
Oil To Get Relief From Knee Pain: बढ़ती उम्र के साथ जोड़ों और बदन दर्द रहना आम बात है। उम्र बढ़ने के साथ हड्डियां और मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं। कई लोगों को सर्वाइकल, मांसपेशियां में दर्द और अकड़न होने जैसी समस्याएं रहने लगती हैं। ऐसे में डाइट और लाइफस्टाइल पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। कैल्शियम सप्लीमेंट और बैलेंस्ड डाइट इन समस्याओं को कंट्रोल रख सकती हैं। इसके अलावा, लाइट एक्सरसाइज और फिजियोथेरेपी की मदद से समस्या को कंट्रोल रखा जा सकता है। कई बार दर्द को कंट्रोल रखना बहुत मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आप लहसुन और अजवाइन से घर पर ही दर्द निवारक तेल बना सकते हैं। इस तेल से मालिश करने से दर्द और सूजन में आराम मिलता है। इसकी रेसिपी और फायदे बताते हुए आयुर्वेदिक कंसल्टेंट और पंचकर्मा स्पेशलिस्ट डॉ मिहिर खत्री ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। आइये लेख के माध्यम से जानें इस बारे में।
दर्द से राहत पाने के लिए बनाएं लहसुन और अजवाइन का तेल- How To Make Garlic and Ajwain Oil
सामग्री
- लहसुन- 5 कलियां
- अजवाइन- 1 चम्मच
- सरसों के बीज- 1 चम्मच
- सौंठ पाउडर- 1 चम्मच
- सरसों का तेल- 200 ml
बनाने की विधि
दर्द निवारक तेल बनाने के लिए लहसुन की कलियों, अजवाइन, सरसों के बीज और सौंठ पाउडर को अच्छे से पीस लें। हल्का-सा पानी मिलाकर इनका पेस्ट तैयार करें। अब 200 मिली लीटर सरसों के तेल को गर्म करें। इसमें ये पेस्ट मिलाकर धीमी आंच पर पकाएं। जब इसमें उबाल आने लगे तो गैस बंद कर दें और तेल को हल्का ठंडा होने दें। इसे एक बोतल में भरकर रख लें और जब भी इस्तेमाल करना हो इसे गर्म करके इस्तेमाल करें।
इसे भी पढ़ें- शरीर की सूजन कम करने के लिए क्या करना चाहिए? एक्सपर्ट से समझें
लहसुन और अजवाइन के तेल के फायदे- Benefits of Garlic and Ajwain Oil
- लहसुन में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इसके इस्तेमाल से तेल में इसके गुण आ जाते हैं। यह सूजन कम करने और दर्द से जल्द देने में मदद करता है।
- अजवाइन की तासीर गर्म होती है। इसके इस्तेमाल से गरमाहट मिलती है और दर्द कम होने में मदद मिलती है। अजवाइन में भी एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो सूजन कम करने और दर्द से राहत देने में मदद करते हैं।
- सरसों के बीज और सौंठ के इस्तेमाल से बदन दर्द से राहत मिलती है। इससे अकड़न और थकावट कम होती है। इनके तेल को इस्तेमाल करने से आपको जल्द आराम मिलेगा।
- सरसों के तेल से मसाज करने से नसों को आराम मिलता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और दर्द से राहत मिलती है। सरसों के तेल को गर्म करके इससे मसाज करें। इससे आपको काफी सुकून मिलेगा।
इसे भी पढ़ें- शरीर की सूजन कम करने के लिए रोज करें ये 4 योगासन, दर्द से भी मिलेगी राहत
इस तेल से आप दिन में कभी भी मसाज कर सकते हैं। अगर आपको इनमें से किसी भी चीज से एलर्जी है, तो इसका इस्तेमाल न करें। जल्द आराम के लिए इसे दिन में दो बार गर्म करके इस्तेमाल करें।
View this post on Instagram
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version