How Do The Breast Changes With Age: महिलाओं के शरीर में समय के साथ कई प्रकार के बदलाव होते हैं। इनमें से एक महत्वपूर्ण बदलाव स्तनों में भी देखने को मिलता है। युवावस्था से लेकर वृद्धावस्था तक, हार्मोनल परिवर्तन, जीवनशैली और उम्र बढ़ने के कारण ब्रेस्ट का आकार और बनावट बदलती रहती है। यह एक स्वाभाविक प्रक्रिया है और हर महिला के लिए अलग हो सकती है। इस लेख में कोकून अस्पताल, जयपुर की प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की क्लीनिकल हेड और सीनियर कंसलटेंट डॉ. हिमानी शर्मा से जानेंगे कि उम्र के साथ ब्रेस्ट में किस प्रकार के बदलाव होते हैं, इनके कारण क्या हैं, और ब्रेस्ट की देखभाल के लिए कौन-कौन से उपाय किए जा सकते हैं।
उम्र के साथ ब्रेस्ट में किस तरह के बदलाव आने सामान्य हैं? - How Do The Breast Changes With Age In Hindi
किशोरावस्था (Teenage) में ब्रेस्ट में बदलाव
किशोरावस्था में हार्मोनल बदलावों के कारण ब्रेस्ट की ग्रोथ शुरू होती है। इस समय शरीर में एस्ट्रोजन (Estrogen) और प्रोजेस्टेरोन (Progesterone) हार्मोन का स्तर बढ़ता है, जिससे ब्रेस्ट की ग्रंथियां विकसित होती हैं। शुरुआत में ब्रेस्ट छोटे, कठोर और संवेदनशील हो सकते हैं। इस उम्र में निप्पल का आकार और रंग गहरा होने लगता है।
20-30 की उम्र में ब्रेस्ट में होने वाले बदलाव
यह उम्र वह होती है जब ब्रेस्ट की ग्रोथ लगभग पूरी हो चुकी होती है और वे अपने पूर्ण आकार और बनावट में आ जाते हैं। इस उम्र में युवतियों और महिलाओं के ब्रेस्ट का आकार पूर्ण हो जाता है। साथ ही, प्रजनन स्वास्थ्य अच्छा होता है, जिससे हार्मोन संतुलित रहते हैं।
30-40 की उम्र में ब्रेस्ट में बदलाव
30-40 की उम्र में स्तनों में बदलाव का मुख्य कारण गर्भावस्था, स्तनपान, और हार्मोनल उतार-चढ़ाव होते हैं। गर्भावस्था के दौरान स्तन बड़े और संवेदनशील हो सकते हैं। साथ ही, स्तनों में ढीलापन (Breast Sagging) आ सकता है।
40-50 की उम्र में महिलाओं के ब्रेस्ट साइज
इस उम्र में रजोनिवृत्ति (Menopause) की शुरुआत होती है, जो ब्रेस्ट के आकार और बनावट पर गहरा प्रभाव डालती है। साथ ही, एस्ट्रोजन हार्मोन का स्तर घटने लगता है, जिससे स्तन छोटी और नरम हो सकती हैं। ब्रेस्ट की ग्रंथियां फैट टिशू (Fat Tissue) में बदलने लगती हैं। त्वचा की इलास्टिसिटी कम हो जाती है, जिससे ब्रेस्ट में ढीलापन आने लगता है।
50 की उम्र में ब्रेस्ट के बदलाव
50 की उम्र के बाद स्तनों में उम्र का असर स्पष्ट दिखने लगता है। ब्रेस्ट में ढीलापन होना आम बात है। इसके अलावा, फैट बढ़ने से ब्रेस्ट का आकार थोड़ा बढ़ सकता है। ब्रेस्ट के निप्पल का आकार छोटा और कम लचीला हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: ब्रेस्ट शेप और साइज को खराब कर सकती हैं ये 5 बीमारियां, डॉक्टर से जानें
उम्र के साथ ब्रेस्ट में बदलाव एक प्राकृतिक प्रक्रिया है। हर महिला के शरीर में यह बदलाव अलग-अलग हो सकता है। इन बदलावों को समझना और उनकी देखभाल करना जरूरी है। सही आहार, व्यायाम, और समय-समय पर डॉक्टर से जांच करवाकर आप अपने स्तनों को लंबे समय तक स्वस्थ और सुंदर बनाए रख सकती हैं।