पैर के लिए बहुत फायदेमंद हैं ये 5 एंकल स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज, टखनों और पैर के पंजों के दर्द में भी मिलेगा आराम

पैरों के लिए फायदेमंद हैं एंकल स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज, जानें इन्हें घर पर करने का आसान तरीका।
  • SHARE
  • FOLLOW
पैर के लिए बहुत फायदेमंद हैं ये 5 एंकल स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज, टखनों और पैर के पंजों के दर्द में भी मिलेगा आराम


एक्सरसाइज करने से आपके शरीर को ढेर सारे फायदे मिलते हैं। अगर आप फिट रहना चाहते हैं तो आपको रोजाना एक्सरसाइज करनी चाहिए। पैर आपके शरीर के सबसे जरूरी अंगों में से एक हैं जो आपके पूरे शरीर का भार उठाते हैं। कई बार आपको मोच या खिंचाव आने की वजह से पैरों में चोट लगने से असहनीय दर्द का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आपको चलने-फिरने में भी दिक्कत हो सकती है। ऐसे में पैर के पंजों के से लेकर टखनों में दर्द हो सकता है।

आज हम इस लेख के माध्यम से बताने जा रहे हैं 5 एंकल स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज के बारे में जिन्हें रोजाना करने से आपको पैरों को फायदा मिलेगा व टखनों और पैर के पंजों के दर्द से भी निजात मिलेगी। तो चलिए विस्तार से जानिए (Ankle Stretches Exercises at Home in Hindi) - 

1. बेंट नी वॉल स्ट्रेच (bent knee wall stretch)

  • बेंट नी वॉल स्ट्रेच एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले एक दीवार के सामने खड़े हों।
  • अब अपने दोनों हाथों को दीवार पर रखें। एक पैर को आगे करें और हाथों से दीवार को धक्का दें।
  • घुटनों को थोड़ा बेंट करके कूल्हे को थोड़ा दबाव दें। 
  • 30 सेकेंड के लिए ऐसे ही रहें।

2. टॉवल स्ट्रेच (towel stretch)

  • इस एक्सरसाइज को करने के लिए जमीन पर सीधे बैठें।
  • अपने पैरों को सामने की तरफ फैला लें।
  • अब एक टॉवेल लें और इसे पैर के पंजे में फंसाएं।
  • इसके बाद टॉवेल को अपनी तरफ खीचें।
  • इसे 5 से 7 मिनट करें।

इसे भी पढ़ें - सब के लिए फायदेमंद नहीं है ट्रेडमिल पर दौड़ना, जानें किन लोगों के लिए हो सकता है खतरनाक

3. स्टेंडिंग एंकल स्ट्रेचिंग (standing ankle stretching)

  • स्टेंडिंग एंकल स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करने के लिए सीढ़ी पर सीधे खड़े हो जाएं।
  • अब पैरों को पंजों से थोड़ा ऊपर उठाएं।
  • इस समय आपकी एड़ियां जमीन से उठी हुई होंगी।
  • फिर सामान्य हो जाएं। ऐसा 8 से 10 बार करें।

4. एंकल सर्किल (ankle circle)

  • सबसे पहले एक कुर्सी में रीढ़ सीधी करके बैठ जाएं।
  • अब एक पैर के एंकल को धीरे-धीरे लेफ्ट से राइट घुमाएं।
  • इसके बाद राइट से लेफ्ट घुमाएं। 
  • इसे करते समय आपके पैर के पंजे से गोला बनेगा।
  • इसे 5 से 7 मिनट करें।

5. शिन स्ट्रेच (shin stretch)

  • शिन स्ट्रेच एक्सरसाइज करने के लिए घुटनों को मोड़कर बैठें।
  • अब जितना संभव हो सके अपने शरीर को पीछे की तरफ स्ट्रेच करने की कोशिश करें।
  • धीरे-धीरे अपनी पीठ से फर्श छूने का प्रयास करें।
  • कुछ देर ऐसे ही रहें।

इसे भी पढ़ें - खराब पॉस्चर को ठीक करने के लिए घर पर करें ये 5 एक्सरसाइज, जानें घर पर कैसे करें

टखनों और पैर के पंजों के दर्द से छुटकारा पाने के लिए इन एक्सरसाइज को करें। इन्हें करने से पैर की मसल्स मजबूत होती हैं। इसके अलावा ध्यान रखें कि गलत तरीके से कोई एक्सरसाइज ना करें। इससे आपके पैरों में दर्द हो सकता है। साथ ही वार्म-अप के रनिंग करने से बचें। इन एक्सरसाइज को करने के भी अगर यह दर्द लंबे समय तक रहता है तो तुरंत डॉक्टर से मिलें। (How to do Ankle Stretches Exercise in Hindi)

Read Next

सेलिब्रिटीज जैसी फि‍ट बॉडी चाह‍िए तो रोजाना घर पर करें ये 5 वर्कआउट

Disclaimer