Fri Sep 11, 2026 | 08:19 PM IST

Medically Reviewed by Archana Jain , Nutritionist

ठंड में बादाम मिल्क पीने के फायदे, एक्सपर्ट से जानें

बादाम मिल्क में बहुत से पोषक तत्व होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होते हैं, लेकिन सर्दियों में इसका सेवन करने से क्या लाभ मिलते हैं? आइए लेख में जानें -

Benefits Of Drinking Almond Milk In Winter In Hindi: सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए अक्सर लोगों को हेल्दी और पोषक तत्वों से युक्त फूड्स को डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है, जिससे स्वास्थ्य को लाभ मिलते हैं और शरीर में गर्मी बनाए रखने में मदद मिलती है। बादाम का दूध भी इनमें से एक है। सर्दियों में बादाम का दूध पीना स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से फायदेमंद माना जाता है। बादाम के दूध में अच्छी मात्रा में कैल्शियम, प्रोटीन, मैग्नीशियम, जिंक, विटामिन-ई, ए और डी जैसे पोषक तत्व होते हैं। इसका सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। ऐसे में आइए जयपुर में स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन (Archana Jain, Dietitian and Nutritionist, Director, Angelcare-A Nutrition and Wellness Center, Jaipur) से जानें ठंड में बादाम मिल्क पीने के क्या फायदे हैं?

ठंड में बादाम मिल्क पीने के फायदे - Thand Mein Badam Doodh Peene Ke Fayde In Hindi

डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, ठंड में बादाम दूध का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसका सेवन करने से कई समस्याओं से बचाव करने में मदद मिलती है, लेकिन ध्यान रहे, इसका सेवन सीमित मात्रा में करें और इससे किसी भी तरह की एलर्जी होने पर इसका सेवन करने से बचें।

1. इम्यूनिटी बूस्ट करे

बादाम के दूध में भरपूर मात्रा में विटामिन-ई और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने और बीमारियों से बचाव करने में मदद मिलती है, साथ ही, इससे शरीर का इंफेक्शन से भी बचाव होता है।

इसे भी पढ़ें: ओट्स मिल्क और बादाम के दूध में वजन घटाने के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद? जानें एक्सपर्ट से

2. हड्डियों और दांतों को दे मजबूती

बादाम के दूध में भरपूर मात्रा में कैल्शियम और विटामिन-डी होता है, साथ ही, ये फोर्टिफाइड मिल्क है। इसका सेवन करने से शरीर में कैल्शियम की कमी को दूर करने में मदद मिलती है, जिससे हड्डियों को दांतों को मजबूती देने और कैल्शियम की कमी के कारण होने वाली हड्डियों की बीमारियों से बचाव करने में मदद मिलती है।

benefits of drinking almond milk in winter in hindi 01 (5)

3. शरीर को गर्म रखे

बादाम का तासीर गर्म होती है। ऐसे में गर्म बादाम दूध का सेवन करने से शरीर को गर्म रखने और ठंड से बचाव करने में मदद मिलती है। इससे नींद की गुणवत्ता में सुधार करे, अच्छी नींद को बढ़ावा देने और स्ट्रेस को कम करने में मदद मिलती है।

4. स्किन के लिए फायदेमंद

बादाम दूध में भरपूर मात्रा में विटामिन-ई होता है। इसका सेवन करने से स्किन को अंदर से पोषण देने, हेल्दी बनाने, स्किन का एजिंग से बचाव करने, स्किन को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाने में मदद मिलती है। इससे स्किन हेल्दी रहती है।

5. पाचन में सुधार करे

बादाम दूध एक फोर्टिफाइड मिल्क है। इसमें अच्छी मात्रा में फाइबर होता है। ऐसे में इसका सेवन करने से पाचन के लिए जरूरी एंजाइम्स को बढ़ावा देने, पाचन तंत्र को दुरुस्त करने, गट के स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: चेहरे पर लगाएं बादाम के दूध से बने ये 4 फेस मास्क, बना रहेगा प्राकृतिक निखार 

6. हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करे

बादाम के दूध में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल यानी (HDL) और बैड कोलेस्ट्रॉल यानी (LDL) को कम करने में मदद मिलती है। इससे हार्ट के स्वास्थ्य में सुधार करने और इसको हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है।

7. ब्रेन के लिए फायदेमंद

बादाम दूध में अच्छी मात्रा में हेल्दी फैट्स होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से ब्रेन के कार्यों को बेहतर करने, याददाश्त को बेहतर करने और ब्रेन के कार्यों को बेहतर करने में मदद मिलती है। इससे शरीर को एनर्जी देने और थकान को दूर करने में मदद मिलती है।

कैसे बनाएं बादाम का दूध? - How To Make Almond Milk?

बादाम के दूध में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। इसका सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद भी है।

  • इसके लिए गर्म दूध में 4-5 बादाम को पीसकर मिला लें।
  • अब इसका सेवन सुबह खाली पेट या रात को सोने से पहले करें।
  • आप चाहे तो इसमें शहद मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं।

निष्कर्ष

बादाम के दूध में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। इसका सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने, हड्डियों और दांतों को मजबूती देने, शरीर को गर्म रखने, शरीर को एनर्जी देने, स्ट्रेस को कम करने, नींद की गुणवत्ता में सुधार करने, स्किन को हेल्दी रखने, पाचन में सुधार करने, हार्ट को हेल्दी रखने और ब्रेन के कार्यों को बेहतर करने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, इससे किसी भी तरह की एलर्जी होने पर इसका सेवन करने से बचें और स्वास्थ्य से जुड़ी कोई भी समस्या होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • बादाम का दूध कब पीना चाहिए?

    बादाम दूध में भरपूर मात्रा में कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे बहुत से पोषक तत्व होते हैं। इसका सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसका सेवन सुबह खाली पेट करना, नाश्ते में या रात को सोने से पहले किया जा सकता है। ध्यान रहे, इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें और इससे किसी भी तरह की एलर्जी होने पर इसका सेवन करने से बचें।
  • 1 गिलास बादाम दूध में कितना प्रोटीन होता है?

    1 गिलास बादाम दूध में लगभग 1 ग्नाम प्रोटीन होता है। ऐसे में प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए ओट्स मिल्क, सोया मिल्क और गाय के दूध का सेवन भी किया जा सकता है। बता दें, प्रोटीन, मांसपेशियों को रिपेयर करने, इनके स्वास्थ्य में सुधार करने, बालों और स्किन को हेल्दी रखने जैसे कई कार्यों में सहायक होता है।
  • बादाम के दूध के क्या नुकसान हैं?

    बादाम मिल्क वैसे तो स्वस्थ्य के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन इससे किसी भी तरह की एलर्जी होने, ब्लोटिंग और पेट दर्द जैसी पाचन से जुड़ी समस्याएं होने, थायराइड की समस्या होने और वजन कंट्रोल करने वाले लोगों को बादाम मिल्क का सेवन करने से बचना चाहिए। इसके कारण लोगों को कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं।  

Read Next

सर्दियों में मूंगफली खाना है पसंद? लेकिन इन बातों का रखें ध्यान हो सकती हैं परेशानियां

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 02, 2026 12:21 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Jan 02, 2026 12:21 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Archana Jain

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content