकोष की सूजन है आमतौर पर वायरल या बैक्टीरिया के संक्रमण के कारण होती है, इसकी वजह से बाएं अंडकोष में दर्द का खतरा रहता है।
  • एपिडीडाइमिस की सूजन (Epididymitis): यह शुक्राणु को ले जाने वाली नलिका की सूजन है जो अंडकोष के पीछे स्थित होती है।
  • हाइड्रोसील: अंडकोष के आसपास तरल पदार्थ का जमाव होने की वजह से भी बाएं अंडकोष में दर्द हो सकता है।
  • अंडकोष पर चोट: अंडकोष पर चोट लगने से भी दर्द हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: पुरुषों के अंडकोष (टेस्टिस) में दर्द के हो सकते हैं ये 10 कारण, यूरोलॉजिस्ट से जानें कैसे करें इसका इलाज

बाएं अंडकोष में दर्द के लक्षण

  • अचानक दर्द
  • सूजन
  • लालिमा
  • मतली और उल्टी
  • बुखार

बाएं अंडकोष में दर्द से बचाव कैसे करें?

  • सुरक्षित यौन संबंध: यौन संक्रमण से बचने के लिए कंडोम का इस्तेमाल करें।
  • अंडकोष की नियमित जांच: अपने अंडकोष की नियमित रूप से जांच करें ताकि किसी भी असामान्यता को जल्दी पहचान सकें।
  • चोट से बचाव: खेल या अन्य गतिविधियों के दौरान सुरक्षात्मक कपड़े पहनें।
  • स्वस्थ जीवनशैली: संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और पर्याप्त नींद लेने से शरीर को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है।

डॉक्टर से संपर्क कब करें?

अगर आपको बाएं अंडकोष में दर्द है, तो इन स्थितियों में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें-

  • दर्द अचानक शुरू हुआ या बहुत तेज है
  • दर्द के साथ बुखार, मतली या उल्टी
  • अंडकोष में सूजन या लालिमा
  • अंडकोष में गांठ

इसे भी पढ़ें: अंडकोष में हर्निया क्यों होता है? जानें कारण, लक्षण और इलाज

बाएं अंडकोष में दर्द एक गंभीर समस्या हो सकती है। हालांकि कुछ मामलों में यह स्थिति सामान्य होती है। इस समस्या के लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लेकर जांच और इलाज लेना चाहिए।

(Image Courtesy: freepik.com)

Read Next

क्या रोजाना हेड मसाज लेना सुरक्षित है? डॉक्टर से जानें सावधानियां

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version