Sun Oct 11, 2026 | 03:57 PM IST

Medically Reviewed by Dr. Aravinda S N , Lead Consultant – Internal Medicine

पेट के दाहिनी तरफ दर्द क्यों होता है? जानें इसके कारण और बचाव के उपाय

पेट के दाहिने हिस्से में दर्द के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें अपेंडिसाइटिस, पित्त की पथरी और पाचन संबंधी समस्याएं शामिल हैं। सही निदान और समय पर इलाज के लिए लक्षणों को समझना और गंभीर होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।
पेट के दाहिनी तरफ दर्द क्यों होता है? जानें इसके कारण और बचाव के उपायपेट के दाहिनी तरफ दर्द क्यों होता है? जानें इसके कारण और बचाव के उपाय

कई बार लोगों को पेट के दाहिने हिस्से में दर्द होने की समस्या होती हैं। इसके कई मेडिकल कारण हो सकते हैं, जैसे अपेंडिसाइटिस, पित्त की थैली में पथरी और पाचन से जुड़ी समस्याएं। यह परेशानी कभी-कभी गंभीर स्थितियों का कारण भी हो सकती हैं। इन कारणों का समय रहते पता लगाना जरूरी है, ताकि किसी भी गंभीर स्थिति से बचा जा सके। आइए इस बारे में Dr. Aravinda S N, Lead Consultant - Internal Medicine, Aster RV Hospital, Bengaluru से जानें।

पेट के दाहिने हिस्से में दर्द के कारण

डॉ. अरविंद के अनुसार, पेट के दाहिने हिस्से में दर्द कई कारणों से हो सकता है, जिसमें पाचन से जुड़ी मामूली समस्याओं से लेकर ऐसी स्थितियां शामिल हैं, जिनमें तुरंत मेडिकल मदद की जरूरत होती है। दर्द की जगह, उसकी तीव्रता और ड्यूरेशन और साथ में होने वाले लक्षणों से इसके असली कारण का पता लगाने में मदद मिल सकती है।

1. पित्त की थैली के कारण

डॉ. अरविंद आगे कहते हैं, पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में दर्द पित्त की थैली (गॉल ब्लैडर) की समस्याओं, जैसे कि पित्त की पथरी (गॉलस्टोन्स), लिवर की बीमारियों या अपच से जुड़ा हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: Stomach Pain Warning Signs: पेट दर्द सामान्य है या गंभीर खतरा? डॉक्टर से जानें चेतावनी के संकेत

2. अपेंडिसाइटिस के कारण

पेट के निचले दाहिने हिस्से में दर्द कभी-कभी अपेंडिसाइटिस का संकेत हो सकता है, जिसके लिए तुरंत मेडिकल जांच की जरूरत होती है।

why does pain occur on the right side of the abdomen know the causes and preventive tips 1why does pain occur on the right side of the abdomen know the causes and preventive tips 1

3. पाचन से जुड़ी समस्याएं

पेट के दाहिने हिस्से में दर्द के संभावित कारणों में कब्ज और गैस जैसी पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

4. मेडिकल कंडीशन्स

कई बार व्यक्ति को पेट के निचले हिस्से में दर्द की समस्या किडनी की पथरी, यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन और मांसपेशियों में खिंचाव जैसी मेडिकल कंडीशन्स के कारण हो सकती है।

5. महिलाओं की स्थितियों के कारण

महिलाओं में कई बार कुछ गायनेकोलॉजिकल (स्त्री रोग से जुड़ी) स्थितियों के कारण भी पेट के इस हिस्से में दर्द हो सकता है।

क्या कहती है स्टडी?

साल 2026 में Cureus में प्रकाशित रिसर्च के अनुसार, पेट के दाहिने हिस्से में दर्द मुख्य रूप से पित्ताशय की पथरी (cholelithiasis), पित्ताशय की सूजन (cholecystitis), पित्त नली की पथरी, फैटी लीवर और इरिटेबल बोवेल सिंड्रोम (IBS) जैसी पाचन व लिवर से जुड़ी समस्याओं के कारण होता है। इसके अलावा, पेप्टिक अल्सर, दाहिने गुर्दे की बीमारी या दाहिने फेफड़े के निचले हिस्से में समस्या भी इसका कारण हो सकती है। हालांकि, अगर जांच में अंदरूनी अंग नॉर्मल आते हैं, तो यह दर्द पेट की दीवार (abdominal wall) की वजह से भी हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: पेट दर्द के साथ जलन और गैस? डॉक्‍टर से जानें कारण और इलाज

पेट दर्द से बचने के लिए लाइफस्टाइल में बदलाव

डॉ. अरविंद बताते हैं, पेट के दाहिनी तरफ के दर्द से बचाव के उपाय इसके असली कारण पर निर्भर करते हैं, लेकिन इससे बचने के लिए लाइफस्टाइल से जुड़ी कुछ आदतों में बदलाव किया जा सकता है। जैसे-

  • फाइबर से भरपूर बैलेंस डाइट लेना।
  • पर्याप्त पानी पीना।
  • नियमित रूप से एक्सरसाइज करना।
  • फैटी (वसायुक्त) फूड्स का अधिक सेवन न करना पाचन स्वास्थ्य को बेहतर बना सकता है।
  • खाने-पीने में साफ-सफाई का ध्यान रखना च।
  • स्वस्थ वजन बनाए रखना।

इन उपायों पर ध्यान देने से भी पेट से जुड़ी कुछ समस्याओं के खतरे को कम करने में मदद मिल सकती है।

डॉक्टर से सलाह कब लें?

डॉ. अरविंद का कहना है, पेट दर्द को हमेशा गैस या अपच का कारण नहीं मानना चाहिए। अगर दर्द बहुत तेज हो या बढ़ता जाए, बुखार हो, लगातार उल्टी हो, मल में खून आए या पेट फूल जाए, तो तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए। अचानक और तेज दर्द होने पर इमरजेंसी जांच की जरूरत होती है।

अगर दर्द बार-बार हो या बना रहे, तो खुद से इलाज करने के बजाय डॉक्टर से सलाह लें। शुरुआती दौर में बीमारी का पता चलने से कारण जानने और सही इलाज सुनिश्चित करने में मदद मिलती है।

निष्कर्ष

पेट के दाहिने हिस्से में दर्द की समस्या पित्त की थैली, अपेंडिसाइटिस, पाचन से जुड़ी समस्याओं, किडनी की पथरी, यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन, मांसपेशियों में खिंचाव, महिला रोग से जुड़ी समस्या के कारण हो सकती है। इससे बचने के लिए फाइबर युक्त फूड खाएं, पर्याप्त पानी पिएं, नियमित एक्सरसाइज करें, वजन को नियंत्रित करें और साफ-सफाई का खास ध्यान रखें।

ध्यान रहे, अगर पेट दर्द के गंभीर होने, ब्लोटिंग, मल में खून आने, बुखार और उल्टी आने जैसी समस्याएं होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें, ताकि इसके कारण का पता लगाकर सही इलाज किया जा सके।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • पेट के दाहिने हिस्से में दर्द होने के मुख्य कारण क्या हैं?

    पेट के दाहिने हिस्से में दर्द के कई कारण हो सकते हैं, जैसे कि पित्त की थैली में पथरी (गॉलस्टोन्स), अपेंडिसाइटिस, कब्ज, गैस, किडनी की पथरी, यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI), मांसपेशियों में खिंचाव या महिलाओं से जुड़ी कुछ गायनेकोलॉजिकल समस्याएं।
  • पेट दर्द की समस्या से राहत के लिए क्या करें?

    पेट दर्द की समस्या से राहत के लिए अजवाइन और काला नमक खाएं, हींग, अदरक, पुदीना और गर्म सिकाई करें।

Read Next

→ रात में नींद आने के बावजूद फोन रखकर सोने का मन क्यों नहीं करता? मेंटल हेल्थ एक्सपर्ट से समझें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Health & Lifestyle Journalist

प्रियंका शर्मा पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से 2 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर हैं। वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, प्रेगनेंसी, स्किनकेयर, हेयरकेयर, आयुर्वेद, योग और हार्ट हेल्थ जैसे विषयों पर शोध आधारित लेख लिखती हैं और जटिल स्वास्थ्य जानकारी को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञों की राय और भरोसेमंद मेडिकल स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह Grehlakshmi (महिला केंद्रित हिंदी पत्रिका) और Noida Khabar के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 11, 2026 14:45 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr. Aravinda S N