घंटों बैठे-बैठे होने लगता है ह‍िप्‍स (कूल्‍हों) में दर्द? राहत के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्‍खे

Hip Pain: कूल्‍हों में दर्द को नजरअंदाज न करें, इलाज करने के ल‍िए कुछ आसान घरेलू उपायों को आजमाएं। जानें इनके बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
घंटों बैठे-बैठे होने लगता है ह‍िप्‍स (कूल्‍हों) में दर्द? राहत के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्‍खे


कूल्‍हों में दर्द बुजुर्ग ही नहीं बल्‍क‍ि युवाओं में भी कॉमन है। कूल्‍हों में दर्द क‍िसी भी कारण से हो सकता है। कई बार ज्‍यादा देर बैठे रहने के कारण ह‍िप्‍स में दर्द हो सकता है। ज्‍यादा वजन के कारण भी बैठने पर ह‍िप्‍स पेन होता है। एक ही पोज‍िशन में खड़े रहने के कारण भी कूल्‍हों में दर्द की समस्‍या होती है। दर्द दूर करने के ल‍िए आप कुछ आसान घरेलू उपायों की मदद ले सकते हैं ज‍िनके बारे में हम आगे बात करेंगे।

hip pain treatment  

1. नीलग‍िरी का तेल 

ह‍िप्‍स में दर्द की समस्‍या दूर करने के ल‍िए नीलग‍िरी के तेल का इस्‍तेमाल करें। ह‍िप्‍स में दर्द दूर करने के ल‍िए नीलग‍िरी तेल को लगाएं और माल‍िश करें। दर्द दूर करने के ल‍िए आप व‍िटाम‍िन ई ऑयल का इस्‍तेमाल करें। इसके अलावा आप बादाम तेल का इस्‍तेमाल भी कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- Hip Pain: कूल्हों में दर्द के हो सकते हैं ये 11 कारण, डॉक्टर से जानें इलाज

2. स्‍ट्रेच‍िंग करें  

ह‍िप्‍स में दर्द होने पर स्‍ट्रेच‍िंग करें। स्‍ट्रेच‍िंग करने से दर्द कम होता है। इसके अलावा व्‍यायाम करने से भी ह‍िप पेन से राहत म‍िलती है। ह‍िप पेन होने पर हड्ड‍ियों पर ज्‍यादा दबाव डालना ठीक नहीं है इसल‍िए हल्‍का व्‍यायाम ही करें। 

3. बर्फ की स‍िंकाई करें 

कूल्‍हों में दर्द हो रहा है, तो बर्फ से स‍िंकाई करें। स‍िंकाई करने के ल‍िए बर्फ को एक कपड़े में लपेटें और उससे स‍िंकाई करें। इससे आपको आराम म‍िलेगा। फ्लूड की कमी हो जाने के कारण भी हड्ड‍ियां आपस में रगड़ने लगती हैं। इस कारण से हड्ड‍ियां कमजोर हो जाती हैं। दर्द बढ़ने पर डॉक्‍टर को द‍िखाना न भूलें।     

4. नमक 

नमक को गरम करें और एक साफ सूती कपड़े में बांध लें। पोटली बनाकर उसे कूल्‍हों पर रखकर स‍िंकाई करें। इससे आपको आराम म‍िलेगा। इसके अलावा हेल्‍दी डाइट का सेवन करें। आप दर्द दूर करने के ल‍िए पपीता का सेवन करें। पपीता में व‍िटाम‍िन सी पाया जाता है। ह‍िप पेन दूर करने के ल‍िए आप एक कटोरी पपीते का सेवन करें।  

5. लहसुन 

लहसुन का सेवन करने से दर्द में आराम म‍िलता है। दर्द दूर करने के ल‍िए लहसुन की 1 से 2 कल‍ियों को एक ग‍िलास गुनगुने पानी के साथ खाएं। लहसुन के साथ शहद का सेवन भी कर सकते हैं।  

इन आसान उपायों की मदद से आप ह‍िप्‍स में पेन की समस्‍या से छुटकारा पा सकते हैं। लेख पसंद आया हो, तो श‍ेयर करना न भूलें। 

Read Next

बवासीर के मरीजों के लिए रामबाण है चांगेरी घास, जानें फायदे और इस्तेमाल का तरीका

Disclaimer