Is It Safe To Walk In the Evening: वॉक करने से कई तरह के स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। अच्छी बात यह है कि कोई भी वॉक कर सकता है और इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं है। यहां तक कि कई तरह की गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोग भी वॉक पर जा सकते हैं। इसमें हार्ट पेशंट, डायबिटीज और ब्लड प्रेशर जैसी कई बीमारियां शामिल हैं। वॉक करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है, जो कि हार्ट मरीजों के लिए लाभकारी है। इसी तरह, डायबिटीज के मरीज भी ब्लड शुगर संतुलित रखने के लिए वॉक कर सकते हैं। वेट लॉस के लिए भी वॉक काफी कारगर एक्सरसाइज मानी जाती है। लोग यह जानना चाहते हैं कि क्या सर्दियों के दिनों में शाम को भी वॉक करनी चाहिए? क्या इससे सेहत को कोई नुकसान तो नहीं है? यहां हम आपको बता रहे हैं कि आपको वॉक करनी चाहिए या नहीं।
ठंड में शाम को वॉक करें या नहीं?- Is It Good To Go For A Walk In The Evening In Hindi
आमतौर पर आप सुबह या शाम को वॉक कर सकते हैं। दोनों ही समय वॉक करने के लिए अच्छे माने जाते हैं। कई बार लोग रात को डिनर करने के बाद भी 15 मिनट का वॉक करना पसंद करते हैं। इससे खाना डाइजेस्ट होने में मदद मिलती है और रात को अच्छी नींद भी आती है। इसी तरह, मॉर्निंग वॉक भी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती है। जहां तक इस बात का सवाल है कि क्या ठंड के मौसम में शाम को वॉक किया जा सकता है? इस संबंध में कहा जा सकता है कि इन दिनों शाम को वॉक न करें या बहुत कम समय के लिए करें। शाम के समय काफी हवा चलती है और ठंड होती है। यह बुजुर्ग लोगों के लिए सही नहीं है। इसके अलावा, सर्दी के दिनों में सुबह और शाम कोहरा होने लगता है। कोहरे में वॉक करने से सांस से जुड़ी समस्या हो सकती है। यही नहीं, शाम के समय वॉक करने से सर्दी-जुकाम और खांसी की समस्या भी हो सकती है। कुछ लोगों में कड़ाके की ठंड के कारण सिरदर्द की शिकायत भी देखी जा सकती है। इसका मतलब यह नहीं है कि आप शाम को वॉक नहीं कर सकते हैं, लेकिन अगर तबियत खराब है, तो वॉक न करने की सलाह दी जाती है।
इसे भी पढ़ें: सर्दी के मौसम में हेल्दी रहने के लिए कब और कितनी देर वॉक करना चाहिए? जानें एक्सपर्ट से
ठंड के मौसम में वॉक पर जाने से पहले क्या करें- Tips for Walking in Winter In Hindi
विशेषज्ञों का कहना है कि ठंड की वजह से इवनिंग वॉक न करना, समझदारी नहीं है। हालांकि, इस मौसम में वॉक पर जाने से पहले कुछ बातों का ध्यान रख सकते हैं, जैसे-
- आप खुले में वॉक करने से बचें। बंद जगह में वॉक कर सकते हैं।
- स्वास्थ्य समस्या हो, तो वॉक पर न जाएं।
- इन दिनों, शाम के समय 15 से 20 मिनट की वॉक काफी होती है।
- जब भी वॉक पर जाएं, खुद को पूरी तरह कवर रखें।
- वूलेन जुराब और ग्लव्स पहनकर वॉक पर जाने से बीमार होने का रिस्क कम हो सकता है।
- शाम को वॉक करने के फायदे
- शाम को वॉक करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।
- वॉक करने से वजन कम करने में मदद मिलती है।
- शाम को वॉक करने से एनर्जेटिक फील करते हैं।
- ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए भी आप शाम को वॉक कर सकते हैं।
Image Credit: Freepik