Fri Sep 11, 2026 | 09:13 PM IST

Medically Reviewed by Dt Rakshita Mehra , Consultant Dietetics

मेथी के बीज या पत्ते, क्या खाना है सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद?

मेथी दाना और मेथी के पत्ते दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद होती है, लेकिन इन दोनों में से क्या खाना ज्यादा लाभकारी होता है, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं?

मेथी दाने का इस्तेमाल अधिकतर भारतीय रसोई में रोजाना के खानपान में किया जाता है। वहीं, सर्दियों का मौसम शुरू होने के बाद मेथी के पत्तों का भी सेवन लोग काफी मात्रा में करने लगे हैं। मेथी का साग, सब्जी या पराठा आदि का सेवन लोग इस मौसम में करना काफी पसंद करते हैं। आयुर्वेद में भी मेथी का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है, जो न सिर्फ सेहत के लिए फायदेमंद होता है, बल्कि कई बीमारियों से बचाव में भी मदद करता है। हालांकि, अक्सर लोग इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि मेथी के बीज या मेथी के पत्ते, सेहत के लिए क्या ज्यादा फायदेमंद होता है। आइए इस लेख में दिल्ली की क्लिनिकल डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा से जानते हैं?

मेथी बीज के फायदे

न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा के अनुसार, मेथी के बीज आकार में छोटे, पीले रंग के और कड़वे स्वाद का होता है और इसमें कई औषधीय गुण होते हैं, जो सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है जैसे-  

  1. ब्लड शुगर कंट्रोल करने में फायदेमंद: मेथी के बीज डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसमें घुलनशील फाइबर पाया जाता है, जो शुगर के अवशोषण को धीमा करता है और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में मदद करता है।
  2. बेहतर पाचन तंत्र: मेथी के बीज का सेवन गैस, अपच, कब्ज और एसिडिटी जैसी पाचन स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से राहत दिलाता है और मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाता है।
  3. वजन घटाने में फायदेमंद: मेथी बीज भूख को कंट्रोल करने में मदद करता है और लंबे समय तक आपके पेट को भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे अनहेल्दी खाने की क्रेविंग कम हो जाती है।
  4. हार्मोन संतुलन में फायदेमंद: महिलाओं में पीरियड्स अनियमित और पीसीओएस जैसी समस्याओं में मेथी बीज फायदेमंद होते हैं।
  5. कोलेस्ट्रॉल कम करें: मेथी सीड्स शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है, जिससे दिल को हेल्दी रखने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में खून की कमी से हैं परेशान? करें मेथी के पत्तों का सेवन

1 (89)

मेथी पत्ते के फायदे

न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा के मुताबिक, मेथी के पत्ते हरी सब्जी के रूप में खाए जाते हैं और पोषण से भरपूर होते हैं, जिसे खाने से ये फायदे मिल सकते हैं-

  1. आयरन और विटामिन से भरपूर: मेथी के पत्ते आयरन, विटामिन ए, सी और के से भरपूर होते हैं, जो खून की कमी को दूर करने में मदद करते हैं।
  2. इम्यूनिटी बढ़ाता है: मेथी के पत्ते शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है और इंफेक्शन से बचाता है।
  3. त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद: मेथी के पत्ते स्किन को चमकदार बनाने में मदद करते हैं और बालों को जड़ों से मजबूत बनाते हैं।
  4. पाचन में सुधार: मेथी के पत्ते हल्के और आसानी से पचने वाले होते हैं, जिससे पेट हल्का रहता है और कब्ज की समस्या को कम करने में मदद मिलती है।
  5. प्रेग्नेंसी में फायदेमंद: सीमित मात्रा में मेथी के पत्तों का सेवन प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन इसे डॉक्टर की सलाह पर देना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: क्या मेथी पीसकर सिर में लगाने से नए बाल उगते हैं? सच्चाई खुद एक्सपर्ट से जानें

मेथी के दाने या पत्ते: क्या है ज्यादा फायदेमंद?

न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा का कहना है कि, मेथी दाने और पत्ते दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन इन दोनों में ये अंतर है-

  • मेथी के बीज आपकी सेहत के लिए ज्यादा पावरफुल होता है, जबकि मेथी के पत्ते पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं।
  • ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में मेथी दाने मेथी के पत्तों से ज्यादा प्रभावी माने जाते हैं।
  • गैस और अपच की समस्या में मेथी दाने खाने फायदेमंद होते हैं, जबकि मेथी के पत्ते हल्के और आसानी से पचने वाले होते हैं।
  • मेथी का सेवन आप भिगोकर, पाउडर के रूप में या फिर सब्जी या दाल में छोंके मारकर कर सकते हैं। जबकि मेथी के पत्तों का सेवन आप सब्जी या साग के रूप में ही कर सकते हैं।
  • मेथी के बीज का सेवन रोजाना सीमित मात्रा में करना चाहिए, जबकि मेथी के पत्तों का सेवन आप रोजाना के खाने में शामिल कर सकते हैं।

अगर हम औषधीय गुणों के रूप में देखे तो मेथी बीज मेथी के पत्तों से ज्यादा फायदेमंद होता है, खासकर ब्लड शुगर, वजन कम करने और हार्मोन को संतुलित करने के लिए। वहीं, मेथी के पत्ते पोषण से भरपूर होते हैं, जिसे आप अपने रोजमर्रा के खाने में शामिल कर सकते हैं।

निष्कर्ष

मेथी के बीज और मेथी के पत्ते दोनों ही अपने-अपने स्थान पर सेहत के लिए फायदेमंद होता है। अगर आप किसी खास कारण से मेथी का सेवन कर रहे हैं जैसे डायबिटीज, वेट लॉस या हार्मोनल संतुलन के लिए तो आप मेथी के बीज का सेवन कर सकते हैं और अगर मेथी के पोषक तत्वों को पाना चाहते हैं तो इसके पत्तों का सेवन कर सकते हैं। दोनों ही लिहाज से मेथी का सेवन आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

Image Credit: Freepik 

FAQ

  • मेथी किसे नहीं लेनी चाहिए?

    मेथी दाना प्रेग्नेंसी, लो ब्लड शुगर और लो ब्लड प्रेशर के मरीजों को खाने से बचना चाहिए। इसके अलावा, अगर आपको इससे एलर्जी है या फिर आप ब्रेस्टफीड करवा रहे हैं तो भी मेथी का सेवन करने से बचना चाहिए।
  • सुबह खाली पेट मेथी खाने से क्या फायदा होता है?

    सुबह खाली पेट मेथी खाने से पाचन क्रिया बेहतर होती है, ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल होता है, वजन कम करने में मदद मिलती है, हार्मोन्स संतुलित होते हैं और स्किन को हेल्दी रखने में मदद मिलती है।
  • मेथी गर्म होती है या ठंडी?

    मेथी की तासीर गर्म होती है, इसलिए इसे सर्दियों में खाना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि यह शरीर को अंदर से गर्मी देती है और जोड़ों के दर्द से भी राहत दिला सकती है। इसके अलावा, खांसी-जुकाम आदि जैसे वायरल इंफेक्शन से राहत मिलती है। 

Read Next

लौकी और चुकंदर का सूप पीने से मिलते हैं कई फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 15, 2025 16:01 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Dec 15, 2025 16:01 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Dec 15, 2025 16:01 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Dec 15, 2025 16:01 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dt Rakshita Mehra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content