Long Hair Home Remedy in Hindi: बाल झड़ने की समस्या आजकल बेहद आम होती जा रही है। इसके कई कारण हो सकते हैं। किसी के बाल खराब हेयर केयर, तो किसी के बाल पोषक तत्वों की कमी की वजह से झड़ सकते हैं। इसके अलावा, प्रदूषण और धूल-मिट्टी भी बालों के झड़ने का कारण बन सकते हैं। एक दिन में 50 से 100 बालों का टूटना सामान्य माना जाता है। लेकिन अगर आपके बाल रोजाना इससे ज्यादा झड़ रहे हैं, तो यह चिंता का विषय हो सकता है। इस स्थिति में बाल पतले और कमजोर होने लगते हैं। यही नहीं अगर लंबे समय तक बाल तेजी से झड़ते रहते हैं, तो गंजापन तक आ सकता है। लड़की हो या लड़का, दोनों के लिए बालों का झड़ना डरावना हो सकता है। ऐसा ही द्वारका में रहने वाली 29 वर्षीय संगीता रावत के साथ भी हुआ, जिन्हें दो साल पहले गंभीर हेयर फॉल का सामना करना पड़ा था। लेकिन आज संगीता के बाल काफी लंबे और घने हैं। साथ ही, उनका हेयर फॉल भी कंट्रोल हो गया है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर संगीता ने अपने हेयर फॉल को कैसे कंट्रोल किया और उनके बालों की ग्रोथ कैसे हुई। तो आज 'Hair Care Series'के इस लेख में हम आपको संगीता की कहानी, उन्हीं की जुबानी बताने जा रहे हैं, जो Tried and Tested है।
दो साल पहले हुई थी हेयर फॉल की समस्या
संगीता बताती हैं, 'पहले मेरे बाल काफी लंबे और घने थे। लेकिन ऑफिस और घर के कामों में बिजी रहने की वजह से मैं अपने बालों की सही से देखभाल नहीं कर पा रही थी। इसकी वजह से दो साल पहले मेरे बाल काफी तेजी से झड़ने लगे। आलम ये था कि सिर पर हाथ लगाते ही कई बाल निकल आते थे। हेयर वॉश के दौरान भी बाल काफी झड़ने लगे थे। इतना ही नहीं, जब मैं सुबह सोकर उठती थी, तो मेरे तकिए पर भी बाल निकले होते थे। फिर हेयर फॉल को कंट्रोल करने के लिए मैंने कई शैंपू और कंडीशनर बदलें। साथ ही, मार्केट में मिलने वाले तरह-तरह के हेयर पैक भी ट्राई किए। लेकिन फिर भी बालों का झड़ना नहीं रुका। एक समय ऐसा आया, जब मेरे बाल काफी पतले हो गए। बालों का वॉल्यूम काफी कम हो गया है। ऐसे में मैं काफी डर गई थी। फिर मैंने इंटरनेट पर हेयर फॉल कंट्रोल करने के नुस्खों के बारे में सर्च किया। मुझे आंवला और दही हेयर मास्क (Amla and Curd Hair Mask) के बारे में पता चला। तब से लेकर आज तक मैं इसी हेयर मास्क को अप्लाई कर रही हूं। साथ ही, बालों पर ऑयलिंग करती हूं।'
इसे भी पढ़ें- 7 सालों से इस्तेमाल कर रही हूं नानी का बताया मेथी वाला नुस्खा, रुका हेयर फॉल और हुई बालों की ग्रोथ
आंवला और दही हेयर मास्क से कंट्रोल हुआ हेयर फॉल
संगीता बताती हैं, 'मैंने इंटरनेट पर हेयर फॉल कंट्रोल करने वाले कई आर्टिकल्स पढ़े। इसी दौरान मुझे एक आर्टिकल आंवला और दही हेयर मास्क के बारे में मिला। मेरे घर पर आंवला पाउडर रखा हुआ था। तब मैंने इस हेयर मास्क को ट्राई करने का सोचा। जब मैंने पहली बार आंवला और दही हेयर मास्क लगाया, तो इससे मेरे बाल काफी मुलायम और चमकदार नजर आने लगे थे। फिर दूसरी बार इस हेयर मास्क को लगाया, इससे बालों पर थोड़ा-सा फर्क देखने को मिला। लगभग 1-2 महीने तक आंवला और दही हेयर मास्क लगातार लगाती रही, इससे मैंने ध्यान दिया कि मेरे बाल झड़ने कम हो गए। यानी आंवला और दही हेयर मास्क से मुझे काफी फर्क देखने को मिला। यही वजह है कि लगभग 2 सालों से मैं आंवला और दही हेयर मास्क का इस्तेमाल कर रही हूं। जब से मैं इस हेयर मास्क को लगा रही हूं, मेरा हेयर फॉल कंट्रोल हुआ है। साथ ही, मेरे बाल लंबे और घने भी बने हैं।
आंवला और दही हेयर मास्क कैसे बनाएं?- How to Make Amla and Curd Hair Mask in Hindi
सामग्री
- आंवला पाउडर : 4-5 चम्मच
- दही : 6-7 चम्मच
- एलोवेरा जेल : 2 चम्मच
बनाने का तरीका
- इसके लिए आप एक बाउल में दही लें।
- इसमें आंवला पाउडर और एलोवेरा जेल मिलाएं।
- अब इस पेस्ट को अपने बालों और स्कैल्प पर लगाएं।
- आधे घंटे बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें।
- आप सप्ताह में 1-2 बार इस हेयर मास्क को अप्लाई कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- हेयर स्मूदनिंग से डैमेज हुए बालों पर निकिता ने लगाया यह हेयर पैक, पहले से ज्यादा शाइनी हो गए हैं बाल
आंवला और दही हेयर मास्क लगाने के फायदे
- इस हेयर मास्क को लगाने से झड़ते बालों की समस्या को रोका जा सकता है।
- यह बालों को मजबूत और घना बनाने में मदद करता है।
- आंवला और दही बालों की चमक बढ़ाते हैं।
- अगर आपके बाल डैमेज है, तो यह हेयर मास्क काफी लाभकारी हो सकता है।
- यह मास्क डैंड्रफ और इंफेक्शन को दूर करने में मदद करता है।
- आंवला और दही हेयर मास्क बालों की ग्रोथ में भी मदद करता है।
- अगर आपको स्कैल्प पर कोई इंफेक्शन है, तो भी इस मास्क का इस्तेमाल करना फायेदमंद हो सकता है।
अगर आपको भी हेयर फॉल की दिक्कत है या आपके बाल पतले और कमजोर हो गए हैं, तो आप भी संगीता द्वारा अपनाए गए इस हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन सभी के लिए आंवला और दही हेयर मास्क अलग-अलग तरीकों से काम करता है। बालों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए आप हमारे 'हेयर केयर स्पेशल सीरीज' के साथ जुड़े रहें। हेयर केयर स्पेशल सीरीज के आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़े रहें हमारी वेबसाइट www.onlymyhealth.com के साथ। अगर आपको ये आर्टिकल पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और परिचितों के साथ जरूर शेयर करें।