Doctor Verified

उम्र बढ़ने के साथ दिमाग में क्या बदलाव आते हैं? जानें एक्सपर्ट से

उम्र बढ़ने के साथ दिमाग में कई तरह के बदलाव आते हैं। क्या हैं वो बदलाव? एक्सपर्ट से जानेंगे सबकुछ। 
  • SHARE
  • FOLLOW
उम्र बढ़ने के साथ दिमाग में क्या बदलाव आते हैं? जानें एक्सपर्ट से


Changes happen in the Brain with Age: जब आपका जन्म भी नहीं होता, तब से आपके दिमाग का विकास शुरू हो जाता है। बता दें कि भ्रूण के दिमाग में न्यूरॉन्स प्रति मिनट 250000 की दर से बनते हैं, यानी कि गर्भावस्था के दौरान दिमाग बहुत तेजी से विकसित होता है। हालांकि यह दिमाग के विकास का एक भाग है। इसी तरह, जैसे-जैसे व्यक्ति की उम्र बढ़ती जाती है, उनका दिमाग भी बदलता रहता है, लेकिन क्या हैं वो बदलाव? कैसे विकसित होता है दिमाग? इन्हीं सारे सवालों के जवाब जानने के लिए हमने दिल्ली के गंगाराम अस्पताल की मनोचिकित्सक डॉक्टर आरती आनंद (Dr. Arti Anand Senior Consultant, Psychiatry Sir Gangaram Hospital, Delhi) से बात की। आइए विस्तार में जानते हैं।

दिमाग कब करता है तेजी से ग्रो-When does the brain grow rapidly?

दरअसल, दिमाग बचपन से लेकर व्यस्कों तक तेजी से विकास करता है, लेकिन दुख की बात ये है कि जितनी तेजी से बचपन से किशोरावस्था तक दिमाग ग्रो करता है, उसके बाद धीरे-धीरे व्यक्ति अपने दिमाग की शक्ति खोने लगता है। हालांकि, दिमाग को हमेशा स्वस्थ रखने के लिए जीवन भर सही दिशा में काम करना चाहिए। लेकिन उससे पहले यह जानना जरूरी है कि इन बदलावों को पहचानें ताकि आपकी मानसिक सेहत सही रहे।

इसे भी पढ़ें- क्या ज्यादा स्क्रीन टाइम से बढ़ सकता है बच्चों में मोटापे का खतरा? जानें डॉक्टर से

बचपन में दिमाग का विकास-Brain development in childhood

जैसे बच्चों की उम्र बढ़ती है और वह हर साल 1 इंच बढ़ते हैं, इसी तरह हजारों न्यूरॉन्स बनते हैं, जिससे बच्चों के दिमाग का विकास होता है। दिमाग का विकास सही तरीके से हो, उसके लिए स्वस्थ आहार भी जरूरी है। संतुलन में जरूरी है विटामिन्स, मिनरल और जरूरी पोषक तत्व मिलें, जिससे दिमाग को भी जरूरी पोषण मिले। इसलिए बच्चों की डाइट में हरी सब्जियां, अंडे और मछली शामिल करें।

Brain Changes As You Age

किशोरावस्था में दिमाग का विकास-Brain development in adolescence

इस फेज में किसी भी व्यक्ति के दिमाग का विकास बड़ी तेजी से होता है। इस उम्र में सोचने-समझने की प्रक्रिया भी तेज होती है, लेकिन पूरी तरह से विकसित नहीं होती है। दरअसल, 20 की उम्र में आगे के बारे में सोच पाता है और जीवन की योजना बनाने में बिजी रहता है। बता दें कि प्रीफ्रंटल कॉर्टेक्स दिमाग का वह भाग है, जो जरूरी निर्णय लेने में भूमिका निभाता है। यह हिस्सा भी इसी अवस्था में विकसित होता है।

बढ़ती उम्र के साथ दिमाग में आने वाले बदलाव-Changes in the brain with increasing age?

यह एक नेचुरल प्रक्रिया है कि उम्र बढ़ने के साथ दिमाग में बदलाव आते हैं। दरअसल, सभी न्यूरॉन्स का निर्माण युवावस्था में हो जाता है, लेकिन उसके बाद नहीं होता। हालांकि आप बढ़ती उम्र के साथ अपने दिमाग का ख्याल रख सकते हैं। पहले जानते हैं क्या बदलाव आते हैं।

1. भूलने की बीमारी

जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, इंसान चीजें भूलने लग जाता है, जैसे किसी का नाम, घर का सामान या कोई पुरानी बात। यह एक सामान्य बीमारी है, जिससे उम्र बढ़ने के साथ अक्सर कई व्यक्ति इस अवस्था से गुजरते हैं। हालांकि आपको बता दें कि यह जरूरी नहीं है कि हर बार भूलने की बीमारी का मतलब डिमेंशिया हो, लेकिन सावधानी जरूरी बरतनी चाहिए।

2. दिमाग सिकुड़ना

कई बार होता है कि उम्र बढ़ने के साथ-साथ दिमाग में सिकुड़न होने लगती है। दरअसल, दिमाग का आकार छोटा होने लगता है, जिससे कई तरह की दिमाग से संबंधित परेशानियां भी हो सकती हैं।

3. सोचने समझने की शक्ति कम होना

बढ़ती उम्र के साथ सोचने-समझने की शक्ति कम होने लगती है और किसी तरह का कोई फैसला लेने में परेशानी होती है। साथ ही कोई नई चीज सीखने से डर लगता है या फिर सीखते भी हैं तो कुछ वक्त लगता है।

4. मूड में बदलाव

कई बुजुर्गों को देखा होगा, वे कुछ भी बोलते रहते हैं, किसी भी बात पर गुस्सा करने लग जाते हैं। यह सब भी उम्र बढ़ने के साथ दिमाग में बदलाव का संकेत है। हालांकि, कुछ व्यक्तियों को बढ़ती उम्र के साथ थकान, तनाव और डिप्रेशन भी होता है।

5. नींद पर असर

नींद पर असर पड़ता है, क्योंकि बढ़ती उम्र के साथ दिमाग थोड़ा स्लो हो जाता है, जिससे अच्छी नींद नहीं आती।

इन बदलावों को कैसे रोकें-How to prevent these changes?

बढ़ती उम्र के साथ दिमाग में होने वाले बदलावों को रोका नहीं जा सकता है, लेकिन दिमाग के बेहतर स्वास्थ्य के लिए इस पर ध्यान जरूर दिया जा सकता है।

  • अच्छी डाइट पर ध्यान दें। सब्जियां, फल या जूस पिएं, जिससे जरूरी पोषक तत्व मिलें।
  • रोज एक्सरसाइज करना न केवल आपके शारीरिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा है, यह दिमाग के लिए काफी बेहतर है।
  • अच्छी नींद लें। नींद न कि सिर्फ शरीर की थकान मिटाती है, बल्कि दिमाग के लिए भी जरूरी है, क्योंकि दिमाग को भी आराम की जरूरत है।
  • स्ट्रेस फ्री रहें। तनाव या चिंता न करें।
  • अपने आप को बिजी रखें, लेकिन उन कामों में जिन कामों को करके आपको खुशी मिले।

डॉक्टर से कब मिलें?

  • अगर रोज-रोज किसी काम को भूल जाते हैं या आपको कई दिनों से लगातार भूलने की समस्या से जूझ रहे हैं।
  • अपने लोगों को, आसपास के लोगों या किसी जगह को पहचान नहीं पा रहे, मुश्किल हो रही है।
  • अगर आपको ऐसा महसूस हो कि आपके व्यवहार में पहले से बड़ा बदलाव आ गया है।
  • किसी भी चीज को समझने में परेशानी हो रही है।

निष्कर्ष
उम्र बढ़ने के साथ दिमाग का बदलना एक नेचुरल प्रक्रिया है, लेकिन बदलाव जब परेशानी पैदा करने लगे तो चिंता की बात है। हालांकि छोटे-मोटे बदलावों से चिंता की बात नहीं है। इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव कर सकते हैं, जिससे दिमाग की स्थिति को सुधारा जा सकता है। अपनी डाइट का ध्यान रखें, नियमित व्यायाम करें, और ज्यादा परेशानी होने पर डॉक्टर की सलाह लें। जितना कि शारीरिक स्वास्थ्य को ठीक रखना जरूरी है, उतना ही जरूरी मानसिक स्वास्थ्य भी है।

FAQ

  • मुझे कैसे पता चलेगा कि मेरे दिमाग में कुछ गड़बड़ है?

    अगर आपको नींद अच्छी नहीं आ रही है, तनाव या चिंता में रहते हैं या फिर कुछ भी अच्छा नहीं लग रहा है, तो समझ जाएं कि दिमाग में कुछ गड़बड़ है। 
  • उम्र बढ़ने से क्या होगा?

    उम्र बढ़ने से शरीर पर ही नहीं दिमाग पर असर पड़ता है, अगर आप अपने मानसिक स्वास्थ्य का सही से ध्यान नहीं रखते हैं, तो इससे दिमाग पर असर पड़ता है। भूलने की बीमारी हा जाती है, सोचने समझने की क्षमता कम हो जाती है। 
  • मनुष्य का दिमाग सबसे तेज कब काम करता है?

    मनुष्य का दिमाग सुबह के समय तेज काम करता है, हालांकि अगर आपकी नींद पूरी ली है। बता दें कि पूरी नींद का मतलब है कि 7-9 घंटे की नींद लेना जरूरी है। जिससे दिमाग सुबह तेजी से काम करता है। 

 

 

 

Read Next

ज्यादा टेंशन लेने से दिमाग पर क्या असर पड़ता है? जानें डॉक्टर से

Disclaimer

TAGS