चेहरे पर लगाएं बादाम के दूध से बने ये 4 फेस मास्क, बना रहेगा प्राकृतिक निखार

Almond Milk Face Mask: बादाम का दूध त्वचा में प्राकृतिक निखार लाने में मदद कर सकता है। आइये जानें इससे फेस मास्क बनाने के तरीके।   
  • SHARE
  • FOLLOW
चेहरे पर लगाएं बादाम के दूध से बने ये 4 फेस मास्क, बना रहेगा प्राकृतिक निखार

How To Make Almond Milk Face Mask: ग्लोइंग और हेल्दी स्किन पाने के लिए हम क्या कुछ नहीं करते! स्किन केयर प्रोडक्ट्स से लेकर पार्लर के केमिकल ट्रीटमेंट तक हर वो चीज अपनाते हैं, जो स्किन को हेल्दी बनाए रख सके। हेल्दी स्किन पाने के लिए आप इन केमिकल प्रोडक्ट्स की जगह बादाम के दूध का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। बादाम के दूध में आवश्यक गुण पाए जाते हैं, जो स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। इसे आप फेस स्क्रब, फेस मास्क के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। यह डार्क स्पॉट्स और डल स्किन की समस्या खत्म करने में मदद करता है। तो चलिए इस लेख के माध्यम से जानें बादाम के दूध से फेस मास्क बनाने के तरीके। 

almond face mask

त्वचा के लिए बादाम के दूध के फायदे- Almond Milk Benefits For Skin 

बादाम के दूध में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन-सी पाया जाता है, जो उम्र के लक्षण कम करता है। यह स्किन को टोन और मॉइश्चराइज करने में मदद कर सकता है। इसके इस्तेमाल से डार्क स्पॉट्स और ड्राई स्किन की समस्या खत्म होती है। 

बादाम के दूध से बनाएं ये 4 फेस मास्क- Almond milk face mask for glowing skin

बादाम का दूध और मुल्तानी मिट्टी

मुल्तानी मिट्टी और बादाम के दूध का फेस मास्क स्किन को हाइड्रेट करने और ग्लोइंग बनाए रखने में मदद कर सकता है। इसके इस्तेमाल से डार्क स्पॉट्स और डल स्किन की समस्या भी ठीक होती है। 

फेस मास्क तैयार करने के लिए बाउल में 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लीजिए। पेस्ट तैयार करने के लिए इसमें जरूरत अनुसार बादाम का दूध मिलाएं। इस फेस मास्क को चेहरे और गर्दन पर लगाएं और सूखने के बाद चेहरा धो लें। 

इसे भी पढ़े- Almonds Face Pack: 5 मिनट में तैयार करें बादाम से बने 3 फेस मास्‍क, पाएं इंस्‍टेंट ग्‍लो

बादाम का दूध और बेसन

बेसन में मौजूद बारीक कण त्वचा की गहराई से सफाई करने में मदद कर सकते हैं। यह फेस मास्क स्किन को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाए रखने में मदद कर सकता है। एक बाउल में 2 चम्मच बेसन, आधा चम्मच हल्दी और बादाम का दूध मिलाएं। पेस्ट तैयार करके इसे चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट के लिए रहने दें।  

बादाम का दूध और चंदन

बादाम का दूध और चंदन का फेस मास्क स्किन को स्मूद और ग्लोइंग रखने में मदद कर सकता है। यह डार्क स्पॉट्स, डल स्किन और डैमेज स्किन की समस्या खत्म करने में मदद कर सकता है। इस फेस मास्क को तैयार करने के लिए बाउल में 2 चम्मच चंदन पाउडर लीजिए। इसमें 2 चम्मच बादाम का दूध, गुलाब जेल और हल्दी मिलाकर मिक्स कर लें। चेहरे पर 15 मिनट लगाएं रखें। 

इसे भी पढ़े-  चेहरे पर लगाएं बादाम से बने ये 3 फेस पैक, धीरे-धीरे मिटने लगेंगी झुर्रियां

एलोवेरा और बादाम का दूध

बाउल में 2 चम्मच एलोवेरा जेल और 2 चम्मच बादाम का दूध लें। दोनों को मिलाकर 15 मिनट तक चेहरे पर लगाए रखें। सूखने के बाद चेहरा धोएं और फर्क महसूस करें। 

त्वचा पर निखार लाने के लिए ये सभी फेस मास्क फायदेमंद हो सकते हैं। स्किन पर होने वाले साइड इफेक्ट्स रोकने के लिए इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।

 

Read Next

त्योहार के दिनों में इन 5 गलत‍ियों के कारण छ‍िन सकता है फेस ग्‍लो, जानें कैसे रखें स्‍क‍िन का ख्‍याल

Disclaimer