Fri Sep 25, 2026 | 09:07 PM IST

Expert

ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए खाएं ये 6 फूड्स, सुडौल हो जाएगा स्तनों का आकार

Foods For Breast Enlargement In Hindi: स्तनों का आकार बढ़ाने के लिए कुछ फूड्स का सेवन बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है, जानें ऐसे 5 फूड्स।
ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए खाएं ये 6 फूड्स, सुडौल हो जाएगा स्तनों का आकारब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए खाएं ये 6 फूड्स, सुडौल हो जाएगा स्तनों का आकार

Best Foods For Breast Enlargement: उम्र बढ़ने के साथ महिलाओं में छोटे, ढीले, थुलथुले और लटकते ब्रेस्ट की समस्या बहुत आम हैं। हालांकि, इन दिनों कम उम्र में ही महिलाएं छोटे और ढीले ब्रेस्ट जैसी समस्याओं का सामना कर रही हैं।। लेकिन क्या आप जानते हैं, कुछ फूड्स को फूड्स को डाइट में शामिल करने से न सिर्फ ब्रेस्ट को सुडोल बनाने में मदद मिलती है, बल्कि नेचुरली स्तनों का आकार बढ़ाने में भी मदद मिलती है। छोटे और ढीले स्तनों के चलते महिलाओं का आत्मविश्वास कम हो जाता है, साथ ही बहुत बार उन्हें इसके चलते काफी शर्मिंदगी का भी सामना करना पड़ता है। इसलिए वह स्तनों का आकार बढ़ाने के लिए तरह-तरह के नुस्खे और उपाय ढूंढती रहती हैं।

लेकिन अच्छी बात यह है कि ऐसे कई फूड्स हैं, जो स्तनों का आकार बढ़ाने में मदद कर सकते हैं साथ ही स्तनों को टाइट और सुडोल बनाने में भी लाभकारी हैं। क्लीनिकल न्यूट्रिशनस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल की मानें तो ब्रेस्ट छोटे होने का एक बड़ा कारण शरीर में हार्मोन्स का असंतुलन और पोषण की कमी भी है। जिसे सही डाइट और संतुलित आहार की मदद से ठीक किया जा सकता है। अब सवाल यह उठता है कि ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए क्या खाएं (breast size badhane ke liye kya khaye)? इस लेख में हम आपको छोटे ब्रेस्ट का आकार बढ़ाने के लिए 6 फूड्स बता रहे हैं।

Foods To Increase Breast Size In HindiFoods To Increase Breast Size In Hindi

ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए 5 फूड्स- Foods For Breast Enlargement In Hindi

1. बीज खाएं

बीजों में हेल्दी फैट्स की अच्छी मात्रा होती है, साथ ही ये प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम के साथ ही कई अन्य जरूरी विटामिन और मिनरल्स से भी भरपूर होते हैं। जिससे यह शरीर को पर्याप्त पोषण प्रदान करने और हार्मोन्स के संतुलन को बनाए रखने में मददगार हैं। आप सूरजमुखी, अलसी और कद्दू के बीज आदि का सेवन कर सकते हैं।

इसे भी पढें: नारियल तेल से ब्रेस्ट कैसे बढ़ाएं? जानें तरीका

2. सोया प्रोडक्ट्स

सोया और सोया से बने उत्पाद जैसे सोयाबीन, सोया मिल्क और टोफू आदि, प्रोटीन के साथ ही कई अन्य जरूरी पोषक तत्वों से भी भरपूर होते हैं। यह मांसपेशियों को मजबूत और उन्हें बढ़ाने में बहुत सहायक है। साथ ये आइसोफ्लेवोन्स से भरपूर होते हैं, जो एस्ट्रोजन के समान काम करते हैं। यह भी ब्रेस्ट साइज बढ़ाने में बहुत मददगार है।

3. समुद्री फूड्स खाएं

सीफूड्स जैसे मछली ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं, साथ ही इनमें मैंगनीज की अच्छी मात्रा होती है। जिससे यह हार्मोन्स के संतुलन में बहुत लाभकारी होते हैं और ब्रेस्ट साइज बढ़ाने में मदद करते हैं।

4. मेथी दाना का सेवन करें

मेथी के दानों में फाइटोएस्टेजेन की अच्छी मात्रा होती है, जो शरीर में ब्लड फ्लो को बढ़ाने में मदद करते हैं। जिससे कप के विस्तार में भी मदद मिलती है। ब्लड शरीर में ब्लड का सर्कुलेशन बेहतर तरीके से होने से ब्रेस्ट तक पोषक तत्व आसानी से पहंच पाते हैं। साथ ही मेथी दाना का सेवन हार्मोन्स के संतुलन में भी मददगार है। आप सीधे तौर पर एक चम्मच मेथी दाना का सेवन कर सकतें हैं, भोजन में शामिल कर सकते हैं या इसे पानी में उबालकर भी पी सकते हैं।

5. दूध पिएं

प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन बी, डी जैसे जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर दूध में मानव शरीर के समान प्रजनन  हार्मोन होते हैं। जैसे एस्ट्रोजन, प्रोजेस्टेरोन, प्रोलैक्टिन आदि। यह सिर्फ हार्मोन्स के संतुलन में ही नहीं, प्रजनन क्षमता को बेहतर बढ़ाने में भी मदद मिलती है। य ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करता है और ब्लड फ्लो को बढ़ाता है। इस तरह से ब्रेस्ट साइज बढ़ाने में मदद करता है।

इसे भी पढें: सरसों के तेल से ब्रेस्ट कैसे बढ़ाएं? जानें तरीका

6. लीन मांस खाएं

लीन मांस में प्रोटीन और हेल्दी फैट्स की मात्रा अधिक होती है, जिससे यह न सिर्फ स्तनों के आकार को बढ़ाने में सहायक है। साथ ब्रेस्ट टाइट भी होते हैं।

All Image Source: Freepik.com

(With Inputs: Dietitian Garima Goyal, MS, RD, CDE, Founder- Dt. Garima Diet Clinic , Ludhiana, Punjab)

Read Next

→ सेक्स के बाद वजाइना से ब्लीडिंग होना इन 5 समस्याओं का हो सकता है संकेत, न करें नजरअंदाज

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Vineet Kumar

Vineet Kumar

Sub Editor

जागरण न्यू मीडिया के ओनलीमायहेल्थ में बतौर सब एडिटर काम कर रहे विनीत को प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 3 साल से ज्यादा का अनुभव है। विनीत को हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखने की अच्छी समझ है। वे विभिन्न संस्थानों में इस बीट पर काम कर चुके हैं। फीचर स्टोरीज के अलावा विनीत को राजनीति और देश-विदेश की खबरें लिखने की भी अच्छी समझ है। विनीत ने दिल्ली विश्विविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पीजी डिप्लोमा किया है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 25, 2022 10:20 IST

    Published By : Vineet Kumar

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content