Fri Sep 11, 2026 | 08:19 PM IST

Medically Reviewed by Dr Kiran Gupta , Yoga, Naturopathy Consultant & Nutrition & Dietician

गैस में अजवाइन का तेल कैसे लगाएं? जानें सही तरीका और सावधानियां

गैस की समस्या आजकल हर उम्र के लोगों में आम होती जा रही है। कभी पेट फूलना, कभी डकारें, तो कभी भारीपन या पेट दर्द, ये सभी लक्षण गैस की शिकायत का संकेत देते हैं। यहां जानिए, गैस की समस्या दूर करने के लिए अजवाइन का तेल लगाने का सही तरीका क्या है?

आजकल की तेज तर्रार लाइफस्टाइल में गैस की समस्या किसी के लिए भी आम हो गई है। छोटे बच्चे हों, युवा हों या बुजुर्ग, पेट फूलना, भारीपन, डकार और गैस से जुड़ी परेशानियां हर उम्र में देखने को मिलती हैं। कई बार यह समस्या इतनी बढ़ जाती है कि पूरे दिन की एक्टिविटीज पर असर डालती है। ऐसे में आयुर्वेदिक उपाय हमेशा से ही कारगर और सुरक्षित विकल्प रहे हैं। इनमें से एक पारंपरिक और प्रभावी उपाय है अजवाइन का तेल, जिसे सही तरीके से बनाने और इस्तेमाल करने पर गैस की समस्या से आराम मिलता है। इस लेख में मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता से जानिए, गैस की समस्या दूर करने के लिए अजवाइन का तेल लगाने का सही तरीका क्या है?

अजवाइन के औषधीय गुण

अजवाइन में कई औषधीय तत्व पाए जाते हैं, जो पेट की मांसपेशियों को आराम देते हैं और गैस बनने की प्रक्रिया को कम करते हैं। आयुर्वेदाचार्य किरण गुप्ता बताती हैं कि अजवाइन का तेल पेट में सूजन और भारीपन को कम करने में मदद करता है। यह पेट के लिए हल्का गर्म असर पैदा करता है, जिससे गैस बाहर निकलती है और पाचन बेहतर होता है।

अजवाइन का तेल केवल गैस ही नहीं कम करता, बल्कि पेट की ऐंठन, डकार और भारीपन की समस्या में भी राहत देता है। यह पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है और पेट में मौजूद हानिकारक गैस को बाहर निकालने में मदद करता है। नियमित इस्तेमाल से कब्ज जैसी समस्या भी कम होती है।

इसे भी पढ़ें: स्किन के लिए फायदेमंद होता है अजवाइन का तेल, जानें उपयोग का तरीका

गैस में अजवाइन तेल लगाने का सही तरीका

आयुर्वेदाचार्य किरण गुप्ता के अनुसार, अजवाइन का तेल पेट पर लगाने का तरीका बहुत जरूरी है।

  • पेट को साफ रखें और अजवाइन का तेल थोड़ा सा हाथ में लेकर पेट के ऊपर गोल-गोल मालिश करें।
  • मालिश 5-10 मिनट तक करें और हल्के हाथ से पेट की मांसपेशियों को दबाएं।
  • मालिश के बाद पेट को गर्म तौलिये या रजाई से ढक दें।

गैस की समस्या बच्चों और बुजुर्गों में भी आम है। आयुर्वेदाचार्य किरण गुप्ता कहती हैं कि बच्चों के लिए तेल की मात्रा बहुत कम रखें और हल्के हाथ से मालिश करें। बुजुर्गों में तेल को हल्का गर्म करके ही इस्तेमाल करें ताकि त्वचा पर जलन न हो।

इसे भी पढ़ें: घुटनों के दर्द के लिए घर पर लहसुन और अजवाइन से बनाएं दर्द-निवारक तेल, एक्सपर्ट से जानें फायदे

ajwain oil for gas

अजवाइन का तेल बनाने का तरीका

  • अजवाइन - 2 चम्मच
  • तिल का तेल या सरसों का तेल - 100ml
  • सबसे पहले तिल या सरसों का तेल हल्का गुनगुना करें।
  • इसमें अजवाइन डालकर धीमी आंच पर 1 मिनट तक भूनें।
  • तेल को ठंडा होने दें और फिर किसी कांच की बोतल में रख लें।

डॉक्टर की सलाह

  • अजवाइन का तेल गुनगुना उपयोग करें, बिल्कुल उबलता नहीं।
  • पेट में घाव या जलन होने पर इसका इस्तेमाल न करें।
  • बच्चे और बुजुर्ग केवल हल्की मात्रा में इस्तेमाल करें।
  • गैस की समस्या लगातार बनी रहे तो डॉक्टर या आयुर्वेदाचार्य की सलाह लें।

निष्कर्ष

गैस की समस्या से राहत पाने के लिए अजवाइन का तेल एक सुरक्षित और प्रभावी उपाय है। आयुर्वेदाचार्य किरण गुप्ता के अनुसार, इसे सही मात्रा में बनाना और सही तरीके से पेट पर मालिश करना बेहद जरूरी है। अजवाइन का तेल न केवल गैस, पेट फूलना और भारीपन को कम करता है, बल्कि पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाता है। नियमित इस्तेमाल और सही तरीका अपनाकर आप अपने पेट की गैस की समस्या को घर बैठे आसानी से कम कर सकते हैं।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • शरीर में फंसी गैस को कैसे निकालें?

    शरीर से गैस निकालने के लिए टहलें, गर्म हर्बल चाय पिएं और पवनमुक्तासन जैसे योग करें। अगर समस्या बनी रहती है जो एक्सपर्ट से सलाह लें।
  • सुबह खाली पेट क्या खाएं जिससे गैस न बने?

    सुबह खाली पेट गैस न बने, इसके लिए आप भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स लें इसके अलावा ओट्स, छाछ, पपीता, अदरक की चाय ले सकते हैं, जो पाचन सुधारते हैं। वहीं, धीरे-धीरे खाएं, खूब चबाएं और पेट को भारी करने वाले खाने से बचें, जिससे पेट हल्का रहता है।
  • क्या हम रोजाना अजवाइन खा सकते हैं?

    सीमित मात्रा में अजवाइन के सेवन रोजाना किया जा सकता है लेकिन अगर आपको कोई बीमारी या समस्या है जो एक्सपर्ट की सलाह अनुसार ही इसका सेवन करें।

Read Next

बच्चों की सर्दी-खांसी होने पर कौन-सी हर्बल ड्रिंक पिलानी चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Akanksha Tiwari

Senior Sub Editor

आकांक्षा तिवारी हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 6 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और फिलहाल जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। आकांक्षा को स्वास्थ्य, पोषण और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। वे पत्रकारिता और जनसंचार में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। रिसर्च, SEO और फैक्ट-चेकिंग में उनकी खास पकड़ है और वे हमेशा प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी देने की कोशिश करती हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 28, 2026 18:17 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Jan 28, 2026 18:17 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Dr Kiran Gupta

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content