Soy Milk Vs Almond Milk Vs Oat Milk: आपने सुना होगा कि कुछ लोगों को दूध नहीं पचता या उन्हें लैक्टोज एलर्जी होती है। इसके अलावा कुछ लोगों को दूध से स्किन से जुड़ी समस्या होने लगती है या वजन बढ़ने का डर होता है। ऐसे में लोग दूध के दूसरे विकल्पों की तलाश करते हैं जैसे सोया मिल्क, बादाम मिल्क और ओट मिल्क। हालांकि, हमेशा से इस बात की तुलना की गई है कि इनमें से कौन सा सेहत के लिए ज्यादा हेल्दी है और Ms. Edwina Raj, Head of Services - Clinical Nutrition & Dietetics, Aster CMI Hospital, Bangaluru कहती हैं कि सोया मिल्क ज्यादा हेल्दी ऑप्शन है। क्यों? जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
सोया मिल्क, बादाम मिल्क और ओट मिल्क: क्या है ज्यादा हेल्दी?
डाइट एक्सपर्ट एडविना कहती हैं कि सोया मिल्क, बादाम मिल्क और ओट मिल्क, तीनों ही डेयरी के अच्छे विकल्प हो सकते हैं, लेकिन इनमें पोषक तत्व अलग-अलग होते हैं। आमतौर पर सोया मिल्क में बादाम या ओट मिल्क के मुकाबले काफी ज्यादा प्रोटीन होता है तो वहीं बादाम मिल्क में अक्सर कैलोरी और प्रोटीन कम होते हैं और ओट मिल्क में आमतौर पर ज्यादा कार्बोहाइड्रेट और नैचुरली क्रीमी टेक्सचर होता है। हालांकि, इनकी सही मात्रा ब्रांड और इस बात पर निर्भर करती है कि प्रोडक्ट मीठा है या फोर्टिफाइड है।
| विशेषता | सोया मिल्क | बादाम मिल्क | ओट मिल्क | |
| प्रोटीन | काफी ज्यादा (प्लांट-बेस्ड) | कम | सोया से कम | |
| कैलोरी | मध्यम | कम | ज्यादा | |
| कार्बोहाइड्रेट | सामान्य | कम | ज्यादा | |
| टेक्सचर (Texture) | सामान्य | हल्का | नैचुरली क्रीमी | |
| खास पोषक तत्व | फोर्टिफाइड होने पर कैल्शियम और विटामिन D | कम प्रोटीन और कम कैलोरी वाला विकल्प | अधिक कार्बोहाइड्रेट | |
| किनके लिए फायदेमंद? | मसल मास बढ़ाने वालों, बॉडी बिल्डर्स और कैल्शियम की कमी/कमजोर हड्डियों वाले लोगों के लिए | वजन बैलेंस रखने वालों और हाई यूरिक एसिड वाले लोगों के लिए (जिन्हें कम प्रोटीन चाहिए) | वजन बढ़ाने चाहने वालों और नाश्ते में दिनभर की एनर्जी चाहने वालों के लिए | |
| हेल्थ रेटिंग | सबसे ज्यादा हेल्दी (ज्यादा मानकों को पूरा करता है) | अच्छा और हल्का विकल्प | स्वाद और एनर्जी के लिए अच्छा विकल्प |
किन लोगों के लिए फायदेमंद है सोया मिल्क?
डाइट एक्सपर्ट एडविना कहती हैं कि सोया मिल्क तब खास तौर पर फायदेमंद हो सकता है
- जब प्रोटीन लेना जरूरी हो क्योंकि यह प्लांट-बेस्ड प्रोटीन देता है जो कि मसल मास बढ़ाने के लिए या बॉडी बिल्डर्स के लिए फायदेमंद है।
- फोर्टिफाइड होने पर सोया मिल्क कैल्शियम और विटामिन D जैसे पोषक तत्व भी देता है जिस वजह से यह उन लोगों के लिए फायदेमंद हो जाता है जो कि कैल्शियम की कमी की वजह से दूध पीते हैं। साथ ही सोया मिल्क उन लोगों के लिए फायदेमंद हो जाता है जिन लोगों की हड्डियां कमजोर होती हैं और इन्हें मजबूती प्रदान करने के लिए दूध पीना जरूरी हो जाता है।
इसे भी पढ़ें: क्या दूध से बनी चीजें खाने से वाकई पिंपल्स होते हैं? बता रहे हैं डॉक्टर
किन लोगों के लिए फायदेमंद है बादाम का दूध?
आगे डाइट एक्सपर्ट एडविना कहती हैं कि बादाम मिल्क उन लोगों के लिए सही हो सकता है
- जो हल्का और कम कैलोरी वाला ड्रिंक चाहते हैं और वेट बैलेंस रखना चाहते हैं।
- बादाम मिल्क उन लोगों के लिए भी फायदेमंद है जो हाई प्रोटीन डाइट नहीं लेना चाहते लेकिन बॉडी में इसे बैलेंस भी रखना चाहते हों जैसे हाई यूरिक एसिड वाले लोगों के लिए बादाम मिल्क एक सही ऑप्शन है।
01 (64)
किन लोगों के लिए फायदेमंद है ओट मिल्क?
ओट मिल्क स्वाद और टेक्सचर के लिए अच्छा हो सकता है, लेकिन इसमें कुछ बिना चीनी वाले बादाम या सोया प्रोडक्ट के मुकाबले ज्यादा कार्बोहाइड्रेट और कैलोरी हो सकती है। ओट मिल्क उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो कि
- वजन बढ़ाना चाह रहे हैं।
- नाश्ते में ओट मिल्क ले सकते हैं जिससे दिनभर शरीर में एनर्जी बनी रहती है।
इसे भी पढ़ें: क्या ज्यादा दूध पीने से वाकई हड्डियां कमजोर हो जाती हैं? एक्सपर्ट से जानें जवाब
क्या है ज्यादा हेल्दी?
डाइट एक्सपर्ट एडविना कहती हैं कि सोया मिल्क (Soy Milk) ज्यादा हेल्दी ऑप्शन है क्योंकि यह डाइट से जुड़े ज्यादा मानकों को पूरा करती है। इसमें ज्यादा प्रोटीन है, कैल्शियम है और विटामिन डी है जिसकी वजह से लोग गाय के दूध का चुनाव करते हैं। इसलिए ऐसा कह सकते हैं कि अगर आप गाय का दूध नहीं पीन चाहते तो सोया मिल्क का चुनाव कर सकते हैं।
Foods जर्मल में सोया मिल्क के फायदे (Soy Milk Benefits) के बारे में बताया है। विभिन्न स्वास्थ्य स्थितियों में सोया ड्रिंक्स ज्यादा फायदेमंद हैं क्योंकि इसमें आइसोफ्लेवोंस (isoflavones) नामक एक एंटीऑक्सीडेंट कंपाउंड पाया जाता है जिससे सेहत को कई फायदे मिलते हैं जैसे-
- सोया मिल्क हृदय संबंधी बीमारियों के खतरे को कम करता है।
- हार्मोन हेल्थ को सही रखता है।
- मेनोपॉज की समस्याएं कम होती हैं क्योंकि आइसोफ्लेवोंस पौधों से मिलने वाले कंपाउंड (फाइटोएस्ट्रोजेन) हैं, जिनकी केमिकल संरचना इंसानी एस्ट्रोजेन जैसी होती है और ये शरीर में एस्ट्रोजेन रिसेप्टर्स से जुड़ सकते हैं। यह एक नॉन-हॉर्मोनल विकल्प के तौर पर हॉट फ्लैशेज, वजाइनल ड्राइनेस और मेनोपॉज के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकता है।
- हड्डियों की सेहत अच्छी होती है।
- आंतों के लिए सोया मिल्क फायदेमंद है।
क्या है डाइट एक्सपर्ट का सुझाव:
डाइट एक्सपर्ट एडविना कहती हैं कि इसलिए, यह मान लेने के बजाय कि एक ही कैटेगरी के सभी प्रोडक्ट एक जैसे होते हैं, न्यूट्रिशन लेबल चेक करना जरूरी है। आम इस्तेमाल के लिए, बिना चीनी वाला और सही तरह से फोर्टिफाइड प्रोडक्ट एक अच्छा विकल्प हो सकता है। ब्रांड चुनते समय लोगों को प्रोटीन, एडेड शुगर, कैल्शियम, विटामिन D, कैलोरी और सर्विंग साइज की तुलना करनी चाहिए।
निष्कर्ष:
अंत में डाइट एक्सपर्ट एडविना कहती हैं कि ध्यान देने वाली बात यह है कि सोया या नट से एलर्जी वाले लोगों को संबंधित प्रोडक्ट से बचना चाहिए। बच्चों, बुज़ुर्गों, एथलीटों या खास पोषण की जरूरत वाले लोगों को सिर्फ लोकप्रियता या मार्केटिंग के दावों के आधार पर मिल्क का विकल्प चुनने के बजाय, अपनी पूरी डाइट के आधार पर ज्यादा पर्सनलाइज्ड विकल्प चुनने की जरूरत हो सकती है।
FAQ
सोया दूध कब पीना चाहिए?
सोया दूध आप पोस्ट वर्कआउट डाइट में ले सकते हैं। आप इसे एक्सरसाइज के बाद नाश्ते के साथ ले सकते हैं जो कि सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।दूध और सोया दूध में क्या अंतर है?
दूध, जानवर आधारित डेयरी है जबकि सोया मिल्क प्लांट बेस्ड डेयरी है जो कि सोयाबीन से बनता है। गाय और भैंस से मिलने वाले दूध में लैक्टोज होता है जबकि सोया मिल्क लैक्टोज फ्री है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Sep 29, 2026 12:33 IST
Published By : Pallavi Kumari
Reviewed By : Edwina Raj
-1790660629285.webp)