Benefits of Exercise For People With Hemophilia: वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ हीमोफिलिया की ओर से हर साल 17 अप्रैल को विश्व हीमोफिलिया दिवस (World Hemophilia Day 2024) मनाया जाता है। यह हीमोफिलिया के प्रति जागरूकता फैलाने का दिन है। लेकिन क्या आपको पता है हीमोफिलिया क्या होता है? अक्सर लोगों को चोट लगती रहती है। आपने नोटिस किया होगा कि जब किसी को चोट लगती है, तो बॉडी कैसे रिएक्ट करती है? जब कहीं त्वचा कट जाती है, तो खून बहता और कुछ देर में रुक जाता है। लेकिन हीमोफिलिया के मरीजों के साथ ऐसा नहीं होता। हीमोफिलिया एक ब्लड डिसआर्डर है जिसमें चोट लगने पर, ब्लीडिंग बंद नहीं होती। छोटी खरोचों में भी लंबे समय तक रक्तस्राव होता रहता है। यह एक तरह की दुर्लभ अनुवांशिक बीमारी है। हीमोफिलिया होने पर मांसपेशियों में अंदरूनी रक्तस्राव, सूजन और दर्द की समस्याएं होती है। व्यक्ति हमेशा के लिए विकलांग भी हो सकता है। लेकिन अगर हीमोफिलिया के मरीज एक्सरसाइज करते रहें, तो शरीर को कुछ हद तक स्वस्थ रखा जा सकता है। इस लेख में जानेंगे हीमोफिलिया में एक्सरसाइज करने के फायदे। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के केयर इंस्टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फिजिशियन डॉ सीमा यादव से बात की।
हीमोफिलिया में एक्सरसाइज करने के फायदे- Benefits of Exercise In Hemophilia
हीमोफिलिया में एक्सरसाइज करना फायदेमंद होता है। जानें इसके फायदे-
- हीमोफिलिया में मसल्स टोन इंप्रूव होती है और जोड़ों में लचीलापन बढ़ता है। इससे जोड़ों में ब्लीडिंग की समस्या से बचाव होता है।
- हीमोफिलिया में एक्सरसाइज करेंगे, तो मसल्स की मजबूती बढ़ती है। इससे चोट लगने की आशंका कम होती है।
- एक्सरसाइज करने से हड्डी टूटने या फ्रेक्चर होने का खतरा कम होता है।
- हीमोफिलिया में एक्सरसाइज करने से हेल्दी वे मेंनटेन रहता है और जोड़ों पर दबाव नहीं पड़ता।
- हीमोफिलिया में हार्ट हेल्थ का ख्याल रखना जरूरी है इसलिए एक्सरसाइज करने से कार्डियोवैस्कुलर डिजीज का खतरा कम होता है।
- हीमोफिलिया एक रेयर ब्लड डिसआर्डर है जिसका इलाज लंबा चलता है। ऐसे में व्यक्ति मानसिक तनाव का शिकार हो जाता है। इस समस्या को दूर करने के लिए एक्सरसाइज करना जरूरी है। एक्सरसाइज करने से मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें- ये 7 लक्षण हो सकते हैं हीमोफीलिया का संकेत, बीमारी की जांच के लिए कराएं ये टेस्ट
हीमोफिलिया में एक्सरसाइज कैसे करें?- Exercise For People With Hemophilia
- हीमोफिलिया में वजन नहीं उठाना है और हाई इंटेंसिटी वाले वर्कआउट्स भी नहीं करने हैं।
- हीमोफिलिया में आप जिस एक्सरसाइज को बिना किसी दर्द या तकलीफ के कर सकते हैं, उसे फॉलो करें।
- हीमोफिलिया में आप जॉगिंग, वॉक और वेट ट्रेनिंग एक्सरसाइज कर सकते हैं। इससे बोन डेन्सिटी इंप्रूव होती है।
- हीमोफिलिया में साइकिल चला कसते हैं और ब्रिस्क वॉक करना भी फायदेमंद होता है।
- हीमोफिलिया में स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज और योग भी कर सकते हैं। इससे शरीर स्वस्थ रहता है।
- आर्म्स, पैर और कोर के लिए स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करें, इससे मांसपेशियों को मजबूती मिलेगी।
- पिलाटे एक्सरसाइज और लो इंपैक्ट एरोबिक्स करना भी हीमोफिलिया के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है।
उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।