कई लोगों को रात के दौरान पेट में गैस (Stomach Gas) होती है जिसे दूर करने के लिए वह तरह-तरह के उपाय और दवाओं का सेवन करते हैं। कई बार गैस ठीक भी हो जाती है, लेकिन इलाज स्थायी न होने के कारण समस्या फिर सताती है। पेट की गैस दूर करने के उपाय जानने से पहले यह समझ लें कि पेट में गैस होती क्यों है खासकर रात के दौरान? जो लोग देर से खाते हैं या रात में ज्यादा ऑयली या मिर्च-मसाले वाला भोजन करते हैं, उन्हें पेट में गैस हो सकती है। रात में पेट में गैस होने का एक कारण यह भी है कि व्यक्ति अपना दिन देर से शुरू करके रात को देर से खत्म करता है। जो लोग यह नियम रोजाना फॉलो करते हैं, उनमें गैस की समस्या ज्यादा होती है। पेट की गैस से छुटकारा पाने के लिए कहीं दूर जाने की जरूरत नहीं है। उपाय आपके किचन में ही मौजूद हैं। कुछ ऐसे मसाले हैं जिनकी हेल्दी ड्रिंक बनाकर पीने से रात में गैस की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। ऐसी पांच ड्रिंक्स और उनके फायदों को आगे विस्तार से जानेंगे। इस विषय पर बेहतर जानकारी हमने Neha Sinha, Nutritionist At The Nutriwise Clinic, Lucknow से बात की।
1. अजवाइन का पानी पिएं- Ajwain Water
रात को सोने से पहले अजवाइन का पानी पिएं। अजवाइन का पानी पीने से पेट में गैस और ब्लोटिंग की समस्या दूर होती है। पाचन तंत्र के लिए अजवाइन का सेवन फायदेमंद माना जाता है और इससे पेट में दर्द की समस्या भी दूर होती है। जिन लोगों को एसिडिटी होती है, अजवाइन का पानी पीने से उन्हें भी राहत मिलती है। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की एक स्टडी के मुताबिक, अजवाइन में मौजूद थाइमोल से पेट की मांसपेशियों को आराम मिलता है और गैस, अपच और ब्लोटिंग जैसी समस्याएं दूर होती हैं।
यह भी पढ़ें- खाने के बाद पेट भारी लगता है? राहत देंगी ये 3 आसान एक्सरसाइज
2. सौंफ का पानी- Fennel Seed Water

सौंफ का पानी पीने से पेट में फंसी गैस निकल जाती है। पेट को आराम मिलता है और ब्लोटिंग की समस्या दूर होती है। सौंफ का पानी पीने से गट मूवमेंट भी बेहतर होता है। वेट लॉस (Weight Loss) के लिए भी सौंफ का पानी फायदेमंंद होता है। खाने के बाद सौंफ चबाने से पाचन बेहतर होता है और एसिडिटी से बचाव होता है।
यह भी पढ़ें- गैस से राहत पाने के लिए सौंफ का पानी कैसे इस्तेमाल करें? एक्सपर्ट से जानें
3. नींबू पानी- Lemon Water

पेट में गैस होने के कारण भारीपन महसूस होता है। पेट में भारीपन को कम करने के लिए नींबू पानी का सेवन करें। नींबू पानी का सेवन करके डाइजेशन को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। नींबू को फैट कटर भी कहा जाता है क्योंकि इसका सेवन न सिर्फ पाचन तंत्र बल्कि मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने के लिए भी किया जाता है जिससे वेट लॉस में मदद मिलती है।
यह भी पढ़ें- गैस पेन से तुरंत राहत देते हैं ये 3 उपाय, छूमंतर हो जाएगा दर्द
4. चिया सीड्स वॉटर- Chia Seed Water

चिया सीड्स वॉटर का सेवन करने से बाउल मूवमेंट आसान हो जाता है। कब्ज (Constipation) के कारण होने वाली गैस की समस्या दूर होती है। गट हेल्थ को भी मजबूती मिलती है और पेट भी हल्का महसूस होता है। Nutritionist Neha Sinha ने बताया कि रात को चिया सीड्स वॉटर पीने से शुगर स्पाइक्स नहीं होते और कब्ज की समस्या दूर होती है। अगर आईबीएस की समस्या है, तो चिया सीड्स का सेवन सीमित मात्रा में करें क्योंकि इसमें इनसॉल्यूबल फाइबर होता है जिससे ब्लोटिंग की समस्या दूर होती है।
यह भी पढ़ें- पेट फूलने और गैस से हैं परेशान? ये ड्रिंक और फूड्स दिलाएंगे तुरंत राहत
5. जीरा वॉटर- Cumin Seed Water
जीरा वॉटर का सेवन करने से पेट में गैस की समस्या दूर होती है। डाइजेशन बेहतर होता है और ब्लोटिंग से राहत मिलती है। पेट की समस्याओं जैसे अपच, गैस या एसिडिटी को दूर करने के लिए जीरा वॉटर फायदेमंद माना जाता है।
निष्कर्ष:
रात को गैस होती है, तो सोने से पहले जीरा वॉटर, चिया सीड्स वॉटर, नींबू पानी, सौंफ का पानी और अजवाइन का पानी का सेवन कर सकते हैं। इन हेल्दी ड्रिंक्स से गैस की समस्या दूर होने के साथ-साथ पाचन को बेहतर बनाने में भी मदद मिलती है।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
FAQ
रात को पेट में गैस क्यों होती है?
देर रात खाने से, डिनर में तला-भुना खाने से पेट में गैस हो सकती है। जो लोग देर रात सोते हैं या जिनकी नींद पूरी नहीं हो पाती उन्हें भी पेट में गैस हो सकती है। इसलिए समय पर भोजन करके सोना पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है।कौन सा भोजन गैस का कारण बनता है?
ज्यादा तला-भुना भोजन या मसालेदार खाने के कारण पेट में गैस हो सकती है। कुछ लोगों को लैक्टोज युक्त उत्पादों का सेवन करने से भी गैस की समस्या होती है। गैस होने पर आसानी से पचने वाला भोजन करें और पर्याप्त पानी पिएं।गैस का दर्द कहां-कहां होता है?
पेट में गैस होने पर दर्द पेट के साथ-साथ कंधे, छाती, पीठ और कभी-कभी गर्दन के पास भी हो सकता है। कई बार गैस होने पर सीने में भी दर्द महसूस होता है और पेट में भारीपन लगता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Feb 04, 2026 17:04 IST
Modified By : Yashaswi Mathur Feb 04, 2026 17:04 IST
Published By : Yashaswi Mathur
Reviewed By : Neha Mohan Sinha