
Is It Ok To Do Exercise In Evening: बॉडी को एक्टिव और फिट रखने के लिए एक्सरसाइज करना जरूरी है। एक्सरसाइज करने से शरीर के सभी अंग ठीक से काम कर पाते हैं। बॉडी ज्यादा एक्टिव और एनर्जेटिक रहती है। इसके साथ ही बीमारियों का खतरा भी कम होता है। कुछ लोग इतने फिटनेस फ्रिक होते हैं कि अपना ज्यादातर समय वर्कआउट करने में ही बिताते हैं। जिन लोगों को सुबह एक्सरसाइज का टाइम नहीं मिल पाता, वो शाम के समय एक्सरसाइज करना पसंद करते हैं। लेकिन क्या शाम के दौरान एक्सरसाइज करना ठीक होता है? क्या आयुर्वेद के अनुसार यह शरीर के लिए सुरक्षित होता है? इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए एमडी आयुर्वेदा नितिका कोहली ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पर शेयर किया है। आइए इस लेख के माध्यम से जानें इन सभी प्रश्नों के उत्तर।

आयुर्वेद के अनुसार क्या शाम के दौरान एक्सरसाइज करना सही है?
एक्सपर्ट के मुताबिक शाम के दौरान एक्सरसाइज नहीं करना ठीक नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि सूरज ढ़लने के साथ ही हमारी बॉडी रेस्ट मोड पर जाने लगती है। ऐसे में बॉडी को रेस्ट की जरूरत होती है। इसके साथ ही, शाम होने के साथ हमारी ईटिंग विंडो भी बंद हो जानी चाहिए। ऐसे में पाचन क्रिया भी धीमी होने लगती है जिससे खाना ठीक से पच नहीं पाता है।
शाम के दौरान एक्सरसाइज करने से शरीर को क्या नुकसान होते हैं? How Evening Exercise Harm The Body
अगर आप शाम के दौरान एक्सरसाइज करते हैं, तो इससे शरीर को कई नुकसान होते हैं। अगर आप इंटेंस वर्कआउट करते हैं, तो इससे आपका नर्वस सिस्टम कमजोर हो सकता है। इस कारण आपकी पूरी स्लीप साइकिल खराब हो सकती है। साथ ही, आपको पाचन संबंधित समस्याएं भी ज्यादा हो सकती हैं। ऐसे में आप अन्य बीमारियों के शिकार भी हो सकते हैं। शाम को एक्सरसाइज करने से आपको बॉडी पैन या स्ट्रेस भी हो सकता है। इसलिए ऐसे में आपको इंटेंस और हार्ड वर्कआउट अवॉइड करना चाहिए। इस दौरान अगर आप नॉर्मल एक्सरसाइज, मेडिटेशन, नॉर्मल योगासन या वॉक करते हैं तो यह आपके लिए नुकसानदायक नहीं होगा।
इसे भी पढ़ें- शाम को एक्सरसाइज करने से भी सेहत को मिलते हैं कई फायदे, लेकिन जरूरी हैं कुछ सावधानियां
हेल्दी रहने के लिए शाम के दौरान न करें ये गलतियां
ज्यादा लेट खाना न खाएं- Avoid Late Night Eating
लेट शाम या ज्यादा रात में डिनर न करें। क्योंकि इससे आपकी पाचन क्रिया को नुकसान हो सकता है। आपको कम से कम सोने से 3-4 घंटे पहले तक डिनर कर लेना है। इस आदत से आपका मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट होगा और आप ज्यादा फिट और एक्टिव रहेंगे।
सोने से पहले स्क्रीन से दूरी बना लें- Avoid Screen Time
आजकल सोने से पहले लोगों को मोबाइल इस्तेमाल करने की आदत हो गई है। लेकिन यह आदत सेहत को नुकसान कर सकती है। स्क्रीन से निकलने वाली ब्लू रेज सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए सोने से करीब 2 घंटे पहले मोबाइल इस्तेमाल करना बंद कर दें।
इसे भी पढ़ें- बॉडी बनाने के लिए सुबह या शाम, किस समय वर्कआउट करने से मिलते हैं बेस्ट रिजल्ट?
बॉडी और माइंड को रिलैक्स रखें- Relax Your Body and Mind
शाम के दौरान ऐसा कोई भी काम न करें जिससे आपकी बॉडी ज्यादा थक जाए। इसके साथ ही, रात में सोने से पहले स्ट्रेस रिलीज करें। अन्यथा इन सभी चीजों के कारण आपकी स्लीप साइकिल पर असर पड़ सकता है।
इस लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। इस बारे में ज्यादा जानने के लिए किसी आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से बात करें।
View this post on Instagram
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version