अपच दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, जल्द मिलेगा आराम

Home Remedies To Treat Indigestion:अपच की समस्या को दूर करने के लिए इन घरेलू उपायों की मदद ली जा सकती हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
अपच दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, जल्द मिलेगा आराम


Home Remedies To Treat Indigestion: अपच की समस्या होने पर व्यक्ति काफी परेशान हो जाता है। इस समय, न तो व्यक्ति कुछ खा पाता है और हर समय पेट भरा रहने जैसा फील होता है। अधिकतर समय अपच की समस्या मसालेदार खाने, तनाव, मोटापा औप अल्सर की वजह से भी होती हैं। अपच होने पर उल्टी, पेट में दर्द, ऐंठन और उल्टी जैसी समस्याएं होती हैं। कई लोग अपच की समस्या को ठीक करने के लिए कई तरह की दवाइयों का सेवन शुरू कर देते हैं। लेकिन कई बार दवाइयों के सेवन से जल्दी आराम नहीं मिलता है। ऐसे में अपच को दूर करने के लिए कुछ घरेलू उपायों की मदद ली जा सकती हैं। ये घरेलू उपाय करने से अपच दूर होने के साथ पेट दर्द भी ठीक होगा। आइए जानते हैं अपच दूर करने के उपायों के बारे में।

लौंग 

लौंग सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसमें मौजूद फाइबर, फोलेट, कार्बोहाइड्रेट और एंटीऑक्सीडेंट्स खाना पचाने में मदद करते हैं और मुंह की बदबू को भी आसानी से दूर करते हैं। लौंग में मौजूद अमिनो एसिड पेट फूलने की समस्या को भी दूर करते हैं।

अदरक 

अदरक शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसमें मौजूद गुण अपच को दूर करने के साथ खाना पचाने में मदद करते हैं। अदरक में पाए जाने वाले एंजाइम पाचन तंत्र को मजबूत रखते हैं और पेट को हेल्दी रखते है। अदरक में आयरन, फाइबर और पोटेशियम आदि पाए जाते हैं, जो अपच को दूर करने के साथ भूख बढ़ाने में मदद करते हैं।

सौंफ 

सौंफ शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसमें प्रचुर मात्रा में फाइबर, सोडियम और विटामिन सी खाना पचाने में मदद करते हैं और पेट को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। अपच को ठीक करने के लिए सौंफ की चाय बनाकर या इसके बीजों को ऐसे ही चबाकर खाया जा सकता है। इसके बीज खाना पचाने में मदद करते हैं।

इसे भी पढ़ें- कब्ज से राहत पाने के लिए गर्मियों में जरूर खाएं ये 5 फल, जानें इनके फायदे

शहद 

शहद की मदद से भी अपच को ठीक किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए 1 चम्मच शहद को 1 गिलास पानी में मिलाकर पिएं। ऐसा करने से अपच दूर होता है और शरीर भी हेल्दी रहता है। ये पानी पीने से पेट में जलन की समस्या भी ठीक होती है।

अजवाइन 

पाचन तंत्र से जुड़ी कई समस्याओं को अजवाइन दूर करती हैं। अजवाइन में पाए जाने वाले गुण अपच को दूर करने के साथ खाना पचाने में मदद करते है। अजवाइन पेट दर्द और उल्टी की समस्या को भी दूर करती है। इसका इस्तेमाल करने के लिए इसकी चाय बनाकर पी सकते हैं या फिर हल्के गुनगुने पानी के साथ आधी चम्मच इसका सेवन करें।

अपच की समस्या को दूर करने के लिए इन घरेलू उपायों की मदद ली जा सकती हैं। लेकिन ध्यान रखें अगर कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इसका सेवन करें।

All Image Credit- Freepik

Read Next

दांतों का पीलापन हटाने में असरदार है नारियल तेल और हल्दी का मिश्रण, जानें इस्तेमाल का तरीका

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version