चेहरे को सॉफ्ट-ग्लोइंग बनाने के लिए रोज रात को ग्लिसरीन लगाती हैं अकांक्षा, आप भी कर सकते हैं ट्राई

ग्लोइंग स्किन के लिए अकांक्षा रोज रात को ग्लिसरीन का इस्तेमाल करती हैं। आप भी ग्लिसरीन से अपने चेहरे की चमक बढ़ा सकते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
चेहरे को सॉफ्ट-ग्लोइंग बनाने के लिए रोज रात को ग्लिसरीन लगाती हैं अकांक्षा, आप भी कर सकते हैं ट्राई


Glycerine Uses at Night by Akansha in Hindi: लड़के हों या लड़कियां, सभी लोग खूबसूरत चेहरे की तलाश में रहते हैं। जब चेहरे पर दाग-धब्बे, मुंहासे या ब्लैकहेड्स आदि नहीं होते हैं, तो स्किन खूबसूरत नजर आती है। लेकिन आजकल खराब खान-पान, तनाव और लाइफस्टाइल की वजह से अधिकतर लोगों के चेहरे पर तरह-तरह की समस्याएं देखने को मिलती हैं। कोई दाग-धब्बों से, तो कोई एक्ने या पिंपल्स से परेशान हैं। इतना ही नहीं, कई लोग तो ड्राई स्किन से भी परेशान रहते हैं। ड्राई स्किन की वजह से चेहरे पर पपड़ी-सी जमने लगती है और चेहरे की खूबसूरती छीन जाती है। ऐसा ही गुरुग्राम की रहने वाली अकांक्षा के साथ भी हुआ। अकांक्षा की स्किन काफी रूखी और बेजान हो गई थी। ऐसे में अकांक्षा ने चेहरे पर ग्लिसरीन का इस्तेमाल करना शुरू किया। ग्लिसरीन से अकांक्षा को काफी फर्क नजर आने लगा। ग्लिसरीन से चेहरे की ड्राईनेस दूर हुई और चेहरे की स्किन काफी सॉफ्ट-ग्लोइंग बन गई। आज ओन्लीमायहेल्‍थ के 'स्किन केयर स्पेशल सीरीज' में हम आपको अकांक्षा की ग्लोइंग स्किन का राज क्या है, इसके बारे में बताने जा रहे हैं, उन्हीं की जुबानी-

रात को सोते समय लगाती हूं ग्लिसरीन

अकांक्षा बताती हैं,'मैं पिछले तीन सालों से ग्लिसरीन लगा रही हूं। वैसे तो मैं ग्लिसरीन का इस्तेमाल फेस मास्क में मिलाकर भी करती हूं। लेकिन मैं रोजाना रात को भी अपने चेहरे पर ग्लिसरीन लगाकर सोती हूं। रातभर ग्लिसरीन को चेहरे पर लगाकर छोड़ देती हूं और सुबह सामान्य पानी से धो लेती हूं। जब मैं सुबह चेहरा धोती हूं, तो स्किन एकदम मुलायम और कोमल बन जाती है।'

skin care tips

चेहरे पर नहीं लगाती अलग-अलग प्रोडक्ट्स

अकांक्षा बताती हैं,'मैं पहले अपनी स्किन पर कई एक्सपेरिमेंट करती थी। मैं पहले एलोवेरा, गुलाब जल, मुल्तानी मिट्टी, कभी-कभी बेसन और हल्दी का इस्तेमाल किया करती थी। लेकिन जब से मैंने ग्लिसरीन का इस्तेमाल करना शुरू किया है, तब से मैं अलग-अलग प्रोडक्टस और घरेलू उपायों को आजमाना छोड़ दिया है। मैं पिछले तीन सालों से अपने चेहरे पर सिर्फ ग्लिसरीन ही लगा रही हूं। मेरी स्किन पर ग्लिसरीन काफी सही तरीके से काम करता है। मैं अपनी स्किन पर  मार्केट में मिलने वाले प्रोडक्ट्स का भी यूज नहीं करती हूं।'

इसे भी पढ़ें- झड़ते बालों से परेशान थीं संगीता, लगाया यह खास हेयर मास्क, पहले से लंबे-घने हो गए हैं बाल

चेहरे पर ग्लिसरीन लगाने का तरीका

  • आप भी आकांक्षा की तरह रोज रात को ग्लिसरीन लगा सकते हैं।
  • इसके लिए आप 2-3 चम्मच ग्लिसरीन लें।
  • इसमें गुलाब जल मिक्स करें।
  • अब इसे स्प्रे बोतल में डाल लें।
  • चेहरे पर रोज रात को लगाकर सो जाएं।
  • रोजाना रात को चेहरे पर ग्लिसरीन लगाने से त्वचा मुलायम और कोमल बनती है।

चेहरे पर ग्लिसरीन लगाने के फायदे

  • चेहरे पर ग्लिसरीन लगाने से ड्राई स्किन से छुटकारा मिलता है।
  • ग्लिसरीन लगाने से त्वचा मुलायम और कोमल बनती है।
  • अगर आप रोज रात को ग्लिसरीन लगाएंगे, तो इससे चेहरे की चमक बढ़ेगी।
  • ग्लिसरीन लगाने से चेहरे की रंगत में सुधार होता है।
  • ग्लिसरीन लगाने से मुंहासे और दाग-धब्बे दूर होते हैं।
  • अगर आपके चेहरे पर ब्लैकहेड्स हैं, तो आप ग्लिसरीन का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • ग्लिसरीन लगाने से त्वचा से जुड़ी कई अन्य समस्याएं भी दूर होती हैं।

इसे भी पढ़ें- दो साल से हर रात चेहरे पर लगाती हूं गुलाब जल, कम हो गए एक्ने और बढ़ गया ग्लो

अगर अकांक्षा की तरह आप भी चेहरे का ग्लो बढ़ाना चाहते हैं, तो ग्लिसरीन ट्राई कर सकते हैं। ग्लिसरीन को सभी स्किन टाइप के लिए अच्छा माना जाता है। लेकिन अगर आपकी सेंसिटिव स्किन है, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें। कई बार सेंसिटिव स्किन पर ग्लिसरीन लगाने से मुंहासे हो सकते हैं। अगर आप अपनी स्किन को हमेशा हेल्दी बनाए रखना चाहते हैं, तो हमारे 'स्किन केयर स्पेशल सीरीज' के साथ जुड़े रहें। स्किन केयर स्पेशल सीरीज के आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़े रहें हमारी वेबसाइट https://www.onlymyhealth.com के साथ। अगर आपको ये आर्टिकल पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और परिचितों के साथ जरूर शेयर करें।

Read Next

Face Shaving Tips: शेविंग के बाद पुरुष इस तरह करें स्किन की देखभाल, नहीं होगी जलन की समस्या

Disclaimer